रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
जनवरी 2026 में शहर को ITMS सौंपने की तैयारी पूर्ण, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होने के साथ-साथ, निगम के कार्यों की मॉनिटरिंग होगी सरल
गाजियाबाद । नगर निगम द्वारा जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत करने हेतू तैयारी पूर्ण कर ली गई है जिसमें नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ट्रायल लिया गया है बड़ी स्क्रीन के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों, चौराहों को देखा गया, वैशाली रेड लाइट, कालका गड़ी रेड लाइट, पुराना बस अड्डा रेड लाइट, हापुड़ चुंगी रेड लाइट को ट्रायल के दौरान नगर आयुक्त द्वारा देखा गया। मौके पर अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, प्रभारी प्रकाश आश कुमार व अन्य भी मौके पर उपस्थित रहे l लगभग 1800 से अधिक कैमरो को इंटीग्रेटेड किया जा चुका है जनवरी के प्रथम सप्ताह में योजना को शहर को सौंपा जाएगा निगम अधिकारी तेजी से कार्य कर रहे हैं जिसका ट्रायल आज नगर आयुक्त की उपस्थिति में हुआ, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया ITMS की अंतिम चरण की तैयारी भी पूर्ण हो चुकी है। डेस्कटॉप इंस्टॉलेशन, 244 इंच चौड़ी, 103 इंच लंबी स्क्रीन इंस्टॉलेशन से लेकर सर्वर रूम सभी सेटअप हो चुका है आई ट्रिपल सी को भी व्यवस्थित किया जा चुका है आगामी 10 दिन के भीतर शहर हित की योजना को प्रारंभ किया जाएगा जिससे न केवल यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी ITMS के माध्यम से लगाम कशी जाएगी, रेड लाइट पर लगे हुए आधुनिक तकनीकी के कैमरे के माध्यम से चालान करते हुए यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा, इसके अलावा गाजियाबाद नगर निगम के कार्यों पर भी शहर में लगे हुए कैमरो से निगरानी रखी जाएगी, मॉनिटरिंग में सरलता होगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें