Home Page

शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

शहर विधानसभा का मतदाता अभिनंदन समारोह आयोजित, मतदाता भाग्य विधाता है भाजपा ने हमेशा जनादेश का सम्मान किया है ...अतुल गर्ग


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। भाजपा द्वारा मतदाताओं से संवाद व अभिनंदन कार्यक्रम भी शुरू हो चुका है। महानगर की तीनों विधानसभाओं में पार्टी ने बढ़त बनाई है। इसे लेकर शहर विधानसभा में मतदाता अभिन्नदन शुक्रवार को कार्यक्रम लीलावती पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की  शुरुआत दीप प्रजवल्लित के साथ की गई। मुख्य अतिथि सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि मतदाता भाग्य विधाता है। भाजपा ने हमेशा जनादेश का सम्मान किया है। विपक्ष को ये समझना चाहिए की भाजपा पर यदि जनता का विश्वास न होता तो तीसरी बार नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री न बनते। राहुल गांधी ने उस जनता को हिंसक कहा कि जिसने लोकतंत्र में उन्हें चुनकर संसद में पहुंचाया है। अतुल गर्ग ने कहा मोदी की गारंटी ने हमें जिताया और उनकी गारंटी ने जनता को बहकाया है। अगर मेरे भोले भाले मतदाता बहकावे में न आते तो हम नया इतिहास बनाते।

पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा की शहर विधानसभा में कार्यकर्ताओं ने 2022 में भी ऐतिहासिक जीत देकर अपना विश्वास भाजपा सरकार की कार्यशैली पर दिखाया था और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने मोदी की गारंटी पर विश्वास दिखाया है।

पूर्व महापौर आशा शर्मा ने कहा कि हमारा सांसद हमारे बीच का एक कार्यकर्ता है हर कार्यकर्ता अपने सांसद से सुलभता से मिल सकता है। 

राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा गाजियाबाद के एक कार्यकर्ता से विधायक बने उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनना और एक कार्यकर्ता का सांसद बनना कार्यकर्ताओं की जीत को दर्शाता है। 

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी आगुन्तको  का आभार जताते हुए कहा कि दो या तीन महीने में शहर विधानसभा का चुनाव होने वाला है सभी कार्यकर्ताओं को शहर विधानसभा की जीत को ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़नी है। उन्होंने कहा गाजियाबाद का कार्यकर्ता 44 डिग्री के तापमान में भी बूथ पर डटे रहकर जीत का इतिहास बन सकता है तो आने वाले उपचुनाव में इतिहास भी आपकी जीत की गवाही देगा। 

मंचासीन सांसद अतुल गर्ग ,राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल,क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, बाबूजी बलदेव राज शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा पूर्व महापौर आशा शर्मा , पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, प्रदीप चौहान, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, संदीप त्यागी, विधानसभा कार्यक्रम संयोजक संजय कांत शर्मा, रनीता त्यागी,उदिता त्यागी, रेनू चंदेला, पंकज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद संत राम यादव, पार्षद नीरज गोयल , पार्षद पूनम सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, महिम गुप्ता , प्रतीक माथुर, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित सैकड़ों मतदाता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें