रविवार, 18 मई 2025

20 मई को धूमधाम से मनाया जाएगा जीवन आशा हॉस्पिटल का छठवॉ स्थापना दिवस--संजय जैन



     15 से 20 मई तक चल रहा है कैंसर रोगियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर 

                            मुकेश गुप्ता

       गाजियाबाद । जीवन आशा अस्पताल एवं पुनर्वास केंद्र के छठवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के आर्शीवाद से 15-20 मई तक  कैंसर रोगियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।20 मई को धूमधाम से जीवन आशा हॉस्पिटल का स्थापना दिवस मनाया जाएगा इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री के उपस्थित रहने की भी पूर्ण संभावना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह मूल नायक श्री मंशापूर्ण महावीर स्वामी का अभिषेक एवं विश्व शांति हेतु महाशांति धारा होगी।इसके उपरांत चित्रअनावरण,दीप प्रज्वलन,मंगलाचरण,डॉक्टरों एवं सम्मानित अतिथियों का परिचय एवं सम्मान के उपरांत आचार्य श्री सौरभ सागरजी महाराज के मंगल प्रवचन होंगे।यह जानकारी जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन व जीवन आशा हॉस्पिटल के चेयरमैन संजय जैन ने संयुक्तरूप से दी।

        उन्होंने आगे बताया कि सौरभ सागर सेवा संस्थान द्वारा संचालित जीवन आशा अस्पताल ने पिछले छह वर्षों में जनसेवा के क्षेत्र में सराहनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। 20 मई को अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए उपचार सेवाओं का शुभारंभ किया जाएगा जो संस्थान की ओर से स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नया और सराहनीय कदम होगा।जीवन आशा अस्पताल की पहचान एक चैरिटेबल हॉस्पिटल के रूप में है, जो विशेष रूप से दिव्यांगजनों के इलाज और कृत्रिम अंगों के निर्माण व निःशुल्क वितरण के लिए समर्पित है।  उन्होंने बताया कि पिछले 6 वर्षों में अभी तक कई हज़ार दिव्यांगों को कृत्रिम अंग  निशुल्क वितरित किए जा चुके हैं।जिसका दिव्यांगों ने लाभ उठाकर विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन किया है।अस्पताल में विभिन्न रोगों जैसे हड्डी रोग, नेत्र, दंत, श्वसन, बाल एवं स्त्री रोग, हृदय रोग आदि की ओपीडी सेवाएं रियायती शुल्क पर नियमित रूप से उपलब्ध हैं।

           संस्थान ने इस वर्ष से 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा शुरू करने की योजना भी घोषित की है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रोगियों को तुरंत इलाज मुहैया कराया जा सके।संस्थान का उद्देश्य - सेवा ही धर्म है के आधार पर लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है। यह सब आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज की प्रेरणा से ही संभव हो पा रहा है। यह कार्यक्रम 20 मई 2025 प्रातः 6:15 से शुभारंभ सर्वप्रथम श्रीजी का अभिषेक एवं महाशांति धारा,चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन,मंगलाचरण,कैंसर विंग का उद्घाटन,सम्मानित अतिथियों का परिचय एवं सम्मान,आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज के मंगलमयी आशीष वचन तदोपरांत स्वरुचि भोजन की व्यवस्था की गई है।


हिंदू इकोनॉमिक फोरम, गाजियाबाद चैप्टर का हुआ गठन, संजीव गुप्ता चैयरमैन,संजीव सचदेव को अध्यक्ष, अतुल जैन को उपाध्यक्ष,बृजेश अग्रवाल, उपेन्द्र गोयल संरक्षक को बनाया

 




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । समरकूल की मेरठ रोड गाजियाबाद स्थित फैक्ट्री के प्रांगण में बैठक  एक बैठक 17 मई, शनिवार को आयोजित की गई। जिसमें  हिंदू इकोनॉमिक फोरम, गाजियाबाद की औपचारिक शुरुआत की गई। बैठक में सर्वसमति से  संजीव सचदेव को अध्यक्ष,  अतुल जैन को उपाध्यक्ष,  संजीव अरोड़ा को महासचिव और  अनिल तनेजा को वित्त सचिव घोषित किया गया।  बृजेश अग्रवाल,  उपेन्द्र गोयल संरक्षक एवं समरकूल ग्रुप के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता चेयरमैन घोषित किए गए। कार्यक्रम में हिंदू धर्म और संस्कृति पर चारों तरफ से हो रहे हमलों से जागरूक रहने और हिन्दू व्यापारी, हिंदू उद्यमी और हिंदुओं को अपनी एकता द्वारा देश और धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया गया।  उपस्थित बुद्धिजीवियों ने अपनी लाखों वर्ष पुरानी महान संस्कृति के लिए गर्वित महसूस करने के महत्व को भी विशेष रूप से रखा।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यक्तियों ने एक स्वर से ना केवल तुर्किये और अजरबेजान के बायकॉट का प्रण लिया गया बल्कि बांग्लादेश में हजारों हिंदुओं की निर्मम हत्या करने वाले और पहलगांव में धर्म पूछकर हत्या करने वाले विधर्मियों के आर्थिक बहिष्कार के प्रयासों पर भी बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन  संजीव सचदेव द्वारा और मुख्य विषय  उपेंद्र गोयल द्वारा रखा गया। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख उद्यमियों, व्यापारियों और समाजसेवियों ने सहभागिता करी। अतिथियों का स्वागत मेजबान समरकूल वाले संजीव कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। अंत में उन्होंने सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें जलपान के लिए आमंत्रित किया।

शुक्रवार, 16 मई 2025

सत्येन्द्र सिंह बने इंडियन काउंसिल ऑफ इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट (ICIM) के चेयरमैन

 

25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्रम कानून विशेषज्ञ और पर्यावरणविद् को मिला महत्वपूर्ण दायित्व

                       मुकेश गुप्ता     

गाजियाबाद, । भारत के औद्योगिक विकास, प्रशिक्षण और नीति-निर्माण के क्षेत्र में कार्यरत अग्रणी संस्था इंडियन काउंसिल ऑफ इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट (ICIM) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए  सत्येन्द्र सिंह को अपना चेयरमैन नियुक्त किया है। श्रम कानूनों, कॉरपोरेट अनुपालन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों में श्री सिंह का दो दशकों से अधिक का अनुभव उन्हें इस पद के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाता है।

एक समर्पित विशेषज्ञ की नियुक्ति सत्येन्द्र सिंह न केवल भारत के जाने-माने लेबर लॉ एडवाइजर हैं, बल्कि उन्होंने विभिन्न उद्योगों में ओद्योगिक सुरक्षा, सामाजिक जवाबदेही और पर्यावरणीय अनुपालन से जुड़ी नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली हमेशा सतत विकास, कानूनी पारदर्शिता और श्रमिक हितों के संरक्षण पर केंद्रित रही है।

वे वर्षों से Utthan Samiti जैसी सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से औद्योगिक श्रमिकों और कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स के सशक्तिकरण के लिए काम करते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति को औद्योगिक जगत में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम के रूप में देखा जा रहा है।

 ICIM: औद्योगिक नेतृत्व का मंच

इंडियन काउंसिल ऑफ इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट (ICIM) एक ऐसा मंच है, जहां उद्योग जगत के वरिष्ठ अधिकारी, मैनेजर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, कंपनी सेक्रेटरीज़, विधिक सलाहकार, एचआर व एडमिन प्रमुख, सीईओ और वाइस प्रेसिडेंट्स एक साथ मिलकर औद्योगिक प्रबंधन के उच्चतम मानकों को बढ़ावा देने हेतु कार्य करते हैं। यह संस्था उत्तर प्रदेश सरकार से प्रमाणित है और औद्योगिक प्रशिक्षण व कौशल विकास के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुकी है।

 सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षीय घोषणा 

नवनियुक्त चेयरमैन  सत्येन्द्र सिंह ने पदभार संभालते ही अपने विज़न को साझा करते हुए कहा कि "ICIM का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण देना नहीं, बल्कि भारत की औद्योगिक संस्कृति को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। हम पूरी तरह से एकीकृत सिस्टम और प्रक्रियाओं को बढ़ावा देंगे जो उद्योगों की दक्षता, गुणवत्ता और अनुपालन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।"

उन्होंने आगे कहा कि "हमारी प्रतिबद्धता है कि हम एक ऐसा ढांचा बनाएं जिसमें हर उद्योग और कॉरपोरेट संस्था नवाचार, रणनीति और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करे। ICIM उन सभी व्यावसायिक इकाइयों के लिए एक मार्गदर्शक बनेगा जो कानूनसम्मत, सुरक्षित और टिकाऊ विकास की ओर अग्रसर होना चाहते हैं।"

 उन्होंने बताया कि प्रमाणित प्रशिक्षण की विस्तृत श्रृंखला

ICIM द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम भारतीय कानूनों और अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित हैं। इनका उद्देश्य तकनीकी दक्षता के साथ-साथ नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी विकास करना है।

संस्था निम्नलिखित क्षेत्रों के लिए संरचित, प्रमाणित और उद्देश्यपरक प्रशिक्षण प्रदान करती है:

औद्योगिक श्रमिकों के लिए सुरक्षा और अनुपालन आधारित प्रशिक्षण

कॉरपोरेट प्रोफेशनल्स के लिए प्रबंधन, ईएसजी और पॉलिसी ट्रेनिंग

विद्यार्थियों एवं नवस्नातकों को इंडस्ट्री रेडी बनाने हेतु सर्टिफिकेशन कोर्स

फैक्ट्री प्रबंधन और एचआर टीमों के लिए श्रम कानूनों, PoSH, और फैक्ट्री अधिनियम पर प्रशिक्षण

एनजीओ व सीएसआर कार्यकर्ताओं के लिए सामाजिक और पर्यावरणीय प्रशिक्षण

 दो दशकों से अधिक का अनुभव, एक स्थायी दृष्टिकोण

ICIM के प्रशिक्षकों को 20 से अधिक वर्षों का व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है। उनकी विशेषज्ञता केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि उसमें औद्योगिक नैतिकता, सामाजिक सरोकार, पर्यावरणीय न्याय और श्रमिक कल्याण जैसे पहलू भी शामिल हैं। सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में, ICIM का उद्देश्य है:

भारतीय उद्योगों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना

कॉरपोरेट्स को कानूनी और नैतिक दृष्टि से सशक्त बनाना

सरकार, उद्योग और समाज के बीच सहयोग को मजबूत करना

स्थायी, सुरक्षित और समावेशी औद्योगिक विकास सुनिश्चित करना

 इस महत्वपूर्ण नियुक्ति को लेकर उद्योग जगत में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उम्मीद की जा रही है कि श्री सिंह के नेतृत्व में ICIM नई ऊंचाइयों को छुएगा और भारतीय औद्योगिक परिदृश्य को अधिक संगठित, सुरक्षित और प्रभावशाली बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

एम एल सी दिनेश गोयल ने ठाकुरद्वारा विद्यालय की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । दिनेश कुमार गोयल सदस्य विधान परिषद् उ0प्र0, अध्यक्ष श्री ठाकुरद्वारा शिक्षा संस्थान (पंजीकृत) गाजियाबाद द्वारा विद्यालय का हाईस्कूल का रिजल्ट 100 प्रतिशत व इण्टर में टॉपर त्रिशा सिंह के 99.2 प्रतिशत अंक आने पर स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमति पूनम शर्मा, वाईस प्रिसिपल बीनू गर्ग, पूजा श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। दिनेश कुमार गोयल जी द्वारा कहा गया कि इस प्रकार से आगे भी आप सभी शिक्षकगण बच्चों के साथ मेहनत करते रहे जिससे इस स्कूल का नाम गाजियाबाद जिले में और अधिक रोशन हो।

गुरुवार, 15 मई 2025

श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में बन रहे कॉरिडोर को लेकर विधायक संजीव शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक की

 

मंदिर में हुई बैठक में मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए

काशी के विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर कॉरिडोर का निर्माण होने से भक्तों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलेंगीः महाराजश्री 

                            मुकेश गुप्ता

गाजियाबादःजनपद की पहचान व शान श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में बन रहे कॉरिडोर के  निर्माण कार्य को लेकर विधायक संजीव शर्मा ने गुरूवार को अधिकारियों के साथ बैठक की।  मंदिर में हुई इस बैठक में मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि ने कॉरिडोर को लेकर अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। विधायक संजीव शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा हो और निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि भगवान दूधेश्वर कर मान्यता भारत ही पूरे विश्व में है। देश-विदेश से भक्त यहां पर पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि, सावन के माह व सावन शिवरात्रि पर तो यहां भक्तों का सैलाब ही उमड पडता है। मंदिर के कपाट रात्रि 12 बजे से ही खोलने के बाद भी मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे भक्तों को भगवान दूधेश्वर के दर्शन व जलाभिषेक के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। साथ ही मंदिर ही नहीं मंदिर के आसपास भी ट्रैफिक जाम हो जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्वार किया जा रहा है। इसी क्रम में मंदिर में भी भक्तों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। यह कॉरिडोर काशी के विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर हो रहा है। महाराजश्री ने बताया कि कॉरिडोर बन जाने के उपरांत भक्तों की संख्या और अधिक बढेगी जिससे शासन-प्रशासन को अधिक राजस्व मिलेगा। शहर के लोगों को रोजगार मिलेगा और गाजियाबाद की अपनी विश्व भर में अलग ही पहचान बनेगी। महाराजश्री ने बताया कि कॉरिडोर निर्माण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं नजर रखे हुए हैं और वे कई बार इसको लेकर फोन भी कर चुके हैं। बैठक में जीडीए सचिव, पर्यटन विभाग के अधिकारी आदि भी मौजूद रहे।

गाजियाबाद महानगर भाजपा द्वारा 17–18 मई को होगा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन--मंयक गोयल


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 15 मई। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार गाजियाबाद महानगर में 17 मई एवं 18 मई को भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में 'भारत शौर्य तिरंगा यात्रा' का आयोजन तीनों विधानसभाओं – साहिबाबाद, शहर विधानसभा एवं मुरादनगर – में अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप में किया जा रहा है। अध्यक्ष मंयक गोयल ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की महान सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना, मोदी सरकार की राष्ट्र समर्पित नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना तथा आम नागरिकों में देशभक्ति, एकता और संगठन के प्रति विश्वास को प्रगाढ़ करना है।

महानगर संयोजक  सचिन डेढ़ा, सह संयोजक  संदीप चौधरी, एवं मीडिया प्रभारी  प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में यात्रा की विस्तृत योजना बनाई गई है। 

विधानसभाओं में जिम्मेदारियां दी। उनमे

1. साहिबाबाद विधानसभा

विधानसभा संयोजक: नवनीत मित्तल 

सह संयोजक: आशीष चौधरी

2. मुरादनगर विधानसभा

विधानसभा संयोजक: उमेश वर्मा

सह संयोजक: मोनू त्यागी

3. शहर विधानसभा

विधानसभा संयोजक: सुनील यादव

सह संयोजक: सत्यम चौधरी

भविष्य की योजनाओं के तहत, तीनों विधानसभाओं में यात्रा स्थान और मार्ग की घोषणा शीघ्र की जाएगी। प्रत्येक क्षेत्रीय विधायक की देखरेख में यह यात्रा अपने भव्य और अनुशासित स्वरूप में निकाली जाएगी।

मयंक गोयल ने बताया कि "यह तिरंगा यात्रा केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि एक राष्ट्र प्रेम की जन-लहर है। जब सड़कों पर हजारों हाथों में तिरंगा लहराएगा, तो गाजियाबाद की धरती पर देशभक्ति का एक अद्भुत दृश्य उभरेगा। यह यात्रा हमारी सेना के शौर्य को प्रणाम है, और मोदी सरकार की सेवा भावना का जन संकल्प है। हम चाहते हैं कि हर नागरिक इस यात्रा से जुड़कर राष्ट्र प्रेम की इस लहर को जन जन तक पहुँचाए।"

यात्रा में देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक झांकियां, सजीव नारे और अनुशासित कतारबद्ध सहभागिता के माध्यम से भारत के गौरवशाली अतीत और सशक्त वर्तमान को दर्शाया जाएगा।

भाजपा गाजियाबाद महानगर सभी नागरिकों, युवाओं, समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करता है कि वे इस ऐतिहासिक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्र प्रेम के इस अनुपम आयोजन का हिस्सा बनें और इसे एक जनआंदोलन का रूप दें।


रविवार, 11 मई 2025

श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर के सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में ललित जायसवाल अध्यक्ष एवं भूपेंद्र चोपड़ा महामंत्री पुन: निर्वाचित हुए

  




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  कवि नगर रामलीला मैदान स्थित “जानकी सभागार” में श्री धार्मिक रामलीला समिति (पंजी०), कविनगर की साधारण सभा की रविवार 11 मई 2025 को बैठक में कार्यकारिणी समिति के त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-28 हेतु सर्व सम्मति से संपन्न हुए। समिति के सभी दस पदो एवं इक्कीस कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सर्वजीत राम, पी०सी०एस० (से० नि०) चुनाव अधिकारी की देख रेख में संपन्न चुनाव प्रक्रिया के उपरांत चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। सभी पदो पर सौहार्द पूर्ण वातावरण में चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए।

घोषित चुनाव परिणामो के अनुसार पुन: ललित जायसवाल को (अध्यक्ष) एवं भूपेंद्र चोपड़ा को (महामंत्री) निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदो पर निर्वाचित पदाधिकारी निम्न प्रकार से है, विवेक मित्तल (कोषाध्यक्ष), उपाध्यक्ष पदो पर अजय जैन, गुलशन बजाज, अवनीश गर्ग एवं विपुल शर्मा के साथ तरुण चुटानी (प्रचार मंत्री), पवन गुप्ता (मंत्री) और राजेश गर्ग (सह-मंत्री)।

कार्यकारिणी सदस्यों हेतु सुनील निगम, आलोक गर्ग, संजय मित्तल, नवेंदु सक्सेना, दीपक कुमार, विनय जिंदल, सुशांत चोपड़ा, अजय अग्रवाल, वेदपाल कुशवाहा, मनोज गोयल, ऋषि माकड़, पुनीत बेरी, आनंद गर्ग, मुकेश सिंघल, रमन मिगलानी, सुरेश महाजन, डी० पी० कौशिक, अजय गुप्ता, दिवाकर सिंघल, मयंक जैन और सचिन कुमार निर्वाचित घोषित हुए।

इससे पूर्व समिति के संरक्षक गण सर्वश्री बलदेव राज शर्मा, ललित मोहन मित्तल, नेम प्रकाश गोयल, विजय जिंदल, जे० डी० जैन का स्वागत समिति अध्यक्ष ललित जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में साधारण सभा के सदस्य उपस्थित हुए।

समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए समिति के कार्यक्रमों, उपलब्धियों एवं योजनायों का उल्लेख किया और सभी सदस्यों, सहयोगियो एवं दानदातायो का आभार व्यक्त किया।

समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी सदस्यों एवं संरक्षक गण का मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु धन्यवाद दिया एवं सर्व सम्मति से शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

समिति के संरक्षक बलदेव राज शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक का प्रारंभ एवं समापन गायत्री मंत्रों के साथ किया गया।


वैश्य एकता समिति का 84वा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती सम्मेलन आयोजित

 

मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा  11 मई 2025 रविवार को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों एवं समाज के अन्य वर्ग हेतु 84वां मासिक परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ;चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडरद्ध के सौजन्य से आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको, परिचयकर्ताओं एवं आयोजन में उपस्थित समाजसेवियों व पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन करते हुए सभी को बु(पूर्णिमा की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होने कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण यह सम्मेलन हर माह सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है एवं प्रत्येक माह 50-60 नये रजिस्टेªशन फार्म का सहयोग सदैव मिलता रहा है तथा 12-14 रिश्ते भी तय हो जाते हैं, इसके लिए उन्होने सभी का धन्यवाद अर्पित किया। समिति द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु परिचय सम्मेलन के साथ-साथ ब्राह्मण एवं अन्य वर्ग के युवक एवं युवती हेतु भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। महासचिव व संयोजक अजय कुमार गोयल ने सभी प्रत्याशियों का मंच के माध्यम से परिवार सहित परिचय कराया। उन्होने बताया कि इस माह परिचय सम्मेलन में 34 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 11 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है, उन्होने कहा कि यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता जी के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाया है। समारोह में उपस्थित युवती प्रत्याशियों द्वारा मंच पर परिचय देने के उपरांत उन्हें पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के द्वारा बहुत कम समय में तैयार किया गया जिसके लिए समिति के समस्त पदाधिकारियों की तरफ से उनका विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, बुद्वगोपाल गोयल, बी एन अग्रवाल, सतीश गुप्ता, बिजेन्द्र गर्ग, नवनीत गुप्ता, राकेश मित्तल तथा राजीव अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंघल, राधारमण अग्रवाल, राजेश गुप्ता आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

गुरुवार, 8 मई 2025

"एक राष्ट्र, एक चुनाव" के समर्थन में जन जागरण यात्रा एवं भारत माता महाआरती का आयोजन – 10 मई को होगा भव्य आयोजन--मंयक गोयल





मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारत माता सांस्कृतिक संस्थान के तत्वावधान में 10 मई को "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के समर्थन में गाजियाबाद में एक विशाल जन जागरण यात्रा एवं भारत माता महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में आज नवयुग मार्केट स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया को दी गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य नियंत्रक  मयंक गोयल ने बताया कि देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं विकास की गति को तेज करने के लिए "एक राष्ट्र, एक चुनाव" अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से गाजियाबाद की जनता की सक्रिय सहभागिता के साथ यह आयोजन किया जा रहा है, जिसका संदेश महामहिम राष्ट्रपति एवं देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

इस जन जागरण यात्रा का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  धर्मपाल सिंह  द्वारा किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत ठाकुरद्वारा स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इसके पश्चात गुरुकुल के सनातनी छात्रों एवं पुरोहितों द्वारा शंखनाद, ढोल-नगाड़ों व घंटा-घड़ियाल के साथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। भारी संख्या में युवाओं की सहभागिता इस यात्रा को एक जन आंदोलन का रूप देगी।

यात्रा मार्ग में विविध सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से "अनेकता में एकता" की झलक प्रस्तुत की जाएगी। यात्रा का मार्ग ठाकुरद्वारा से प्रारंभ होकर चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा, सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज, नवयुग मार्केट होते हुए दुर्गा भाभी चौक से बाएँ मुड़ते हुए शहीद स्थल पर समाप्त होगी। समापन स्थल पर एक सुसज्जित मंच पर महाआरती एवं जन संदेश का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

यात्रा के दौरान लगभग 25 स्थानों पर स्वागत एवं अभिनंदन विभिन्न रूपों में किया जाएगा

प्रेस वार्ता मे समन्वयक सरदार एस.पी. सिंह, नागरिक सुरक्षा चीफ वार्डन ललित जायसवाल, भारत माता सांस्कृतिक संस्थान से सचिन सिंघल, बॉबी त्यागी, सह-समन्वयक अभिनव जैन, मीडिया समन्वयक प्रदीप चौधरी, निगम उपाध्यक्ष पार्षद राजीव शर्मा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।



रेड क्रॉस के स्थापना दिवस पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने रेड क्रॉस की आजीवन सदस्यता ग्रहण की

 


मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । रेड क्रॉस का स्थापना दिवसपर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई के अध्यक्ष  दीपक मीणा IAS जिलाधिकारी के निर्देश पर रक्तदान शिविर व रक्तदान  प्रोत्साहन गोष्ठी का आयोजन किया । इस मौके पर 50 क्षय रोगियों को पुष्टाहार पोटली देकर गोद लिया गया।

 कार्यक्रम का शुभारंभ गाजियाबाद के शिक्षा जनक, शिक्षाविद  गंभीर सिंह अपर जिलाधिकारी नगर के कर कमलो द्वारा डॉ संगीता गोयल स्वास्थ्य निदेशक,डॉ राकेश कुमार मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ चरण सिंह, मेजर डॉ प्राची गर्ग, डॉ अंशुल चौधरी, डॉ नेहा गोस्वामी की उपस्थिति में किया गया ।

 एडीएम सिटी गंभीर सिंह  ने मां भारती व हेनरी ड्यूट के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गाजियाबाद के सभी उद्योगपति, शिक्षाविद   तथा सरकारी अधिकारियों से रेड क्रॉस का सदस्य बनकर गाजियाबाद में सेवा कार्यों को मजबूत करने की अपील की।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज के इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब गाजियाबाद हेरिटेज के सौजन्य से 50 क्षय रोगियों को 6 माह के लिए गोद लेकर पुष्टाहार पोटली वितरित की।

 मेजर डॉक्टर प्राची गर्ग ने कहा कि रेड क्रॉस एक गैर राजनीतिक संगठन है और भारत में 1920 से  निर्बाध रूप से सेवा कार्यों में संलग्न है l उन्होंने रेड क्रॉस की संरचना के बारे में विस्तार से बताया।

मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने कहा कि रेडक्रास कभी युद्ध की बात नहीं करता और ना ही युद्ध का पक्षधर है l रेड क्रॉस का संदेश हमेशा ही शांति, प्रेम और समरसता को प्रसार करने के लिए होता है लेकिन आतंकवाद का विरोध पुरजोर करते हैं l शांति, प्रेम और सद्भाव की स्थापना करनी है तो आतंकवाद को समूल नष्ट करना पड़ेगा।

 डॉ संगीता गोयल लखनऊ से चलकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आई उनका और डॉक्टर प्राची गर्ग का  सचिव डॉक्टर किरण गर्ग ने एक पटका पहना कर अभिनंदन किया।

 रेड क्रॉस दिवस की मान्यता के अनुसार रेड क्रॉस की सेवा भावना से प्रेरित होकर प्रबुद्ध नागरिक व चिकित्सकों के अतिरिक्त गंभीर सिंह व उनकी पत्नी ने भी रेड क्रॉस की आजीवन सदस्यता ग्रहण की और उसका प्रमाण पत्र सभापति सुभाष गुप्ता ने भेंट किया।

 इस अवसर पर सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता तथा अन्य स्वयं सेवकों ने भी बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया।

 रोटरी क्लब गाजियाबाद हेरिटेज के अध्यक्ष हिमांशु बंसल ने कहा कि आज रेड क्रॉस के साथ मिलकर क्षय रोग उन्मूलन में सहयोग देने के लिए 50  क्षय रोगियों 6 माह के लिए को गोद लेकर मैं रेड क्रॉस के सेवा कार्यों से बहुत प्रभावित हूं।  भविष्य में भी मैं रेड क्रॉस के अन्य सेवा कार्यों में भी सहयोग करूंगा और कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ रहूंगा।

 डॉ किरण गर्ग ने सभी सदस्यों को रेड क्रॉस की सदस्यता वृद्धि के लिए प्रोत्साहित किया जिसके फलस्वरुप सरकारी विद्यालय की शिक्षिका नीतू सिंह, अंशु सिंह व अंजलि अग्निहोत्री ने भी रेड क्रॉस की सदस्यता ग्रहण करते हुए 10-10 सदस्य बनाने का आश्वासन दिया।

 रेड क्रॉस दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने में डॉ बलिगा, डॉ शील,एम. सी. गौड़, विपिन अग्रवाल, डीसी बंसल, राजेश गुप्ता,  विनोद कुमार, संजय कुमार यादव व दीपाली गुप्ता के अतिरिक्त समस्त चिकित्सकों व सहयोगियों का समर्थन में पूरा पूरा  सराहनीय सहयोग मिला।

 

मंगलवार, 6 मई 2025

सिद्धार्थ विहार मे प्रतीक के बाद ब्रहमपुत्र एनक्लेव सेक्टर 10 की भरभराकर गिरी दीवार

 

                      मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  आवास विकास परिषद के अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज आज ब्रह्मपुत्र एनक्लेव सेक्टर 10 की दीवार गिर गई जिससे वहां रहने लोग लोगों को बड़ी घटना होने का डर सता रहा है पिछले वर्ष कई मकानों में चोरी भी हो चुकी है जिसे पुलिस आज तक खुलासा तक नहीं कर सकी है। पिछले सप्ताह प्रतीक की दीवार गिर जिसका मामला अभी शांत भी नहीं हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  सेक्टर 10 ब्रहमपुत्र एनक्लेव की मैंने रोड़ की दीवार भरभराकर गिर गई। यही नहीं मकान भी गिरने को तैयार है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व प्रतीक ग्राड सिटी की दिवार गिरने का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि सिद्धार्थ विहार में ही आज रात ब्रहमपुत्र एनकलेव की दीवार गिर गई।दीवार गिरने से लोगों डर हैं कि कोई घटना न हो जाए।

 सिद्धार्थ विहार में नहीं पानी निकासी का साधन

पूरे सिद्धार्थ विहार में पानी निकासी का कोई साधन नहीं है अधिकारियों ने पिछले 8 साल में कोई नाला नाली आज तक नहीं बनाया नाले खोद दिए गए हैं उन्हें बनाने की जहमत नहीं उठाई है बरसात के समय पूरा सिद्धार्थ विहार पानी से भर जाता है और तो और सीवरों को पानी पंपों से निकाला जाता है यही में अधिकारों ने कागज़ के चंद टुकड़ों के कारण दूब क्षेत्र में बनी राहुल रेजिडेंसी और अन्य  कालोनियों के मकानों के सीवर कनेक्शन भी अपनी सीवर लाइन से जुडवा दिए हैं। मूल भूत समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

उल्लेखनीय हैं कि वर्ष 2013 मे सिद्धार्थ विहार में सपा शासन काल मे आवास एवं विकास परिषद ने अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए वन बीएचके 2000फलैट् की योजना निकाली मकान सेक्टर मे 7 बनने थे लेकिन किसानों के मुआवजे के विवाद के कारण मकान दो सेक्टरो मे सेक्टर 7,10 मे भी बने। ठेकेदारों ने फलेट बनाते समय घटित साम्रग्री लगाई जिस कारण आज दीवार गिर गई है मकान भी गिरने को तैयार है।

सोमवार, 5 मई 2025

जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल विजयनगर ने भव्य स्वर्णोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया

 

                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । विजय नगर स्थित दिल्ली एनसीआर के प्रतिष्ठित जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल ने शिक्षा ही नहीं खेल समेत विभिन्न गत्तिविधियों में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे किए। इसके उपलक्ष्य में स्कूल का भव्य स्वर्णोत्सव समारोह शनिवार धूमधाम से मनाया गया। स्वर्णोत्सव समारोह भी शहरवासियों के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़ गया। स्कूल का गोल्डन जुबली महोत्सव नेहरू नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया गया जिसका साक्षी पूरा शहर बना। समारोह दो पालियों में हुआ। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सेवानिवृत मेजर जनरल पी के सहगल वशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्यमंत्री सतीश शर्मा विद्यालय के संस्थापक जे के गौड़, निदेशक करुण गौढ़ व प्रधानाचार्य अंजू गौड़ द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल समूह के चेयरमैन महेश शर्मा ने की। विद्यालय के संस्थापक जे के गौढ़ ने कहा कि 50 वर्ष पूर्व जब स्कूल की स्थापना हुई उस समय गाजियाबाद ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में भी उच्य गुणवत्ता स्कूलों की बहुत कमी थी। ऐसे में बच्चों को उच्च गुणक्ता युक्त शिक्षा के लिए शहर के बच्चों को बाहर ही जाना पड़ता था। स्कूल की जब स्थापना की गई तो उस समय यह नहीं सोचा था कि शिक्षा का यह छोटा सा पौधा एक दिन इतना बडा वृक्ष बन जाएगा कि गाजियाबाद ही नहीं आसपास के क्षेत्री के बच्चे भी इस वृक्ष की शिक्षा रूपी छांव में आकर खुद को धन्य महसूस कर सकेंगे। उन्होंने 50 वर्ष पहले जब बजरिया में स्कूल की स्थापना की थी तो उनके कई साथियों ने सहयोग दिया तब जाकर स्कूल की नीव पड़ी जो आज इतने विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। इन साथियों में से दो साथी शेर सिंह शर्मा व नरेंद्र चौधरी उनका साथ छोड गएए जिन्हें याद कर ने भावुक हो गए। उन्होंने पूर्व मंत्री सतीश शर्मा द्वारा दिए गए योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि स्कूल आज देश विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुका है तो इसका असली स्कूल के छात्रछात्राओं शिक्षकों व स्टॉफ की मेहनत व लगन तथा अभिभावकों के सहयोग को है। जिन्होंने कदम कदम पर स्कूल का हर प्रकार से सहयोग किया। आज स्कूल की बजरिया, विजयनगर, नंदग्राम व इंदिरापुरम में शाखाएं हैं और जल्द ही हापुच में भी शाखा खुलने वाली है। स्कूल के निवेशक डॉ करुण गौड़ ने कहा कि जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल विजयनगर ने शिक्षा के क्षेत्र में एक विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित किया है। ज्ञान व शिक्षा की पुण्यधारा बहाते हुए इसने वर्षों में हजारों बच्चों को जीवन की चुनौतियों पर विजय प्राप्त करते हुए सफलता प्राप्त करना सिखाया है। आज स्कूल की पूरे देश में अलग पहचान है। प्रधानाचार्य अंजू गीड ने कहा कि 50 वर्ष में स्कूल के बच्बों ने शिक्षा ही नहीं खेलए सांस्कृतिक गतिविधियों ही नहीं समाज सेवा के क्षेत्र में भी मिसाल कायम की है। हॉकी स्वोटिंग समेत कई खेलों में स्कूल के बच्चों ने नेशनल लेवल की प्रतियागिता में सफलता प्राप्त की है। जेईई मेन में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के बच्चों ने सागर से लेकर आकाश च अंतरिक्ष तक स्कूल का परचम फहराया है। स्कूल के बच्चे आज नेवी सेल लेकर वायुसेना व इसरी तक में बढ़े पदों पर सुशोभित है। बच्चों ने अपने प्रदर्शन से स्कूल ही नहीं गाजियाबाद व उत्तर प्रदेश का भी गौरव बढ़ाया है। मुख्य अतिथि सेवानिवृत मेजर जनरल पी के सहगल विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल के ग्रीगदान व बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। समारोह में स्कूल के बच्चों ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। व्याख्यान संगीत प्रदर्शनी के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य नाटक का मंचन किया नया जो सभी के उसकर्षण का केंद्र रहा। जेकेजी स्कूल समूह के चेयरमैन महेश शर्मा ने कहा कि विद्यालय के गौरवशाली इतिहास को शहर के लोगों तक पहुंचाने अत्तीत वर्तमान और भविष्य के बारे में विचार साझा करने विद्यालय की उपलब्धियों से युवाओं को प्रेरणा च उत्साहित करने के उददेश्य से ही भव्य स्वर्णोत्सव समारोह का आयोजन किया गया जिसमे विद्यालय के पूर्व छात्र छात्राओंए शिक्षकों अभिभावको के अलावा शहर के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। विद्यालय के निदेशक डॉ करुण गौड और संस्थापक जे के गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025

एक राष्ट्र, एक चुनाव" की मांग ने पकड़ी रफ्तार - मयंक गोयल, सरदार एसपी सिंह बने अभियान के समन्वयक


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । देशभर में चुनाव सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में "एक राष्ट्र, एक चुनाव (One Nation One Election)" की मांग को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस अभियान को गाजियाबाद से गति देने के उद्देश्य से भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने लोगों से इस दिशा में जागरूक होने का आह्वान किया है।

इस अवसर पर मयंक गोयल ने कहा,

“एक राष्ट्र, एक चुनाव न केवल देश के संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि इससे शासन व्यवस्था अधिक स्थिर और सुचारु होगी। बार-बार होने वाले चुनावों से जो प्रशासनिक बाधाएं और व्यय बढ़ता है, वह देश की विकास प्रक्रिया में रुकावट बनता है। एक साथ चुनाव कराए जाने से नीतियों के बेहतर क्रियान्वयन और दीर्घकालिक योजनाओं को मजबूती मिलेगी। गाजियाबाद में भी इस अभियान की शुरुआत कर हमें गर्व है कि हम इस ऐतिहासिक परिवर्तन का हिस्सा बन रहे हैं।”

अभियान की गंभीरता और दिशा को देखते हुए पूर्व महानगर अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह को इस अभियान का समन्वयक नियुक्त किया गया है। श्री सिंह शहर के आरडब्ल्यूए, व्यापार मंडल, समाजसेवी संस्थाएं, शिक्षण संस्थान, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों को इस अभियान से जोड़ने व जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

सरदार एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा,

"देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त और सुचारु बनाने के लिए 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की अवधारणा समय की मांग है। पूरे देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि विकास कार्यों में गति भी आएगी। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराना, देश की स्थिरता और प्रगति का आधार बन सकता है। गाजियाबाद की जनता का इस अभियान से जुड़ाव इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।"इसी दिशा में युवाओं द्वारा पैदल यात्रा करते हुए व व्यापार मंडलों व अन्य संस्थाओं द्वारा इस माँग के समर्थन में प्रस्ताव भी पारित किए जाएँगे। 



हर्ष ईएनटी अस्पताल में 111 गरीब मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन शिविर का मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी ने किया समापन

 

                       मुकेश गुप्ता

 विधायक ने वरिष्ठ चिकित्सक के प्रयासों को सराहा

डॉ बीपी त्यागी ने टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग देने का भी किया दावा

गाजियाबाद । आरडीसी राजनगर स्थित हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ बृजपाल त्यागी ने 111 गरीबों के कान के पर्दों के निःशुल्क ऑपरेशन किए। डॉ बृजपाल त्यागी के 111 निःशुल्क ऑपरेशन कैम्प का समापन मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के कर कमलों द्वारा हुआ। डॉ बृजपाल त्यागी ने हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ की ओर से मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी का स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा पार्षद अमित त्यागी, भाजयुमो महानगर उपाध्यक्ष मोनू त्यागी, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष अंकुश अरोड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला प्रतिनिधि विनीत शर्मा, वैभव त्यागी एडवोकेट, हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के निदेशक गौरव त्यागी, ललित चौधरी, सचिन त्यागी एवँ अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भारत शिक्षा एक्सपो 2025 में होगा 'क्रिएथॉन', नवाचार और उद्यमिता को मिलेगा नया मंच 19 अप्रैल को इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज साहिबाबाद में होगा प्री-क्वालिफायर राउंड--डा० अजय कुमार

 


                          मुकेश गुप्ता

ग्रेटर नोएडा में 24 से 26 अप्रैल तक होगा आयोजन

साहिबाबाद। भारत में नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और उद्यमिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक महत्त्वाकांक्षी पहल की जा रही है। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज (आईपीईसी) टीबीआई फाउंडेशन, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा और एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU) इनोवेशन हब के संयुक्त तत्वावधान में "क्रिएथॉन 2025" का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 24 से 26 अप्रैल 2025 तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में भारत शिक्षा एक्सपो 2025 (सीजन 2) के दौरान किया जाएगा। 

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आईपीईसी के निदेशक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि क्रिएथॉन न केवल एक प्रतियोगिता है, बल्कि यह 'विकसित भारत 2047' के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'उत्तम प्रदेश' के संकल्प का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं को पारंपरिक करियर विकल्पों से आगे बढ़कर नवाचार और उद्यमिता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

इस मेगा इवेंट में आइडियाथॉन, कोडथॉन, हैकाथॉन और स्टार्टथॉन जैसे कार्यक्रमों के अलावा, टीम बिल्डिंग वर्कशॉप, पीसीबी डिजाइनिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आईपीआर, 3डी प्रिंटिंग, रोबोटिक्स जैसी अत्याधुनिक तकनीकी कार्यशालाएं भी होंगी। साथ ही, ड्रोन शो, रोबो रेस, रोबो वॉर्स और रोबो सॉकर जैसे तकनीकी मनोरंजन कार्यक्रम भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होंगे।

क्रिएथॉन 2025 में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए चार जिलों में प्री-क्वालिफायर राउंड आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें से एक राउंड 19 अप्रैल 2025 को इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज, साहिबाबाद (गाजियाबाद) में होगा। इस राउंड में कक्षा 8 से लेकर इंजीनियरिंग, डिप्लोमा व मैनेजमेंट के छात्र भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी आयोजन स्थल पर सीधे आकर पंजीकरण कर सकते हैं।

आईपीईसी टीबीआई फाउंडेशन की सीईओ प्रियंका गुप्ता ने बताया कि क्रिएथॉन 2025 केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि एक व्यापक आंदोलन है। विजेताओं को न केवल पुरस्कार मिलेंगे, बल्कि उन्हें उद्योग जगत के विशेषज्ञों, निवेशकों और मेंटर्स के समक्ष अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जो उनके विचारों को वास्तविकता में बदलने में सहायक होंगे।

यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार, स्टार्टइनयूपी, एमएसएमई, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण, नीति आयोग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय स्टार्टअप हब, एचपी, वोल्ट पोस्ट, एडब्ल्यूएस अकादमी, टाई दिल्ली एनसीआर और टाई फाउंडर्स क्लब जैसे प्रतिष्ठित संगठनों के सहयोग से हो रहा है।

प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. अजय कुमार, प्रियंका गुप्ता, प्रो. डॉ. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. डॉ. विजई सिंह, डॉ. पूजा त्रिपाठी, डॉ. महजबीन बानू, डॉ. तनवीर इकराम, अभिषेक कुमार, शोभना शर्मा और मीडिया हेड अजय चौधरी उपस्थित रहे।

रविवार, 13 अप्रैल 2025

रोजवेल पब्लिक स्कूल में बैसाखी पर आधार कार्ड एवं नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन विधायक संजीव शर्मा ने किया





                          मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । विजयनगर स्थित रोजवेल पब्लिक स्कूल पर डायरेक्टर सरदार जोगिंद्र सिंह, बलप्रीत सिंह के साझा नेतृत्व में बैसाखी के पावन पर आधार कार्ड एवं नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन गाजियाबाद शहर विधायक संजीव शर्मा द्वारा रिबन काटकर किया गया विधायक संजीव शर्मा ने बैसाखी के पावन पर्व की बधाई देते हुए राष्ट्रीय व्यापार मंडल द्वारा आयोजित जनहित के कार्य आधार कार्ड शिविर तथा नेत्र जांच शिविर जैसे पुनीत कार्य आयोजित करने की सराहना की। आधार कार्ड शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शहर विधायक संजीव शर्मा,जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मंडल बालकिशन गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक भारतीय, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय बिंदल, डॉक्टर ओमवीर सिंह वीरवाल, भाजपा पार्षद कन्हैया लाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा आदि ने क्षेत्र की जनता से ज्यादा से ज्यादा आधार कार्ड बनवाने एवं नेतृत्व जांच करने की अपील की। रोज बैल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर व  महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बलप्रीत सिंह एवं आदि ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देखकर पटका पहनाकर स्वागत किया ।

आधार कार्ड शिविर में डाक विभाग की टीम ने अपने अधिकारियों द्वारा पूरा सहयोग प्रदान किया तथा श्रेया आई सेंटर के स्टाफ ने सभी की जांच की इस कैंप में 18 वर्ष की आयु तक के नए आधार कार्ड बनाए गए तथा सभी उम्र के आधार कार्ड में सुधार में बदलाव किया गया प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चले इस कार्य में क्षेत्र की जनता ने बहुत लाभ उठाया तथा आयोजकों के सुंदर आयोजन की सराहना की इसमें 100 से ज्यादा आधार कार्ड बनाए गए तथा अपडेट किए गए तथा 215 से ज्यादा लोगों ने नेत्र की जांच कराई

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक संजीव शर्मा बालकिशन गुप्ता, प्रदीप चौधरी, डॉक्टर संदीप बंसल पंडित अशोक भारतीय बलप्रीत सिंह , डॉक्टर ओमबीर सिंह वीरवाल, आशु पंडित सौरभ यादव संदीप त्यागी रसम डॉक्टर विकास वीरवाल, रामबाबू शर्मा गुरुजी , अजय चोपड़ा , पूनम गुप्ता, अरुण कुमार अशोक मरवा वीरेंद्र मल्होत्रा बलराम रावल मोहम्मद सुलेमान अली और मनोज कुमार सहित राष्ट्रीय व्यापार मंडल तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का अभूतपूर्व सहयोग रहा। 


 


 

वैश्य एकता समिति ने 83वां वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया

 

                        मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । वैश्य एकता समिति गाजियाबाद द्वारा  13 अप्रैल 2025 को दुर्गा वाशिंग पाउडर परिसर, पारस होटल के पीछे, अम्बेडकर रोड, कालकागढ़ी चौक, गाजियाबाद पर विवाह योग्य वैश्य युवक युवतियों एवं समाज के अन्य वर्ग हेतु 83वां मासिक परिचय सम्मेलन समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता ;चेयरमैन दुर्गा वाशिंग पाउडरद्ध के सौजन्य से आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष ने सभी प्रत्याशियों, अभिभावको, परिचयकर्ताओं एवं आयोजन में उपस्थित समाजसेवियों व पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन करते हुए सभी को इस माह में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव, बैसाखी व रामनवमी की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होने कहा कि आप सभी के सहयोग से यह सम्मेलन हर माह सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है एवं प्रत्येक माह 40-50 नये रजिस्टेªशन फार्म का सहयोग सदैव मिल रहा है तथा 15-16 रिश्ते भी तय हो जाते हैं, इसके लिए उन्होने सभी का धन्यवाद अर्पित किया। समिति द्वारा विवाह योग्य वैश्य युवक युवती हेतु परिचय सम्मेलन के साथ-साथ ब्राह्मण एवं अन्य वर्ग के युवक एवं युवती हेतु भी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 

महासचिव व संयोजक अजय कुमार गोयल ने सभी प्रत्याशियों का मंच के माध्यम से परिवार सहित परिचय कराया। उन्होने बताया कि इस माह परिचय सम्मेलन में 43 नये प्रत्याशियों के पंजीकरण हुए एवं पत्रिका में पूर्व पंजीकृत प्रत्याशियों से सम्पर्क करने पर 16 प्रत्याशियों के वैवाहिक सम्बन्ध तय होने की जानकारी प्राप्त हुई है जो कि समिति के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है, उन्होने कहा कि यह कार्य प्रेमचंद गुप्ता जी के मार्गदर्शन व सभी पदाधिकारियों एवं अभिभावकों के सहयोग से सम्भव हो पाया है। समारोह में उपस्थित युवती प्रत्याशियों द्वारा मंच पर परिचय देने के उपरांत उन्हें पुरूस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। पत्रिका के संपादन का कार्य अनुराग अग्रवाल के द्वारा बहुत कम समय में तैयार किया गया जिसके लिए समिति के समस्त पदाधिकारियों की तरफ से उनका विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया। सम्मेलन को सफल बनाने में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता, अजय कुमार गोयल, अनुराग अग्रवाल, राकेश मित्तल, बु(गोपाल गोयल, विजेन्द्र गर्ग, बी एन अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, रविन्द्र गर्ग, अनिल सिंघल, राजेश्वरदयाल जिन्दल, विनोद गुप्ता तथा राजीव अग्रवाल, महेन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण सिंघल, राधारमण अग्रवाल, राजेश गुप्ता आदि पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025

इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय टेक्नो-कल्चर फेस्ट 'उद्धभव 2025' का भव्य आयोजन, बॉलीवुड और हॉलीवुड गीतों पर उद्धभव में झूमे छात्र

 

                            मुकेश गुप्ता

बैटल ऑफ बैंड की धुन से उद्धभव की सांस्कृतिक संध्या सुरमई बनी

उद्धभव 2025 में छात्र-छात्राओं ने रैंप पर दिखाया फैशन का जलवा

साहिबाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव टेक्नोकल्चर फेस्ट "उद्धभव 2025" का उद्घाटन किया गया। दो दिवसीय टेक्नोकल्चर फेस्ट का शुभारंभ चैयरमेन विष्णु शरण,वाइस चैयरमेन पुनीत अग्रवाल,निदेशक प्रोफेसर डॉ अजय कुमार,प्राचार्य डॉ विकास गुप्ता और फेस्ट की संयोजक डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो डॉ मीनाक्षी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना, गणेश पूजा और विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य की प्रस्तुति से हुआ। इसके बाद छात्रों ने अपनी प्रस्तुति से उद्धभव फेस्ट को नए आयाम पर पहुंचा दिया। 

संयोजक प्रो डॉ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय टेक्नोकल्चर फेस्ट में छात्र तकनीकी, प्रबंधन, सांस्कृतिक, साहित्यिक, फाइन आर्ट एवं फन एक्टिविटीज सहित करीब 50 विभिन्न इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं में गाजियाबाद और आसपास के जिलों के 50 से अधिक कॉलेजों के लगभग 500 छात्रों ने भाग लिया। सभी विजेताओं को अंतिम दिन सम्मानित किया जाएगा।

उद्धभव में छात्र-छात्राओं ने सिंगिंग कम्पटीशन में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड और हॉलीवुड के नए पुराने गीत म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के साथ गाए और सभी गायकों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राजनीति विषयक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भूमिकाओं को नाट्य रूपांतरण के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया।

बैटल ऑफ बैंड प्रतियोगिता रहा। जिसमें विभिन्न कॉलेजों से 05 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बैंड्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देकर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सभी ने अपने-अपने बैंड बजाकर सुरों की महफिल का जादू बिखेरा, बैंड की धुन पर छात्र-छात्राओं ने घंटों डांस किया। बैंड की धुन में छात्र-छात्राओं ने खूब मस्ती की और बार-बार तालियां बजाकर बैंड का उत्साह भी बढ़ाया।

शाम को फैशन शो में ट्रॉपिकल पैराडाइज, रनवे ऑफ डेस्टिनी, ग्लैमर और एलोरा, बैटल ऑफ़ हीरोज विलेंस आदि थीमों पर आकर्षक परिधान पहनकर छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक किया। युवाओं ने भी तालियां बजा कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में डीजे नाइट पर छात्र खूब थिरके। 

संस्थान मीडिया हेड अजय चौधरी ने बताया कि आज शाम 8:00 बजे पंजाबी सिंगर मनिंदर बुट्टर की लाइव परफॉर्मेंस होगी। 

इस दौरान छात्र समन्वयक अस्मिता, हिमांशी, हिमांशु, दिशा, अनुषा, यश, आशना, साक्षी, याशिका, यश, संजीत, निशांत, अंकित, युक्ति, अनन्य, वरुण आदि का विशेष योगदान रहा।

बुधवार, 9 अप्रैल 2025

भाजपा की प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया,

 



                           मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में नेहरू नगर स्थित कार्यालय पर भाजपा के राजनीतिक लोकतांत्रिक सफ़र की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया।

प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी के उदय स्थापना छह अप्रैल 1980 से अब तक ऐतिहासिक भाजपा की सफल यात्रा का प्रदर्शनी के रूप में अवलोकन किया गया। 

अवलोकन के दौरान भाजपा कार्यकताओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा भाजपा का राष्ट्रवादी गौरवशाली इतिहास की झलकियाँ इस प्रदर्शनी के द्वारा पूरे देश में कार्यालयों पर प्रदर्शित की जा रही है। इनमें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय एकात्मवाद दर्शन गाथा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण आदि की प्रदर्शनी का मूलाधार है।

प्रदर्शनी के माध्यम से भाजपा के संघर्ष की गाथा को बताने का प्रयास किया गया है जिससे कार्यकर्ता भी जाने भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न है। प्रदर्शनी से यह स्पष्ट संदेश देने का काम किया गया है कि भाजपा राष्ट्रवाद से जुड़ा दल है बल्कि अन्य दल परिवारबाद से ऊपर उभर ही नहीं पाए।

प्रदर्शनी में पोखरण विस्फोट कर दुनिया में देश का गौरव का एहसास, कारगिल युद्ध का विजय की चित्रावली, मोदी जी के कार्यकाल में मजबूत सशक्त भारत,  आत्मनिर्भर भारत के साथ ऐतिहासिक राम मंदिर, अनुच्छेद 370 , सीएए , तीन तलाक

आदि प्रमुख बातों की महाकुंभ का सफल आयोजन प्रमुखरूप से प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए हैं। 

उन्होंने कहा आज देश में मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और प्रदेश योगी के नेतृत्व में सुशासन सेवा समर्पण भाव से सभी वर्गों के कार्य कर विकास कार्य कर रही है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि इस प्रदर्शनी से भाजपा के संघर्षों और देश हित के ऐतिहासिक विषयों के विषय में कार्यकताओं को पता रहे हमारी पार्टी की विचारधारा राष्ट्रवादी विचारधारा है । हमारे लिये राष्ट्र सर्वोपरि हैं। उसके लिये ही भाजपा कार्यकर्ता कार्य करता है । इस अवसर पर मुख्यरूप से अमरदत्त शर्मा, साहिब सिंह, सिरोही, सुभाष शर्मा, बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, तरुण शर्मा, कामेश्वर त्यागी, संजीव चौधरी, सुरेन्द्र नागर, प्रीति चंद्रा, बी एल गौतम, अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी, करण शर्मा, अभिनव जैन, अमित रंजन, बलप्रीत सिंह, हरमीत बक्शी, जय कमल अग्रवाल , रॉबिन तोमर, लेखराज माहौर, सचिन डेढ़ा,अमित प्रताप सिंह , नीरज त्यागी, राहुल तोमर, विनीत शर्मा, सुधीर त्यागी, मोनू त्यागी, अंकुश अरोड़ा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे