रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । रेड क्रॉस गाजियाबाद के सभापति सुभाष गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और रेड क्रॉस के प्रदेश सभापति बृजेश पाठक को नव वर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी।
सुभाष गुप्ता ने बताया कि यह मुलाकात बृजेश पाठक के लखनऊ स्थित आवास पर रही और बृजेश पाठक ने रेड क्रॉस गाजियाबाद के सदस्य राजेश गर्ग को स्वच्छता अभियान और धवल गुप्ता को आमजन समन्वय में उत्कृष्ट कार्य हेतु रेड क्रॉस का मोमेंटो देकर सम्मानित किया और सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और सभी का लखनऊ आने पर आभार व्यक्त किया। सभापति सुभाष गुप्ता के साथ सेवा भारती गाजियाबाद के महामंत्री राजेश गर्ग और विवेकानन्द विधा मंदिर स्कूल के अध्यक्ष धवल गुप्ता भी मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें