रिपोर्ट -मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय पूर्ववर्ती आगरा विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समाज विज्ञान संस्थान पालीवाल पार्क आगरा परिसर में स्थित एक प्रतिष्ठित संस्थान है जिसमें समाज विज्ञान के साथ-साथ सांख्यिकी और समाज कार्य और समाजशास्त्र के विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई कराई जाती है वहां से पढ़ाई करने के उपरांत छात्र और छात्राएं भारतवर्ष के साथ-साथ विश्व के अन्य देशों में औद्योगिक और सामाजिक संगठनों के विभिन्न उच्च पदों पर कार्य करते हैं और स्वरोजगार भी करते हैं। समाज विज्ञान संस्थान के संगठन के अध्यक्ष डॉ.अतुल कुमार जैन ने बताया कि दिल्ली में इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वसंत कुंज में यह वार्षिक आमसभा और वार्षिक अधिवेशन बड़े ही भव्य रूप से संपन्न हुआ जिसमें बहुत ही पुराने बैच के बल्कि प्रथम बैच के विष्णु भारद्वाज और उसके उपरांत 69;72,80 1970, 1980 82 इस तरह विभिन्न वर्षों के छात्र-छात्राओं ने बड़ी भारी संख्या में इस वार्षिक अधिवेशन में भाग लिया और अपने अनुभव साझा किये ।इस अवसर पर हाल ही में हुए लेबर कोड में परिवर्तनों के संबंध में भी चर्चा की गई। मुख्य अतिथि कुलपति महोदया आशु रानी ने इस वार्षिक सभा में ऑनलाइन जुड़कर इस एलुमनाई एसोसिएशन की कार्यप्रणाली और गतिविधियों की तथा छात्र हित में किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी और वर्तमान छात्रों के हित के साथ-साथ संस्थान के विकास के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया और आगामी वर्ष में विश्वविद्यालय को 100 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी अवगत कराया । डा.अतुल कुमार जैन अध्यक्ष समाज विज्ञान संस्थान अलुमनाई एसोसिएशन ने सभी का स्वागत किया और पिछली गतिविधियों के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया और कोषाध्यक्ष सत्येंद्र नाथ सिंह सिसोदिया के साथ लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
सचिव अशोक शर्मा ने सभी का परिचय कराते हुए संगठन के संबंध में और मजबूत करने के लिए सभी को आजीवन सदस्य बनने के लिए प्रोत्साहित किया। आजीवन सदस्यों को प्रतिक्षण भेंट करके सम्मानित किया गया।
संरक्षक एन पी सिंह राणा ने बताया कि इस वर्ष काफी वरिष्ठ साथियों के पधारने से गरिमा बढ़ी है।
कुल मिलाकर इस वर्ष की वार्षिक आम सभा और वार्षिक अधिवेशन में काफी वरिष्ठ साथियों के साथ-सा कनिष्ठ साथियों के पधारने से कार्यक्रम बहुत सफल रहा।
कार्यक्रम में विष्णु भारद्वाज,इंद्रजीत सिंह सेठी नरेंद्र पाल सिंह राणा अतुल कुमार जैन अशोक कुमार शर्मा सत्येंद्र नाथ सिंह सिसोदिया प्रभात कुमार अग्रवाल प्रशांत भारद्वाज यतेंद्र जैन रामबाबू वर्मा विनय कुमार त्रिवेदी जगन्नाथ पति राजेंद्र धर बीबी गुप्ता प्रमेश तिवारी एस के मिश्रा योगेंद्र सिसोदिया ओपी यादव पीएल शर्मा विभा रस्तोगी राजन वर्मा एसपी शर्मा सुरेंद्र सिंह राजीव यादव डॉ.मनोज कुमार सुनील यादव जनक राज सिंह राहुल राठौर सुनील कुमार यादव पीयूष कुलश्रेष्ठ संदीप गौतम वरुण डे चमन जग्गी विकास बैजल सतीश चंद्र जैन गिरीश सिंह अनुराग गंगवार ऋतु जैन शिवनेद्र कुमार शांतनु सूर्यांशु के साथ-साथ काफी बड़ी संख्या में अन्य पुरातन छात्र उपस्थित रहे।
राजेंद्र धर और विनय कुमार त्रिवेदी द्वारा गजल और गीत प्रस्तुत किए गए, भोजन के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें