मंगलवार, 24 मार्च 2026

आरकेजीआईटी, गाजियाबाद में ‘आर्ट ऑफ माइंड कंट्रोल’ विषय पर विशेष अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 24 मार्च 2026। ,राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT), गाजियाबाद के IEEE स्टूडेंट ब्रांच द्वारा ETHICCRAFT के सहयोग से ‘आर्ट ऑफ माइंड कंट्रोल: तनाव, चिंता एवं अवसाद से मुक्ति’ विषय पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें वर्तमान जीवनशैली में उत्पन्न तनाव एवं मानसिक दबाव से प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय युवा फाउंडेशन (IYF) के डिप्टी डायरेक्टर एवं पूर्व एयरोनॉटिकल इंजीनियर श्री अरविंदाक्ष माधव दास ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने मानसिक संतुलन बनाए रखने, नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण प्राप्त करने तथा जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उन्होंने छात्रों को सरल एवं व्यावहारिक तकनीकों के माध्यम से तनाव, चिंता एवं अवसाद से मुक्ति पाने के प्रभावी उपाय भी बताए।

इस अवसर पर सीएसई विभागाध्यक्ष एवं IEEE स्टूडेंट ब्रांच, आरकेजीआईटी के ब्रांच काउंसलर डॉ. अमित सिंघल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। IEEE स्टूडेंट ब्रांच के पूर्व चेयरपर्सन वंश शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही, डॉ. विनीत श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम में फैकल्टी कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कॉलेज के वाइस चेयरमैन श्री अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइजर डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी. के. चौहान, डायरेक्टर डॉ. बी. सी. शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आर. के. यादव तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर श्री एच. जी. गर्ग ने इस सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों एवं प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें