मंगलवार, 31 मार्च 2026

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने राष्ट्रीय सचिव एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद।नगर निगम गाजियाबाद में नामित पार्षदों के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) विवेक त्यागी एवं जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने राष्ट्रीय सचिव एवं नामित पार्षद प्रदीप चौधरी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

राष्ट्रीय महामंत्री विवेक त्यागी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह संगठन एवं जनसेवा के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने शपथ ग्रहण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नगर निगम गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल एवं निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की।

जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कि प्रदीप चौधरी जैसे समर्पित कार्यकर्ता को यह दायित्व मिलना संगठन के लिए गर्व की बात है और उनसे जनसेवा की नई ऊंचाइयों की अपेक्षा है।

राष्ट्रीय व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह अवसर सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। पुराने समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भाजपा शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सराहनीय एवं देर है अंधेर नहीं का संदेश देने वाला है। 

वहीं, नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने अपने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे और जनहित में निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर अपनी खुशी व्यक्त की।

जैन समाज ग़ाज़ियाबाद ने 1008 महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया धूम धाम से,निकली रथ यात्रा व कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया





                               मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। जैन समाज ग़ाज़ियाबाद ने 1008 महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक मनाया धूम धाम से इस अवसर पर रथ यात्रा व कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया ।

              जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने बताया कि महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक के महामहोत्सव पर श्री जी की रथ यात्रा निकाली गई। पात्रों का चयन कूपन द्वारा किया गया जिससे कि बड़े छोटे का भेद भाव न रहे जिसका भाग्य ज़ोर मारेगा वही श्री जी के रथ पर श्री जी को लेकर बैठेगा इसी तरह अन्य पात्रों का भी चयन किया गया।गत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्रीजी के दो रथथे जिससे लोगों में बहुत उत्साह था तथा लोग भारी संख्या में रथ के पीछे चल रहे थे। रथ यात्रा में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अच्छी पुलिस की व्यवस्था कर रखी थी जिससे शांतिपूर्ण तरीक़े से रथ यात्रा निकाली जा सकी।

श्री जी की सवारी लगभग 11 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर से बड़े ही धूमधाम से निकाली गई जिसमें भारी संख्या में बैंड,झॉंकी,वग्घी,ताशे,श्री जी के दो रथ,दर्जनों घुड़सवार के साथ साथ भारी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु मौजूद थे।यह शोभा यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर कविनगर से निकलकर कविनगर के विभिन्न ब्लॉकों ए,बी,सी,एल जे के आई एफ ई ब्लॉक सहित अनेक ब्लॉक से होते हुए वापस कवि नगर जैन मन्दिर पहुँची।इस रथ यात्रा में साथ चल रहे धर्म प्रेमी बंधुओं का रास्ते में पढ़ने वाले जैन समाज के लोगों ने अपने घरों के सामने जैन समाज के लोगों का जलपान खाना पीना के साथ साथ सभी लोगों का दिल खोलकर स्वागत किया।यह यात्रा कविनगर के विभिन्न ब्लॉकों जैसे ए ब्लॉक B ब्लॉक सी ब्लाक एफ आदि रास्तों से होती हुई वापस लगभग 4.30 बजे कविनगर जैन मंदिर पहुँची जहाँ पर श्रीजी का अभिषेक किया गया उसके उपरांत उन्हें मंदिर जी में प्रतिष्ठित कर दिया गया।

     इस अवसर पर जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन ने कहा कि रथ यात्रा निकालने से धर्म की प्रभावना बढ़ती है तथा घर घर तक भगवान पहुँचते हैं जो बुजुर्ग लोग या अपंग लोग मंदिर में आ करके भगवान जी के दर्शन नहीं कर पाते हैं। उन्हें भी भगवानजी के दर्शन हो जाते हैं।यह बड़े ही सौभाग्य की बात है जो इस रथ यात्रा में शामिल होते हैं ।भगवान को दिल में बसाने से यह फ़ायदा होता है कि जो लोग मंदिर आने में असमर्थ होते हैं वह जहाँ पर भी भगवान का ध्यान लगाते हैं वहीं पर भगवान के दर्शन हो जाते हैं।इस अवसर पर अजय जैन के निवास पर महापौर सुनीता दयाल,विधायक अजीत पाल त्यागी,पूर्व महापौर आशु वर्मा,अनिल अग्रवाल पूर्व सांसद,ए सी पी सूर्य बलि मौर्य,आयकर आयुक्त दिल्ली स्मिता सिंह,पूर्व IAS चंद्र प्रकाश पांडेय,सरबजीत राम senior PCS,डिप्टी कमिश्नर GST अनिल जैन,जज पी के जैन समेत तमाम शहर व समाज के प्रतिष्ठित लोगों व अधिकारी और नेतागण उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर पूर्व संध्या का आयोजन भी पूर्व संध्या पर किया गया जिन्होंने जैन धर्म पर भजन पाठ करके सभी को भाव विभोर कर दिया।इस अवसर पर सभी को खड़े होकर तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया। 

         इस अवसर पर अध्यक्ष सुभाष जैन,मंत्री प्रदीप जैन,जम्बू प्रसाद जैन,कोषाध्यक्ष सतीश जैन,जैन समाज के प्रवक्ता अजय जैन,सुखवीर जैन,फ़क़ीर चंद जैन,सुनील जैन,साधना जैन,स्नेहा जैन अशोक जैन कमल जैन,संजय जैन,घनश्याम जैन,अतिशय जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।

          


मेरठ में बाबा ज्वाला गिरी आश्रम में हुआ वार्षिक भंडारा सम्पन्न

 



सत्ता बन्धु संवाददाता

मेरठ । माधवपुर स्थित बाबा ज्वाला गिरी आश्रम में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें। कार्यक्रम का संचालन महंत गिरिशा नंद गिरि जी महाराज जी व महंत तरुण गिरी महाराज ने किया। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, गाजियाबाद श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज, जी के  अध्यक्षता में भंडारा संपन्न हुआ ब्रहा्मलीन महत तारकेश्वर गिरी जी महाराज का वार्षिक भंडारे में हर वर्ष कि भांति हजारों साधु संत महात्माओं का आगमन हुआ जिसमें श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, गाजियाबाद श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज, देवी मंदिर महंत गिरिशानंद गिरी एवं महंत विजय गिरि जी महाराज शिव मंदिर पटेल नगर गाजियाबाद हवन और पूजन कराया। इस दौरान देश में सुख-समृद्धि की कामना की गई। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। महंत तरुण गिरी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सैकड़ों साधु संतों महात्माओं एवं भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर बाबा ज्वाला गिरि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर श्रीमहंत कन्हैया गिरी जी महाराज, श्रीमहंत पूजा गिरी महाराज, महंत किशन गिरी जी महाराज, स्वामी शैलेन्द्र गिरि जी महाराज,योगी अलखनाथ जी महाराज,प्रेम जी भक्त आदि सेकडौ भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर भंडारा सम्पन्न हुआ ।

पूर्व भारतीय अभिनेत्री और मॉडल, दीप्ति भटनागर का परमार्थ निकेतन में पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट कर विश्व विख्यात गंगा आरती में किया सहभाग

 


मुकेश गुप्ता

*🌟जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ*

ऋषिकेश, 31 मार्च। परमार्थ निकेतन, जो अपनी विश्व विख्यात गंगा आरती और आध्यात्मिक साधना के लिए विख्यात है, यहां पूर्व भारतीय अभिनेत्री और मॉडल दीप्ति भटनागर दर्शनार्थ आयी। उन्होंने विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में सहभाग किया। 

पूर्व अभिनेत्री दीप्ति भटनागर ने पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी ने चर्चा के दौरान गंगाजी की महत्ता, पर्यावरण संरक्षण का संदेश और आध्यात्मिक मूल्यों को साझा किया। दीप्ति ने इस मुलाकात को बेहद प्रेरक और दार्शनिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के शब्दों ने उनके जीवन को सशक्त दृष्टिकोण और मानसिक स्थिरता देने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि दिव्य गंगा आरती का दृश्य उन्हें जीवन में आत्मिक जागरूकता और जीवन की पवित्रता का स्मरण कराता है। उनके अनुसार, आधुनिक जीवन की भाग-दौड़ में अक्सर लोग अपने अंदर की शांति और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी भूल जाते हैं। इस अवसर ने उन्हें यह स्मरण कराया कि धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का अनुसरण करना तथा जीवन के प्रत्येक कर्म में नैतिक और आध्यात्मिक दिशा बनाए रखना है।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत सहित विश्व के लिए यह समय आध्यात्मिक जागरूकता और मानवता के संदेश को पुनः स्मरण करने का है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जयंती, सत्य, अहिंसा और करुणा के आदर्शों को आत्मसात करने का अवसर है। 

स्वामी जी ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन और उनके शिक्षण आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितना उनके समय में थे। उनका संदेश सरल, लेकिन गहन है-सत्य बोलो, अहिंसा अपनाओ और सभी जीवों के प्रति करुणा रखो। ये सिद्धांत न केवल व्यक्तिगत जीवन को शांति और संतुलन देते हैं, बल्कि समाज में सामंजस्य, सहिष्णुता और मानव कल्याण को भी सुनिश्चित करते हैं। आधुनिक जीवन की आपाधापी, तनाव और प्रतिस्पर्धा में, इन आदर्शों का अनुसरण करके हम आत्मिक शांति और मानसिक स्थिरता प्राप्त कर सकते हैं।

अहिंसा, महावीरजी का मुख्य संदेश है जो केवल शारीरिक हिंसा से परहेज नहीं है, बल्कि वाणी और विचारों में भी शांति और प्रेम बनाए रखने की कला है। जो हमें यह संदेश देता है कि प्रत्येक जीव, चाहे मानव हो या पशु-पक्षी, समान सम्मान और करुणा के पात्र हैं। 

उनका सत्य और करुणा का संदेश भी आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। जब दुनिया में भ्रम, हिंसा और असमानता बढ़ रही है, भगवान महावीर की शिक्षा हमें यह मार्गदर्शन देती है कि सत्य के मार्ग पर चलना और सभी के प्रति करुणा रखना ही वास्तविक मानवता है। यही मूल्य हमारे व्यक्तिगत जीवन, सामाजिक संबंधों और वैश्विक समुदाय के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस महावीर जयंती पर, आइए सत्य, अहिंसा और करुणा को अपने जीवन का मूल उद्देश्य बनाएं। यही मार्ग है जो हमें आत्मिक शांति, समाजिक सद्भाव और मानव कल्याण की ओर ले जाता है।

दीप्ति भटनागर जी को पूज्य स्वामी जी और साध्वी जी ने रूद्राक्ष का पौधा देकर उनका अभिनन्दन किया।

सोमवार, 30 मार्च 2026

परमार्थ निकेतन में 6वां राष्ट्रीय योगासन कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 का सफल आयोजन, 6वां राष्ट्रीय योगासन कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 के समापन अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य, उद्बोधन और आशीर्वाद*

 





*✨5वें उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व वित्तमंत्री, उत्तराखंड़ सरकार, प्रेमानंद अग्रवाल  की गरिमामयी उपस्थिति*

*✨डॉ. जयदीप आर्य जी, महासचिव, वर्ल्ड योगासन ने पूज्य स्वामीजी और सभी विशिष्ट अतिथियों का किया अभिनन्दन* 

ऋषिकेश, 30 मार्च। योग और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रचार-प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए योगासन भारत द्वारा “6वां राष्ट्रीय योगासन कोच प्रशिक्षण पांच दिवसीय कार्यक्रम 2026 का भव्य आयोजन परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश में किया गया। यह कार्यक्रम वर्ल्ड योगासन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

पांच दिवसीय 6वां राष्ट्रीय योगासन कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम 2026 के समापन अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का पावन सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर 5वें उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष, पूर्व वित्तमंत्री, उत्तराखंड़ सरकार, श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने 6वें राष्ट्रीय योगासन कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु भारत सरकार, मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एवं खेल मंत्रालय तथा वर्ल्ड योगासन सहित सभी संबंधित संस्थाओं, आयोजकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संपूर्ण विश्व को श्रेष्ठ, प्रशिक्षित और संवेदनशील योग प्रशिक्षकों की नितांत आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भारत की धरोहर योग वैश्विक चेतना का अभिन्न अंग बन चुकी है। ऐसे में आवश्यक है कि योग को सही स्वरूप, शुद्ध परंपरा और वैज्ञानिक   दृष्टिकोण के साथ जन-जन तक पहुँचाने वाले कुशल प्रशिक्षक तैयार किए जाएँ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि योग प्रशिक्षक केवल अभ्यास कराने वाले ही न हो, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा के संवाहक भी बनें। आप के माध्यम से एक स्वस्थ, समृद्ध और जागरूक विश्व का निर्माण संभव है।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि यह वह सूक्ष्म सेतु है जो हमें हमारी जड़ों, हमारी चेतना और समस्त सृष्टि से जोड़ता है। योग हमें याद दिलाता है कि हम केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि प्रकृति के विशाल ताने-बाने का एक जीवंत अंश हैं। जब हम श्वास लेते हैं, तो केवल वायु नहीं, बल्कि पूरे ब्रह्मांड की ऊर्जा को अपने भीतर आमंत्रित करते हैं, यही योग है, यही एकत्व का अनुभव है। योग हमें हमारी संस्कृति की गहराई से जोड़ता है।

योग का सबसे बड़ा रहस्य यह है कि यह हमें अतीत की जड़ों, वर्तमान की सजगता और भविष्य की पीढ़ियों से एक साथ जोड़ता है। जब हम योग करते हैं, तो हम केवल अपने लिए नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक संतुलित, संवेदनशील और जागरूक दुनिया का निर्माण कर रहे होते हैं। योग वह पवित्र सेतु है, जो व्यक्ति को मानवता से, मानवता को प्रकृति से और  प्रकृति को परमात्मा से जोड़ देता है।

5वें उत्तराखण्ड विधानसभा अध्यक्ष एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल जी ने कहा कि यदि हमें योग की दिव्यता, भव्यता और वैश्विकता का साक्षात अनुभव करना है, तो उसके लिए परमार्थ निकेतन, अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि पूज्य स्वामी जी के मार्गदर्शन में यहां योग केवल एक अभ्यास नहीं, बल्कि एक जीवन दर्शन के रूप में अनुभव होता है, जो साधकों को आत्मिक शांति और वैश्विक एकता से जोड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। उनके प्रयासों से योग आज विश्व के प्रत्येक कोने तक पहुंच चुका है। पूज्य स्वामी जी ने योग को जन-जन तक पहुंचाकर इसे एक वैश्विक आंदोलन का स्वरूप दिया है, जिससे भारत की आध्यात्मिक परंपरा को विश्व में नई पहचान मिली है।

डॉ. जयदीप आर्य जी ने सभी विशिष्ट अतिथियों का अभिनन्दन करते हुये कहा कि वर्ल्ड योगासन योग को वैश्विक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योगासन केवल अभ्यास नहीं, बल्कि एक अनुशासन, एक जीवनशैली और एक वैश्विक आंदोलन के लिये कार्यरत है। हम प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से कुशल प्रशिक्षकों का निर्माण कर रहे हंै, ताकि भारत की योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त रूप से प्रस्तुत कर सके।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त और वर्ल्ड योगासन से संबद्ध है। देशभर से आए प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण में सहभाग कर योगासन की तकनीकी बारीकियों, प्रशिक्षण विधियों तथा योग को एक खेल और जीवनशैली के रूप में अपनाने के विभिन्न पहलुओं को आत्मसात किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित योगासन कोच तैयार करना तथा युवाओं को भारतीय परंपरा, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों प्रकार का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि उनकी कौशल क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके।

आयोजकों ने बताया कि योगासन आज वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान बन चुका है और परमार्थ निकेतन के दिव्य वातावरण में आयोजित कर इसे और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने किया बुनकर मार्ट (एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर) के निर्माणाधीन परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने सोमवार को मधुबन बापूधाम स्थित बुनकर मार्ट (एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर) के निर्माणाधीन परियोजना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ अपर सचिव, मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी टीम उपस्थित रही। निरीक्षण के समय उपाध्यक्ष  ने परियोजना की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए स्पष्ट एवं कड़े निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यस्थल पर श्रमिकों की अपर्याप्त उपलब्धता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध नियमानुसार पेनाल्टी लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही, अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से साइट पर उपस्थित रहकर कार्यों की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, जिससे परियोजना समयबद्ध एवं मानक अनुरूप पूर्ण हो सके।

उल्लेखनीय है कि मधुबन बापूधाम स्थित यह बुनकर मार्ट सह एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर लगभग ₹115 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बुनकरों, शिल्पकारों एवं हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को एक सशक्त एवं स्थायी विपणन मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने उत्पादों को सीधे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ सकें। साथ ही, इस परियोजना को भारत मण्डपम की तर्ज पर विकसित करते हुए यहां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्सपो, प्रदर्शनी, व्यापारिक आयोजन एवं सम्मेलन आयोजित किए जाने की परिकल्पना की गई है। परियोजना में आधुनिक एक्सपो हॉल, विभिन्न दुकानों एवं स्टॉल की व्यवस्था, लगभग 560 क्षमता का ऑडिटोरियम, 80 क्षमता का कॉन्फ्रेंस हॉल, फूड कोर्ट, म्यूजियम तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाएं शामिल हैं। परियोजना के पूर्ण होने पर यह न केवल गाजियाबाद में व्यापारिक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी, बल्कि रोजगार सृजन एवं क्षेत्र को एक प्रमुख वाणिज्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

डॉ. के.एन. मोदी फ़ाउंडेशन, मोदीनगर में आयोजित दो द्विवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफलतापूर्वक हुआ समापन

 





मुकेश गुप्ता

मोदीनगर 29 मार्च 2026 । डॉ. के.एन. मोदी फ़ाउंडेशन, मोदीनगर में आयोजित दो द्विवसीय स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस खेल उत्सव में फाउंडेशन के विभिन्न संस्थानों के छात्रों ने उत्साह, अनुशासन और खेलभावना के साथ भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।समापन दिवस पर के.एन.मोदी फाउंडेशन के प्रशासनिक अधिकारी मि.मेघराज सर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा है और ऐसे आयोजन छात्रों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, कि प्रतियोगिता में जीत या हार से अधिक महत्वपूर्ण है खेल के प्रति समर्पण, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक दृष्टिकोण।

इसी क्रम में एजुकेटिव डायरेक्टर दीपांकर शर्मा  ने भी अपने प्रेरणादायक संबोधन में सभी प्रतिभागियों की मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को संतुलित और ऊर्जा से भरपूर बनाते हैं तथा यह छात्रों में नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और आत्मविश्वास को विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को हमेशा सक्रिय रहने और अपने कौशल को निखारते रहने के लिए प्रेरित किया।

दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट के दौरान ट्रैक एंड फ़ील्ड, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी सहित कई व्यक्तिगत और टीम प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ट्रैक इवेंट्स में लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट और जैवलिन थ्रो में प्रतिभागियों ने शानदार कौशल का परिचय दिया। वहीं टीम इवेंट्स में वॉलीबॉल, क्रिकेट और कबड्डी के मुकाबलों में अत्यंत रोमांच देखने को मिला, जिसमें टीमों ने बेहतरीन तालमेल और रणनीति का प्रदर्शन किया।

सभी प्रतियोगिताओं के उपरांत विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही बेस्ट एथलीट, फेयर प्ले टीम और बेस्ट टीम स्पिरिट जैसे विशेष सम्मान भी दिए गए, जिससे छात्रों का उत्साह और बढ़ा। और स्पर्धा 2026 मे  प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन में CMD, रस्साकसी में लड़कों में KNMCE,और लड़कियों में KNMIPER,कबड्डी में लड़के kNMIET(AKTU) और लड़कियों में KNMIPER,खो-खो में kNMIET,चेस में लड़कों में KNMIET(AKTU) और लड़कियों में GDMIE,कैरम में लड़कों में KNMIPER और लड़कियों में GDMIE ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और क्रिकेट में KNMIPER ने जीत हासिल की। प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत, एकजुटता और शानदार प्रदर्शन ने इनको जीत का हकदार बना दिया।

इस जीत ने साबित कर दिया कि असली चैंपियन वही हैं जो जुनून और अनुशासन से खेलते हैं। जिससे विजेता टीम में ऊर्जा का संचार हुआ और अत्यधिक उत्साह देखने को मिला।अतिथियों एवं शिक्षकगणों ने छात्रों की भागीदारी और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास और प्रेरणा प्रदान करते हैं तथा उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंत में आयोजन समिति ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों, शिक्षकगणों और सहयोगी स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न यह स्पोर्ट्स मीट 2026 ऊर्जा, उत्साह और सफलता के साथ आज पूर्ण हो गई।

डॉ. के. एन. मोदी फ़ाउंडेशन में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 2026 का मोदीनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने किया शुभारंभ



संवाददाता

 मोदीनगर 28 मार्च 2026 ।  (शनिवार) को डॉ. के. एन. मोदी फ़ाउंडेशन में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मोदीनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर किया।

मुख्य अतिथि आनंद प्रकाश मिश्रा ने मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल हमें हार-जीत से ऊपर उठकर उत्कृष्टता हेतु निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए संदेश दिया कि हर प्रतियोगिता सीखने का अवसर होती है, इसलिए पूरे जोश और सकारात्मक सोच के साथ मैदान में उतरें, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और खेल भावना को हमेशा प्रथम स्थान दें।

कार्यक्रम में उपस्थित फाउंडेशन के प्रशासनिक अधिकारी  मेघराज शर्मा, कार्यकारी निदेशक डॉ दीपांकर शर्मा, समस्त कॉलेजों के डायरेक्टर एवं प्राचार्य, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और आयोजकों ने स्पोर्ट्स मीट के सफल संचालन के लिए अपनी तैयारी प्रस्तुत की। दिनभर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

रविवार, 29 मार्च 2026

दूसरे चरण के निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले के अंतिम दिन 756 लोगों ने किताबें आदान-प्रदान की–जीपीए

 


                             मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन लगातार 9 वर्षों से निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन करता आ रहा है जिसमें प्रथम चरण शास्त्री नगर हॉकी स्टेडियम 22 व 23मार्च रहा और दूसरा चरण भीमाबाई अंबेडकर पार्क विजयनगर में 28 मार्च व 29 मार्च को संपन्न हुआ।निशुल्क पुस्तक मेले के दो चरणों में भारी मात्रा में अभिभावकों ने पुस्तकें आदान-प्रदान की, दुर्बल व आर्थिक रूप से कमज़ोर अभिभावकों में खासा उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने इस निशुल्क बुक एक्सचेंज मेले की काफी सराहना की। जीपीए सचिव अनिल सिंह ने बताया कि इस मुहिम के द्वारा जीपीए हमारा संगठन प्रत्येक वर्ष हजारों वृक्षों को काटने से बचाने, पेड़ों को संरक्षण देने व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निशुल्क पुस्तकें प्रदान करने से संगठन के लोगों को जो ख़ुशी कि अनुभूति होती है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। संगठन का मेला लगाने का एकमात्र उद्देश्य यही है कि स्कूल विशेष में कक्षा विशेष में लगाई गई पुस्तकें कम से कम पांच वर्ष की अवधि तक लागू रहनी चाहिए। प्रत्येक वर्ष स्कूलों को पुस्तकें बदलने पर सरकार व शासन प्रशासन द्वारा रोक लगानी चाहिए।

आज जीपीए के पदाधिकारियों को काफी प्रसन्नता होती है, जब वे देखते हैं कि जीपीए की तर्ज पर आज विभिन्न सामाजिक संगठनों व समिति द्वारा पुस्तकों का आदान-प्रदान शुरू हो गया है और यह प्रणाली आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के बच्चों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होती है। इस प्रणाली के माध्यम से कमजोर वर्ग के बच्चे किताबों के आभाव में पढ़ने से वंचित नहीं रह पाएंगे। 

जीपीए सदस्य नवीन राठौर व कौशल सिंह ने कहा कि यह निशुल्क पुस्तक मेला आगामी वर्षों में भी इसी तरह लगाया जाता रहेगा जब तक पुस्तक आदान-प्रदान प्रणाली पूर्ण रूप से लागू नहीं हो जाती तब तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। इस अवसर पर अनिल सिंह, कौशलेंद्र सिंह, नवीन राठौर, धर्मेंद्र यादव, नरेश कुमार, अजीत सिंह, डॉक्टर चंचल, नरेंद्र कुमार, आदि मौजूद रहे।

वीर चक्र विजेता कर्नल टीपी त्यागी ने किया आईपीए के दो दिवसीय बुक एक्सचेंज मेले का शुभारंभ




मुकेश गुप्ता

पुस्तक एक्सचेंज मेले के पहले दिन सैकड़ों अभिभावकों एवं बच्चों ने बदली आपस में किताबें 

गाजियाबाद । राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा कायमेरा सोसायटी में इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन , राजनगर एक्सटेंशन ट्रस्ट, सहायता संपर्क एवं सॉलिड रूफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क बुक एक्सचेंज मेले का शुभारंभ बड़े जोश और  उत्साह के साथ  किया गया। मुख्य अतिथि "वीर चक्र "  विजेता कर्नल टीपी त्यागी ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। बुक एक्सचेंज मेले के पहले ही दिन जहा  सैकड़ों अभिभावकों और बच्चों ने एक-दूसरे से किताबों का आदान-प्रदान किया। वहीं पुस्तक मेले में गाजियाबाद ब्लड सेंटर की तरफ से लगाए गए कैंप में युवाओं ने 13 यूनिट  रक्त दान कर इस मुहिम को अपना समर्थन दिया मेले में आए बच्चों और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक रहा बुक एक्सचेंज मेले की मुहिम से जहां शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की भावना को बढ़ावा मिल रहा है वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दूर तक जा रहा है इस अवसर पर कर्नल टीपी त्यागी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा,

"आज जब शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है, ऐसे में यह बुक एक्सचेंज मेला समाज के लिए एक मिसाल है। यह केवल किताबों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि ‘साझा संसाधन और जिम्मेदार नागरिकता’ की जीवंत संस्कृति का निर्माण है। यदि देशभर में ऐसी पहलें आगे बढ़ें, तो न केवल अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि हम लाखों पेड़ों को कटने से भी बचा सकते हैं। यह पहल वास्तव में आत्मनिर्भर और संवेदनशील समाज की दिशा में एक सशक्त कदम है।"

इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी और  महासचिव महीपाल सिंह रावत ने कहा,"हमारा उद्देश्य केवल किताबों का आदान-प्रदान कराना नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, बचत और पर्यावरण संरक्षण की सोच को मजबूत करना है। पहले ही दिन सैकड़ों अभिभावकों की भागीदारी यह दर्शाती है कि लोग इस पहल को दिल से स्वीकार कर रहे हैं। आने वाले समय में हम इसे और बड़े स्तर पर लेकर जाएंगे ताकि अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके।"

राजनगर एक्सटेंशन ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपांशु मित्तल सहायता संपर्क के अध्यक्ष तुषार कंसल एवं सॉलिड रूफ के सौरभ अग्रवाल ने कहा इस बुक एक्सचेंज मेले का  उद्देश्य अभिभावकों को महंगी किताबों के बोझ से राहत दिलाना, बच्चों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और हर वर्ष कॉपी-किताबों के नाम पर होने वाले पेड़ों के कटान को रोकने के प्रति जागरूकता फैलाना है। हम उम्मीद करते है दूसरे दिन और भी ज्यादा अभिभावक इस पुस्तक मेले में आकर किताबें एक्सचेंज करेंगे ।



अखिलेश यादव की जनसभा साहिबाबाद से सौ गाड़ियों को समाजवादी चिंतक रामदुलार यादव ने झंडी दिखाकर किया रवाना






                             मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद/साहिबाबाद 29 मार्च 2026 । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री उ0प्र0 ने मिहिर भोज इन्टर कालेज दादरी गौतम बुद्ध नगर के प्रांगण में विशाल रैली को संबोधित किया, इसका आयोजन समाजवादी पार्टी गौतम बुद्ध नगर द्वारा किया गया, “समाजवादी समानता, भाईचारा” रैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा, उन्होंने 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनावी बिगुल बजा दिया तथा नेताओं और कार्यकर्ताओं में समाजवादी पार्टी के विधान सभा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का मन्त्र फूंक दिया। रैली में देश, प्रदेश में व्याप्त विषमता, अहंकार , नफ़रत, अत्याचार, अनाचार, ईर्ष्या, द्वेष और असहिष्णुता के वातावरण को समाप्त कर समानता, भाईचारा, प्रेम और सहयोग की भावना को पुष्पित-पल्लवित करने का आह्वान किया कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार उ0प्र0 में 2027 में समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में बनेगी तो प्रदेश के चहुंमुखी विकास के साथ सभी वर्ग को मुख्य धारा में लाने का अवसर मिलेगा। विशाल रैली में जनपद गाजियाबाद से जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में हजारों लोगों ने भाग लिया। साहिबाबाद विधान सभा शिविर कार्यालय से 100 से अधिक गाड़ियों के काफिले को समाजवादी पार्टी का झन्डा दिखा कर समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद ने रवाना किया, और कहा कि पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, कमजोर सवर्ण, व्यापारी, छात्र, नवजवान सभी गोलबंद हो वर्तमान सरकार की विफलता को जन-जन में पहुंचाए, तथा उन्होंने 2027 में उत्तर प्रदेश की सत्ता से वर्तमान सरकार को उखाड फेकने में सभी वर्गों का सहयोग लेने का आह्वान भी किया, आज देश में लूट-झूठ, भ्रष्टाचार चरम पर है, सरकार असफल हो गयी है, नियंत्रण नहीं कर पा रही है, उ0प्र0 में समाजवादियों की जिम्मेदारी ज्यादा है, हमें ईमानदारी से जनता की सेवा कर 2027 में सत्ता में आना है। मुख्य रूप से रैली में विधान सभा अध्यक्ष साहिबाबाद सरदार अवतार सिंह काले, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम प्यारे यादव, विक्की ठाकुर, अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष कमलेश यादव, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरन कालिया, प्रताप पाल, चिंतामणि यादव, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, उर्मिला पटेल, धर्मवती, शिशिर यादव, कृष्णानंद, मो0 आसिफ, संतोष सिंह, सद्दाम हुसैन, मो0 सलाम, आदि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया ।

                                                                                                    

                                                                                               

                                                                            

रोटरी क्लब गाजियाबाद हिंडन व नेशनल एसोसिएशन मलयाली के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया

 




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई की प्रेरणा से गाजियाबाद के संजय नगर स्थित परमहंस विद्यालय में रोटरी क्लब गाजियाबाद हिंडन व नेशनल एसोसिएशन मलयाली के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बहुत बड़ी संख्या में नारी शक्ति ने भाग लिया l 

 सभी सफल रक्तदाताओं को रेड क्रॉस गाजियाबाद के निवर्तमान सभापति रो. डॉ. सुभाष गुप्ता ने रक्तदाता सम्मान पत्र व सम्मान प्रतीक भेंट करके प्रोत्साहित किया l

 रक्तदाताओं में सबसे पहले रो. एस. वल्ली रक्तदान किया जिनसे प्रेरित होकर उनकी बिटिया ने भी पहली बार रक्तदान करके एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया l 

 शिविर के आयोजन में  रो. वल्ली, रो. गोमती, विनोद कुमार,  जिला रक्त कोष की टीम व विद्यालय के अध्यक्ष चौधरी जी के अतिरिक्त मलयालम समिति का सराहनीय सहयोग मिला l

व्यापारियों के अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी धरना स्थल पर पहुंच कर धरना कराया समाप्त

 






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, दिनांक 29- मार्च 2026। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में की गई भारी वृद्धि के विरोध में महानगर उद्योग व्यापार मंडल, गाजियाबाद द्वारा घंटाघर, शहीद भगत सिंह चौक के सामने चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दूसरे दिन नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे।

धरने पर गाजियाबाद नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर 

 वार्ता करने के लिए आये अपर नगर आयुक्त अविंद्र कुमार , मुख्य कर निर्धारण अधिकारी  एस.के. राय एवं जोनल प्रभारी सिटी  आर.पी. सिंह  ने पहुंचकर व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और वार्ता की।

वार्ता के उपरांत अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया गया कि—

- नगर निगम द्वारा किसी भी नागरिक को हाउस टैक्स संबंधी कोई एसएमएस अथवा संदेश नहीं भेजा जाएगा।

- हाउस टैक्स जमा कराने हेतु शहर में नगर निगम की गाड़ियों द्वारा किसी प्रकार की एनाउंसमेंट नहीं की जाएगी।

- हाउस टैक्स वृद्धि का मामला शासन स्तर पर विचाराधीन है, जिसके लिए प्रस्ताव शीघ्र भेजकर संशोधित दरें लागू की जाएंगी तथा आवासीय एवं व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में वर्तमान बढ़ी हुई दरों से कम किया जाएगा। इसके लिए तीन माह का समय देने का अनुरोध किया गया।

अपर नगर आयुक्त द्वारा दिए गए इन आश्वासनों के उपरांत धरने के दूसरे दिन ही धरना स्थगित कर दिया गया।

इस अवसर पर महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष श्री गोपीचंद, महानगर महामंत्री श्री अशोक चावला, महानगर चेयरमैन श्री बृजमोहन सिंघल, वाइस चेयरमैन श्री के.पी. गुप्ता, गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्री सुनील गोयल, जिला महामंत्री श्री राजदेव त्यागी, श्री पवन शर्मा , विकास अग्रवाल, श्री नरेश अग्रवाल, श्री अनुराग गर्ग, श्री राकेश स्वामी, संजीव मित्तल, अजय बंसल, प्रदीप गर्ग, युवा महानगर चेयरमैन 

 मनोज गर्ग, युवा अध्यक्ष विपिन गोयल, युवा वरिष्ठ महामंत्री, पंकज गुप्ता, युवा महामंत्री वसीम अली, डॉ हरीश शर्मा ,युवा महामंत्री हितेंद्र शर्मा, युवा महामंत्री संजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनित मदान,

   पवन शर्मा (लाइन पार),  नितिन वर्मा, घंटाघर गोले मार्केट मार्केट अध्यक्ष राकेश बबेजा, जुगल किशोर (नीटा),विजय ढिंगरा,रजेश लोहिया, पूरन शर्मा,राकेश पचौरी, अमित बंसल,जसवीर त्यागी, स्वतंत्र यादव, वी.के. अग्रवाल, पार्षद नीरज गोयल, नगर निगम से इस्तीफा देने वाले धीरेंद्र यादव,

  बिल्लू, यादव, पूर्व पार्षद जाकिर अली सैफी , प्रदीप बंसल, स. मुखविंदर सिंह, स.सुखविंदर सिंह, अनिल मित्तल, मनोज वोहरा, जयवीर सिंह, नितिन गोयल, प्रिंस गोयल,  अनिल यादव, सुरेंद्र चानना, सुनील गुप्ता, महेश गर्ग,

 जयवीर सिंह (पेट्रोल पंप) सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारीगण व गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए आंदोलन को समर्थन दिया।

कराटे वेलफेयर सोसायटी ने रामअवतार जिंदल का किया सम्मान

 



मुकेश गुप्ता

 व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत, खिलाड़ियों ने दिखाए करतब

गाजियाबाद । कराटे वेलफेयर सोसायटी द्वारा समाजसेवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्व रामअवतार जिंदल का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की व्यापार सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने रामअवतार जिंदल को बुके एवं फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी के अध्यक्ष विजय कौशिक ने की, जबकि महासचिव राजीव मुंडेलवाल ने संचालन किया।

इस अवसर पर राजीव मुंडेलवाल ने सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था पिछले 20 वर्षों से कराटे एवं आत्मरक्षा के क्षेत्र में सक्रिय है और हजारों खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे चुकी है।

रामअवतार जिंदल ने सोसायटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों के लिए। उन्होंने संस्था को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने कराटे के शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा।

इस अवसर पर कोच तुषार ठाकुर एवं प्रगति सिंह शिसोदिया सहित हिमांशु, हर्ष पाल, अंश भंडारी, मनुश्री परिहार, अक्षिता कटियार, विराट कुमार, आयुष, आयुषी, हर्षिता सिंह, आदित्य सिंह, सगुन कोहली सहित अन्य खिलाड़ी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यशोदा मेडिसिटी में ‘संगिनी – Let’s Fix Each Other’s Crown’ का आयोजन, स्त्री रोग कैंसर मरीजों के समर्थन पर जोर

 




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 28 मार्च 2026: दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख अस्पतालों में से एक, यशोदा मेडिसिटी ने ‘संगिनी – Let’s Fix Each Other’s Crown’ नामक एक विशेष स्त्री रोग कैंसर सपोर्ट ग्रुप मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों और उनके परिजनों को एक संरचित मंच के माध्यम से जोड़ना और उन्हें आपसी सहयोग व अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करना था। इस पहल का आयोजन यशोदा इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर के अंतर्गत वुमन कैंसर सेंटर, गाइनकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एनटीपीसी लिमिटेड के माननीय चीफ मेडिकल ऑफिसर, डॉ. बसंत कुमार बेहेरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्त्री रोग कैंसर का प्रभाव केवल उपचार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह मरीजों को मानसिक और सामाजिक स्तर पर भी प्रभावित करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए ‘संगिनी’ को एक ऐसे मंच के रूप में आयोजित किया गया, जहाँ महिलाएं खुलकर अपने अनुभव साझा कर सकें, एक-दूसरे से जुड़ सकें और आपसी सहयोग के माध्यम से आत्मविश्वास प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में मरीजों, सर्वाइवर्स और उनके परिजनों ने भाग लिया और अनुभव-आधारित संवादों में हिस्सा लिया। स्टोरीटेलिंग और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी बात रखने और समान परिस्थितियों से गुजर रहे अन्य लोगों से जुड़ने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण रैंप वॉक रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह प्रस्तुति उनकी शक्ति, आत्मविश्वास और बीमारी से परे अपनी पहचान को पुनः स्थापित करने का प्रतीक बनी। इसके साथ ही संगीत और लाफ्टर थेरेपी जैसे सत्रों ने कार्यक्रम को और अधिक सहभागितापूर्ण बनाया और प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को और मजबूत किया।

डॉ. पी. एन. अरोड़ा, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, यशोदा ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने कहा, “एक अस्पताल के रूप में हमारा विश्वास हमेशा हर मरीज को समग्र और निरंतर देखभाल प्रदान करने में रहा है। ‘संगिनी’ जैसी पहलें ऐसे मंच तैयार करने की दिशा में हमारे प्रयास को दर्शाती हैं, जो मरीजों को जुड़ने, सीखने और सहयोग का अनुभव करने में मदद करती हैं।”

डॉ. सतिंदर कौर, सीनियर डायरेक्टर एवं हेड, गाइनकोलॉजिक ऑन्कोलॉजी एवं रोबोटिक सर्जरी,ने कहा, “स्त्री रोग कैंसर से गुजर रही महिलाओं के सामने इलाज के साथ कई सवाल और संशय होते हैं। ‘संगिनी’ जैसे सपोर्ट ग्रुप इन चिंताओं को समझने, सही जानकारी देने और मरीजों को आगे की राह के लिए ज्यादा तैयार और आत्मविश्वासी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।”

इस तरह की पहलों के माध्यम से यशोदा मेडिसिटी एकीकृत कैंसर देखभाल को मजबूत करने के साथ-साथ मरीजों के लिए सहयोग और सहभागिता पर आधारित बेहतर देखभाल अनुभव विकसित करने की दिशा में कार्य कर रहा है।

शनिवार, 28 मार्च 2026

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का भव्य शुभारंभ

 






मुकेश गुप्ता

*कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन और मेंटेनेंस, रिपेयर व ओवरहॉल (MRO) सुविधा का भी प्रधानमंत्री जी ने किया शिलान्यास*

*विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट*

*मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के कारण निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना उत्तर प्रदेश*

*05 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश*

*देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में है शामिल-- प्रधानमंत्री

*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य का लॉन्च पैड*

*आने वाले समय में ग्लोबल एयरपोर्ट के रूप में बनकर उभरेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट*

 मुख्यमंत्री ने पेट्रोलियम पदार्थों के नियंत्रित मूल्य और एक्साइज ड्यूटी में कटौती के लिए प्रधानमंत्री का जताया आभार*

*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से होंगे रोजगार के अवसर उपलब्ध- मुख्यमंत्री

*यह केवल एक एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं, बल्कि नए भारत के सपनों, संकल्पों और संभावनाओं का उत्सव*

*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक-केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री*

*नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय वायुयान ने भरी पहली उड़ान*

गौतमबुद्धनगर 28 मार्च, 2026 ।  भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के जेवर में निर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने एयरपोर्ट के अत्याधुनिक कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन भी किया, साथ ही 40 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाली मेंटेनेंस, रिपेयर एवं ओवरहॉल (MRO) सुविधा का शिलान्यास किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की  राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एवं उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  भी उपस्थित रहे। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के सबसे बड़े और आधुनिक एयरपोर्ट में शामिल किया जा रहा है, जो भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की पहचान को और मजबूत करेगा। 

      इस दौरान  प्रधानमंत्री  ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक बुनियादी परियोजना नहीं, बल्कि “विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश” अभियान का नया अध्याय है। यह एयरपोर्ट उत्तर भारत के लिए लॉजिस्टिक गेटवे बनकर निवेश, व्यापार और निर्यात को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर सहित पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास का नया द्वार खोलेगा। इससे किसानों, छोटे और लघु उद्योगों तथा युवाओं को व्यापक अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने विशेष रूप से स्थानीय किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जमीन के योगदान से ही यह परियोजना साकार हो पाई है, जिससे अब कृषि उत्पाद वैश्विक बाजारों तक आसानी से पहुंच सकेंगे।

     प्रधानमंत्री ने कहा कि नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट मल्टी माॅडल कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां सड़क, रेल और हवाई परिवहन का निर्बाध एकीकरण होगा। एयरपोर्ट का कार्गो हब प्रारंभिक चरण में 2.5 लाख मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता के साथ कार्य करेगा, जिसे भविष्य में 18 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाने की योजना है। इससे उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत में अब तक 85 प्रतिशत विमान एमआरओ सेवाओं के लिए विदेश भेजे जाते थे, जिससे भारी खर्च होता था। जेवर में बनने वाली एमआरओ सुविधा देश को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगी और हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी।

      प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एयरपोर्ट नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है और अब यह देश के सर्वाधिक एयरपोर्ट वाले राज्यों में शामिल हो गया है। यह एयरपोर्ट डबल इंजन सरकार की कार्यसंस्कृति का उदाहरण है। वर्ष 2003 में इस परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन वर्षों तक यह फाइलों में अटकी रही। केंद्र और राज्य में समन्वय बनने के बाद ही इस परियोजना ने गति पकड़ी और आज यह धरातल पर उतर सकी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना और सांसद बनाया, आज उसी प्रदेश की पहचान एक भव्य एयरपोर्ट के साथ जुड़ गई है। यहां से न केवल दुनिया के विभिन्न हिस्सों के लिए विमान उड़ान भरेंगे, बल्कि यह विकसित उत्तर प्रदेश की नई उड़ान का प्रतीक भी बनेगा। यह एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ने का कार्य करेगा। यह एक अत्याधुनिक एयरपोर्ट होगा, जहां हर दो मिनट में एक विमान के उड़ान भरने की क्षमता विकसित की जा रही है।

      अपने संबोधन के दौरान मा0 प्रधानमंत्री ने एक अनोखी पहल करते हुए उपस्थित लोगों से मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट आपकी अमानत है, आपका भविष्य है, आपका पुरुषार्थ है, इसलिए इसका उद्घाटन भी आपके हाथों से होना चाहिए। इस पर पूरा परिसर “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा, जो इस ऐतिहासिक क्षण का प्रतीक बना। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की उड़ान को नई ऊंचाई प्रदान करने वाला यह समारोह प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।

 प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आज अपनी पहचान का नया उद्घोष कर रहा है कि जब संकल्प मजबूत, साहस अडिग व आत्मविश्वास अटल हो, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट संकल्प को सिद्धि में बदलने का परिणाम है। इसका रनवे न केवल यूपी की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का लॉन्चपैड भी बनेगा। यह एयरपोर्ट उत्तर भारत के निवेश, व्यापार व औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई तक पहुंचाते हुए व्यापक रोजगार सृजन भी करेगा।

     मुख्यमंत्री  ने कहा कि यह एयरपोर्ट विकास की नई ऊंचाइयों के साथ जनता को राहत दिलाने वाला है।  प्रधानमंत्री। ने पिछले 11-12 वर्षों में नए भारत को विकसित भारत की दिशा में बढ़ाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में कदम बढ़ाए हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट इसी श्रृंखला का हिस्सा है। आज मा0 प्रधानमंत्री जी के कर कमलों से नवनिर्माण की नई इकाई का लोकार्पण हो रहा है। यह नवसृजन उत्तर प्रदेश को ग्लोबल एविएशन मैप पर नए सिरे से प्रस्तुत करने का कार्य कर रहा है। मा0 प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत की संकल्पना देशवासियों को दी है। आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर आज की आवश्यकता है। अभी एक रनवे प्रारंभ हो रहा है। कुछ वर्षों में एयरपोर्ट के पांच रनवे संचालित होंगे तो यह खुद को ग्लोबल एयरपोर्ट के रूप में स्थापित करने में सफल होगा।

     

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री  की दूरदर्शी सोच और उनके ‘देश प्रथम’ भाव के साथ नए भारत की कार्ययोजना हमें देखने को मिल रही है। रामनवमी पर देश में उत्सव व उत्साह का माहौल था, जबकि दुनिया में अव्यवस्था, अराजकता और संशय की स्थिति है। अमेरिका जैसे विकसित देश में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन भारत में दाम नियंत्रित है। इनकी आपूर्ति सुगम बनाई गई है। भारत के पड़ोस में जितने भी देश हैं, वहां भी पेट्रोलियम पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं और उनका अभाव भी है। वहां अव्यवस्था का माहौल है। उन्हें कार्यावधि घटाने के साथ उत्पादन रोकना पड़ा है। पब्लिक में कोटा सिस्टम लागू करना पड़ा है, लेकिन भारत में निर्बाध रूप से पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखने के साथ ही दाम को नियंत्रित रखा गया है। कल पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है, उसके लिए 25 करोड़ प्रदेशवासियों की तरफ से मैं मा0 प्रधानमंत्री जी को कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।

   मुख्यमंत्री ने कहा कि 2002 से 2017 तक यूपी अराजकता-अव्यवस्था का शिकार रहा, लेकिन मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश ने 12 वर्षों और प्रदेश ने 9 वर्षों में जो स्पीड पकड़ी है,  उसने बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू के रूप में नई पहचान प्रस्तुत की है। प्रधानमंत्री  ने 25 नवंबर 2021 को इस एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था, आज उन्हीं के कर कमलों से प्रथम फेज के उद्घाटन का कार्यक्रम भी हो रहा है। यही डबल इंजन सरकार की स्पीड है, क्योंकि प्रधानमंत्री  ने सदैव कहा है कि जिसका शिलान्यास करो, उसका उद्घाटन भी करो।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश को ग्लोबल कनेक्टिविटी का केंद्र बनाते हुए यमुना एक्सप्रेसवे और भविष्य में ईस्टर्न पेरिफेरल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, आरआरटीएस, दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेललाइन जैसे नेटवर्क से जोड़कर प्रदेश को गति के साथ विकास की नई ऊंचाई तक ले जाने का भी कार्य करेगा। इस एयरपोर्ट परियोजना के माध्यम से लाखों नौजवानों के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होंगे। यमुना एक्सप्रेसवे, नोएडा व ग्रेटर नोएडा में व्यापक निवेश की संभावनाओं ने अभी से प्रस्ताव देने प्रारंभ कर दिए हैं। पिछले दिनों इसी एयरपोर्ट के पास  प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर चिप बनाने की यूनिट की आधारशिला रखी थी। इसके साथ ही अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की निर्माण प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। अपैरल पार्क, मेडिकल डिवाइस पार्क, ट्वाय पार्क, एमएसएमई पार्क, हैंडीक्रॉफ्ट पार्क समेत अन्य सुविधाएं विकसित हो रही हैं, जिसमें यहां निवेश के साथ ही रोजगार की व्यापक संभावनाएं भी विकसित हो रही हैं। यहां डाटा सेंटर से संबंधित यूनिट भी स्थापित हो रही है। आने वाले दिनों में अत्याधुनिक फिनटेक सिटी के निर्माण कार्य और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आने के साथ ही एनसीआर में निवेश के लिए सकारात्मक वातावरण का सृजन भी हो रहा है। सीमलेस, स्मार्ट और सस्टेनेबल एयरपोर्ट, एविएशन फ्यूलफॉर्म, इनफ्लाइट किचन फैसिलिटी, एमआरओ के साथ ही आधुनिक-डिजिटल और ऊर्जा संरक्षण पर केंद्रित ‘ईज ऑफ जर्नी’ की संकल्पना को यह एयरपोर्ट साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

     मुख्यमंत्री ने कहा कि डेडिकेटेड मल्टीमाॅडल कार्गो हब का निर्माण होने से उत्तर प्रदेश अब लैंडलॉक्ड की लिमिटेशन से बाहर निकलकर लैंडमार्क ग्रोथ के साथ ग्लोबल मार्केट तक अपनी पहुंच को आसान बनाने में सफल होगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट व इसकी सुविधाएं यूपी के पोटेंशियल को नई ऊंचाई तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका का निर्वहन करेंगी। मा0 प्रधानमंत्री जी ने मार्गदर्शन दिया है कि जो भी करना है, बड़ा करना है और बड़ा सोचना है और बड़ा बनने की दिशा में अग्रसर होना है। इस एयरपोर्ट के निर्माण की दिशा में ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी अपनी भूमिका का निर्वहन किया है। 

     मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह में अन्नदाता किसानों के प्रति भी विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले यहां तमाम आंदोलन चलते थे, लेकिन किसानों से संवाद बनाया गया। उन्हें समयबद्ध मुआवजा व पुनर्वास के साथ जोड़ा गया तो किसानों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 13 हजार एकड़ लैंड का योगदान दिया। किसानों ने पूरी प्रक्रिया में सकारात्मक योगदान दिया और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर विकास के कार्यक्रम को बढ़ाया।

     केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के लोकार्पण अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण है। यह केवल एक एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं, बल्कि नए भारत के सपनों, संकल्पों और संभावनाओं का उत्सव है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि से संपूर्ण देश उत्साहित है और यह भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब कोई भी यात्री इस एयरपोर्ट पर आएगा, तो उसे उत्तर प्रदेश की शान व पहचान देखने को मिलेगी।

      उन्होंने गर्व के साथ कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सरकार प्रमुख के रूप में लगभग 8900 दिनों से अधिक का समय राष्ट्र सेवा को समर्पित किया है और उनका हर निर्णय, हर प्रयास भारत को आत्मनिर्भर, डिजिटल और विकसित बनाने की दिशा में अग्रसर है। “आत्मनिर्भर भारत”, “डिजिटल भारत”, “विकसित भारत” जैसे उनके संकल्प आज करोड़ों देशवासियों के प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं। प्रधानमंत्री जी भारत को केवल एक राष्ट्र नहीं, बल्कि अपने परिवार के रूप में देखते हैं, और यही भाव उनके कार्यों में झलकता है।

      उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने इस परियोजना को साकार करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज “उत्तम प्रदेश” बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया, अपराध को नियंत्रित किया, व्यापार को बढ़ावा दिया, निवेश का माहौल तैयार किया, कनेक्टिविटी को सशक्त बनाया और जनता के विश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

        *नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय वायुयान ने एयरपोर्ट से अपनी पहली उड़ान भरी, जिसमें उत्तर प्रदेश की मा0 राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ का सफर किया।*

      इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री भारत सरकार पंकज चौधरी,  उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी, जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेेश सिंह,  सांसद डाॅ महेश शर्मा,  सांसद सुरेन्द्र नागर,  विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह,  विधायक नोएडा पंकज सिंह,  विधायक दादरी तेजपाल नागर,  विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र भाटी व श्रीचंद शर्मा,  जिलाध्यक्ष भाजपा अभिषेक शर्मा,  महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, अन्य  जनप्रतिनिधिगण, उद्योग जगत के प्रतिनिधि व शासन, प्रशासन, प्राधिकरण व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

      स