बुधवार, 11 मार्च 2026

यूपीएससी में चयन होने पर उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाई दी. विधायक संजीव शर्मा

 


                               मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । शहर विधायक  संजीव शर्मा  ने आज यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में AIR 327 प्राप्त करने वाले होनहार युवा सात्विक शर्मा को उनके निवास बी-53, पटेल नगर सेकंड पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक  ने कहा, “सात्विक शर्मा की यह सफलता पूरे गाजियाबाद और क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। मुझे विश्वास है कि सात्विक भविष्य में देश और समाज की सेवा करते हुए क्षेत्र का नाम और ऊंचा करेंगे।”

सात्विक शर्मा के पिता गजेंद्र शर्मा एक व्यवसायी हैं तथा माता सुनीता शर्मा ग्रहणी हैं। तीन भाइयों में सात्विक मध्यम पुत्र हैं। कोरोना काल से ही उन्होंने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया और लगातार मेहनत करते हुए चौथे प्रयास में यह शानदार सफलता प्राप्त की।

मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने कहा, “मुझे गर्व है कि सात्विक शर्मा हमारे पटेल नगर का निवासी है। उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है और युवाओं के लिए प्रेरणा है।”

पूरे क्षेत्र की ओर से सात्विक शर्मा को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

 इस अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी, संदीप पाल, आशुतोष शर्मा, हिमांशु पाराशर, मोहित ठाकुर,निक्कू, संदीप शर्मा, गोपाल, प्रवीण शर्मा सहित परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे

               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें