शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

गाजियाबाद में पहली बार होगा प्रदेश स्तर का सिख/ पंजाबी समाज का सम्मेलन 18 अकटूबर रविवार को--इन्द्रजीत सिंह टीटू,ओबराय





मुकेश गुप्ता

       गाजियाबाद । गाजियाबाद में पहली बार  एक सिख/ पंजाबी समाज का सम्मेलन 18 अकटूबर रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह.जानकारी आज बजरिया गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता मे श्री गुरुसिंह सभा के पदाधिकारी इन्द्रजीत सिंह टीटू.व एस पी सिंह ओबराय

 आदि ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन मे उत्तर प्रदेश, सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे

   इस कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की कमेटी रेलवे रोड, बजरिया की तरफ से किया जा रहा है

        उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख  विशेष तौर से उपस्थित हो रहे हैं। कार्यक्रम में गाजियाबाद की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां के पद पदाधिकारी सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाएंगे। इस कार्यक्रम में पंजाबी समाज की विभिन्न संस्थाएं जो सामाजिक और धार्मिक कार्य अपने बैनर के नीचे हमेशा करती आ रही है उनकी भी भागीदारी इसमें रहेगी।

     टीटू ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सिख /पंजाबी समाज ने देश आज़ादी से लेकर आज तक किस? किस रूप में धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई है और हम आगे क्या करना चाहते हैं और हम आने वाली पीढ़ी को विरासत में क्या चीजें देना चाहते हैं, इस पर आए हुए विभिन्न जिलों के पदाधिकारी अपने अपने विचार रखेंगे मुख्य उद्देश्य शिक्षा और स्वास्थ्य की सेवाओं को आगे बढ़ाना और सबके विचार आने के बाद अच्छे सुझाव जितने भी होंगे उन पर अमल करते हुए इस संस्था को और मजबूत किया जाता है 

    18 अक्टूबर को होने वाली गाजियाबाद की उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की 9th मीटिंग है इससे पहलेआगरा, कानपुर,प्रयागराज आदि आठ अलग अलग जिलों में इस तरीके के सम्मेलन हो चुके हैं।

          उन्होंने बताया कि इसके संस्थापक संरक्षक अध्यक्ष है सरदार हरविंदर सिंह लार्ड इसके प्रदेश अध्यक्ष हैं गुरुप्रीत सिंह बग्गा जी इस कमेटी में गाजियाबाद श्री गुरु सिंह सभा की कमेटी को संस्थापक सदस्यों में स्थान दिया गया है गाजियाबाद सिंह सभा, सभी गाजियाबाद के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सुझाव लेकर हम एक बड़ी संस्था के सहयोग से सिख समाज के मुद्दों पर शासन प्रशासन से बात किया करेंगे

      मंत्री को सभी के सुझाव आने के बाद एक ज्ञापन के रूप में अपनी कुछ मांगों का एक पत्र मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आदित्यनाथ योगी के लिए सौंपेंगे

        गाजियाबाद आगमन पर हमारे मुख्य अतिथि बलदेव सिंह ओलख समाज के युवा का हरविंदर सिंह लाड साहब के साथ आए हुए उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों का गाजियाबाद पहुंचने पर भव्य तरीका से स्वागत करेंगे

          एस पी सिंह ओबेरॉय ने बताया कि सुबह नाश्ते से लेकर दोपहर के लंच तक की व्यवस्था की गई है बजरिया गुरूद्वारा श्री गुरुसिंह सभा में सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रेसवार्ता में उपस्थित लोगों में गुरुद्वारा साहिब के चेयरमैन सरदार हरमीत सिंह, प्रधान इंद्रजीत सिंह टीटू, महासचिव सरदार एसपी सिंह ओबराय जी गुरुद्वारा सचिव कुलविंदर सिंह सचिव जगमोहन सेक्टर दस, गुरुद्वारा साहिब के उपाध्यक्ष मनजीत सिंह सेठी  हरजिंदर सिंह ओबराय जी शिबप्रीत सिंह मन्नी सिंह राड़ आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें