डासना (गाजियाबाद)। उत्तर प्रदेश में आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों के लिए मतदाता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर डासना स्थित सुंदरदीप कॉलेज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें सभी जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में आगामी 16 अक्टूबर को सुंदरदीप कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई तथा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही, सुंदरदीप कॉलेज में आयोजित होने वाले मतदाता सम्मेलन की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर श्री चंद शर्मा दिनेश गोयल,कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, विधायक संजीव शर्मा, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह, विधायक विजयपाल आढ़ती, धर्मेश तोमर प्रदेश मंत्री वसंत त्यागी, महानगर प्रभारी अशोक कटारिया, अशोक मोंगा, हरीश ठाकुर, कौमुदी चौधरी, रुपिंदर सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
बैठक में मुख्यमंत्री जी के आगमन, मतदाता सम्मेलन की व्यवस्थाओं तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों एवं कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें