उन्होंने कहा कि किसी को आभास भी नहीं था पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करते हुए अचानक भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बना देंगे। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है, जहा हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। यही कारण है कि चुनाव में प्रदेश भर में ओबीसी वर्ग के बीच भारतीय जनता पार्टी बात रखने वाली नरेंद्र कश्यप को मंत्री बना कर जहां सम्मान दिया है वही प्रदेश के साथ गाजियाबाद के लोगों को सम्मान देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें