Home Page

मंगलवार, 28 जनवरी 2025

भाजपा अटल जी की स्मृति में 31 जनवरी तक अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान का आयोजन करेगी- संजीव शर्मा


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भाजपा के महानगर कार्यालय नेहरू नगर पर सुशासन दिवस अटल जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, कार्यक्रम के महानगर संयोजक बॉबी त्यागी, महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, सह मीडिया प्रभारी करण शर्मा, महिम गुप्ता मौजूद रहे। 

मीडिया को संबोधित करते हुए संजीव शर्मा ने बताया यह वर्ष भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। इसी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह  के निर्देशानुसार अटल जी की स्मृति में 31 जनवरी 2025 तक  अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान तथा 15 फ़रवरी से 15 मार्च 2025 तक अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन जिले वार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर को श्रद्धेय अटल जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर बूथ, मंडल, जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रम हुए। और श्रद्धेय अटल जी के स्मारक "सदैव अटल' नई दिल्ली पर श्रद्धांजली एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के  राष्ट्रपति,  उपराष्ट्रपति,  प्रधानमंत्री,  राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्रीगण के साथ-साथ एनडीए के नेतागण एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभा में भाग लिया और  अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया ।

सभी देशवासी गौराविंत है की देश के दूरदर्शी, कर्मठ एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के योगी आदित्यनाथ जी अनेकों ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे हैं एवं अटल जी की सोच साकार हो रही है।  

अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान श्रद्धेय अटल जी के मंगल जीवन एवं अभियान परक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है।

अटल विरासत सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके महानुभाव व्यक्तियों से सामग्री का संकलन कर उनका सम्मान किया जाना भी तय किया गया। महानगर के सभी मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण अटल स्मृति संकलन एवं संपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए पूरी जानकारी जुटाकर कार्य को प्रदेश नेतृत्व को सौंपा जाएगा। संगठन द्वारा स्मृति संकलन में नामित होने वाले महानुभावों को सम्मानित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का प्रचार महानगर मण्डल के सोशल मीडिया संयोजकों के माध्यम से अभियान टीम की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें