रविवार, 4 अक्टूबर 2026

वैशाली सेक्टर 3 का चित्रगुप्त पार्क की अपनी दुर्दशा पर बहा रहा है आशू सुभाष पार्टीके पवन सक्सेना जताया दुख






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना वैशाली सेक्टर 3 स्थित चित्रगुप्त पार्क पहुंचे। वहां के स्थानीय निवासियों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्होंने पार्क का औचक निरीक्षण किया।

पार्क में पहुँचने पर जो दृश्य देखा, वह बेहद शर्मनाक था। प्रशासन की ओर से पार्क में कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। नगर निगम द्वारा न तो लाइट की व्यवस्था है, न ही माली की व्यवस्था है और न ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है। इतने वर्षों में नगर निगम और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने इस पार्क की सुध तक नहीं ली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत की, उन्हें अवगत कराया गया, मगर प्रशासन ने आज तक कोई कार्यवाही नहीं की।

पार्क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि वहां दिन-रात संदिग्ध लोगों का जमावड़ा लगा रहता है, खुलेआम शराब पी जाती है और असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस द्वारा भी कोई पेट्रोलिंग नहीं की जा रही है, जो सुरक्षा पर बड़ा सवालिया निशान है।

पवन सक्सेना ने कहा कि चित्रगुप्त पार्क कायस्थ समाज के आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर है, जो पूरे समाज के लिए आस्था का केंद्र है। समाज के लोगों ने अपने निजी खर्चे से जितना हो सकता था, पार्क को बचाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन को इसकी देखरेख में कोई दिलचस्पी ही नहीं है। इस दौरान स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।


*पवन सक्सेना*

*महानगर अध्यक्ष, गाजियाबाद*

*सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी)*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें