मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । प्राचीन स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री त्रिपुर सुंदरी वाला चतुभुर्जी देवी मंदिर में आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ की जा रही है। वही हिंदूओं की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवी दुर्गा के छठे स्वरूप के रूप में पूजी जाने वाली मां कात्यायनी को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है। इस दिन आज देवी मंदिर में विशेष अनुष्ठान और हवन का आयोजन किया गया ।
मंदिर के महंत गिरिशानन्द गिरि जी महाराज ने बताया कि श्रीमंहत नारायण गिरी जी महाराज पीठाधीश श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद से नवरात्रि पर्व पर अलग अलग मंदिरो में नवरात्रि का कार्यक्रम चल रहा है। इसी तरह देवी मंदिर में भी आज छठे दिन मां कात्यायनी की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां कात्यायनी को ऋषि कात्यायन की पुत्री माना जाता है। वे दानवों और राक्षसों का नाश करने वाली देवी हैं. भक्तों का मानना है कि उनकी उपासना करने से व्यक्ति को हर संकट से मुक्ति मिलती है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है ।
शिव मंदिर पटेल नगर के महंतविजय गिरी जी महाराज ने कहा कि आज के दिन भक्तगण सुबह जल्दी उठकर स्नान कर पीले वस्त्र धारण करते हैं और मां कात्यायनी की प्रतिमा की पूजा करते हैं ।
श्रद्धालु मां कात्यायनी की शहद, फूल, नारियल और मिठाइयों का भोग अर्पित करते हैं। इस दिन के विशेष मंत्र का जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।इसी तरह प्रतिदिन की तरह आज भी शत् चण्डी यज्ञ में विद्वान पंडित एवं आचार्य द्वारा मंत्र उच्चारणके साथ साधु संत एवं भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां दी गई। मौके पर एस सुथार मीडिया शर्मा, श्रीमहंत गिरजानन्द गिरी जी, योगेन्द्र सिंह,सौरभ जायसवाल, भाजपा नेता, दिनेश साबुन वाले, ममता, रुप महाराज, मोहित ठाकुर, लोकेश वंदना साड़ी, अभिषेक सचदेवा, प्रवीण शर्मा, लवकुश,सतवीर चौधरी सैकड़ों भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां दी एवं 26 मार्च को भव्य पंखा शोभायात्रा नगर भ्रमण नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई निकलेगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें