Home Page

रविवार, 21 दिसंबर 2025

आई टी एस के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा बने कराते वेलफेयर सोसाइटी के मुख्य संरक्षक

 

                        रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । कराते वेलफेयर सोसाइटी ने संस्था का विस्तार करते हुए आई टी एस के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को संस्था का मुख्य संरक्षक बनाया। संस्था के अध्यक्ष विजय कौशिक ने बताया कि संस्था के सभी सदस्यों ने ये निर्णय लिया है। संस्था उनके मार्गदर्शन में नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगी। संस्था ने अब तक अनेकों प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया है जिनके माध्यम में कई विश्व रिकॉर्ड बनाए हैं। संस्था के महासचिव राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि संस्था आगामी अप्रैल माह में अखिल भारतीय कराते प्रतियोगिता का आयोजन आई टी एस के परिसर में आयोजित कराने जा रही है। इस असवर अर्पित चड्ढा ने कहा कि कराते वेलफेयर सोसाइटी खेलो में बहुत अच्छा कार्य कर रही है संस्था ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे पूरी करूंगा। इस मौके पर संस्था के संरक्षक रामवतार जिंदल, डॉ पी कुमार, सुखपाल सिंह, डॉ अजय कुमार, सुरेन्द्र यादव, डॉ राजीव त्यागी, डॉ प्रगति त्यागी, मास्टर हरीश चावला, कुणाल त्यागी, लाखन सिंह चौहान, डॉ जोगीश्वर गोस्वामी, तुषार ठाकुर, प्रगति सिंह शिसोदिया, प्रथा आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें