मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल ने राज्य में पर्यटन सुविधाओं के साथ साथ लोगों की सुरक्षा व फायर विभाग को भी दुरुस्त करने की मांग उठाई

 

                               सत्ता बन्धु

लखनऊ ।  22 दिसम्बर को दिनेश कुमार गोयल व विजय बहादुर पाठक सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 द्वारा महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विधान परिषद के समझ नियम 110 के अन्तर्गत राज्य में पर्यटन सुविधाओं में दी गई सुविधा के साथ साथ सुरक्षा के मानकों पर भी ध्यान दिए जाने व प्रदेश में अवैध घुसपैठ होने के कारण जहां जनजीवन प्रभावित होती है वही स्थानीय प्रशासन को कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग उठाई। उन्होने कहा कि राज्य सरकार लगातार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य पर्यटन सुविधाओं में बढ़ावा देने में जुटी है, नई आवास नीति में बहुत सारी सहूलियत भी दी गई जिसके कारण राज्यभर में बड़ी संख्या में होटल, बार, रेस्टोरेंट बन भी रहे हैं और संचालित भी हो रहे है। जहां एक ओर पर्यटन सुविधाओं सहित आधारभूत ढांचे के विकासश् में इनका योगदान है वही सुरक्षा के मानकों को पूर्ण करते हुए यह संचालित हो, यह भी देखे जाने की आवश्यकता है। लगातार राज्य में बढ़ते धार्मिक पर्यटन के कारण देश भर के लोगो का प्रदेश में आना जाना बढ़ा है ऐसे में गली मोहल्लों में भी यहां तक की सक्रिय गलियों में भी होटल खुल गये होटल खुल तो गये, लेकिन उन होटलों में फायर एन०ओ०सी० और आपातकालीन की स्थिति की सुरक्षा मानकों पर खड़ें है कि नहीं इसकी समय समय पर जांच होती रहनी चाहिए। राज्य में लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ सहित प्रदेश अधिकांश जनपदों में बिल्डिंग बनाते समय तो फायर एन०ओ०सी० विभाग से ली गई थी किन्तु जब होटल संचालन के लिए तैयार हुआ तो इनटिरियर डिजाइनर और फोर स्ट्रेक्चर में बदलाव होते है जिससे खतरा बना रहता है। कई मॉल में तो जो रिफ्युजन एरिया है वो भी कबर कर लिए गये जिसके कारण सुरक्षा का संकट उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है।


राज्य में सुविधाओं का विकास होना चहिए लेकिन सुरक्षा मानकों के साथ विस्तारिकरण के इस दौर में सुरक्षा के लापरवाही के कारण हादसे न हो इसलिए समय समय पर आवश्यक जांच होती रहनी चाहिए। इसलिए होटल मॉल रेस्टोरेंट की समय समय पर सुरक्षा जांच होती रहे ताकि जनधन की हानि की आशंका से सुरक्षित रहे।

साथ ही राज्य में अवैध घुसपैठ को लेकर राज्य सरकार की सक्रियता और सजगकता के कारण जहां राज्य में सुरक्षा का वातावरण बना है वही राज्य की कानून व्यवस्था की चर्चा देश ही नहीं विदेशो तक में हो रही है। लेकिन केही कही लापरवाही के कारण सुरक्षा की चुनौती भी खड़ी हो रही है। जनपद आजमगढ़ में जब मदरसों की जांच हुई उसमें एक व्यक्ति को जांच में तो वहां उपस्थित दिखाया गया किन्तु दोबारा जांच हुई तब प्रकाश में आया कि यह व्यक्ति जब वहां उपस्थित पाया गया था। उस वक्त ब्रिटेन में रह रहा था। यह ही नही उसने ब्रिटेन की नागरिकता तक भी ले ली थी। अब सवाल उठता है कि प्रशासनिक मशीनरी ने आखिर कैसे सत्यापन किया स्वाभाविक है. यदि ध्यान दिया गया होता तो यह स्थिति उत्पन्न नही होती। अभी हाल में ही राजधानी लखनऊ में तो फिलिपिंस के एक नागरिक की तीन दिन नदवा के हॉस्टल में अवैध रूप से रूकने की जानकारी आई है। इस दौरान वह व्यक्ति एतिहासिक स्थल और गलियों में घुमा और प्रमुख स्थल की फोटों खिचे जाने की सूचना है। सरकार सक्रिय तंत्र के कारण मामला प्रकाश में आया। मदरसों में बयोमैट्रिक हाजरी का कार्य तो हो रहा है, किन्तु कई स्थानों पर लोगो ने इसमें भी फर्जीवाडा करने के रास्ते निकालने शुरू कर दिये है।

अतः लोक महत्व इस विषय पर अवैध घुसपैठ को लेकर और कठोर कार्यवाही किये जाने की आवश्यकता तथा मदरसों में सघन तथ्यात्मक जांच किये जाने पर चर्चा/वक्तब्य की मांग की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें