बुधवार, 21 अगस्त 2024
गुरूकुल द स्कूल में आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशन्स में 12 देशों के बच्चों ने भाग लिया
गाजियाबादःगुरूकुल द स्कूल में गुरुकुल कोलोक्वियम मॉडल यूनाइटेड नेशन्स का सफल आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम में भारत समेत 12 देशों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें भारत के बच्चे ऑफलाइन व 11 देशों के बच्चे ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उदघाटन कार्यक्रम की कार्यकारी समिति के सदस्यों ने दीप जलाकर किया और कार्यक्रम की थीम रोटरी इंटरनेश्नल क्लब-इमेजिन रोटरी की थीम युवा कार्यकर्ता कानून निर्माता और परिवर्तन के प्रेरक के रूप में आधारित रही। 8 कमेटियां बनाकर छात्र-छात्राओं ने वर्तमान की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की और उनका समाधान निकालने के सुझाव दिए। नाइजीरिया, बांग्लादेश, यूएसए, मेक्सिको, इंडोनेशिया, कनाडा, उज्बेकिस्तान, यूएई, नीदरलैंड्स, कतर व पाकिस्तान के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में ऑनलाइन प्रतिभागिता निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव बेदी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया व उनके बेहतर भविष्य की कामना की।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद अनंत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकर रोड पर बीकानेर...
-
मुकेश गुप्ता नगर निगम की गाजियाबाद 360 कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण, 164 पेज में डेढ़ सौ से अधिक कार्यों को दर्शाया गाजियाबाद । नगर निगम ...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद । लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में “कन्या भ्रूण हत्या क्यों” विषय पर व...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद 13 सितम्बर 2026 । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड...
-
मुकेश गुप्ता गाजियाबाद, 17 सितंबर 2026। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर, गाजियाबाद में आयोजित भव्य श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें