शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

गांधी जयंती पर कन्डेरे समाज ने 51 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया


                                     संवाददाता

दिल्ली, 2 अक्टूबर 2026। कन्डेरे करन समाज कल्याण संगठन (रजि•), दिल्ली प्रदेश द्वारा कलबी भवन, शास्त्री नगर में गांधी जयंती के अवसर पर दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश से आए कन्डेरे समाज के सदस्यों की उपस्थिति में 51 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। 

विषेश अतिथि वीरेन्द्र कुमार कन्डेरे, वरिष्ठ भाजपा नेता गाजियाबाद, ने कहा, "हमारे बच्चे इस देश का भविष्य हैं और अपने कर्तव्य निर्वहन कर आज कन्डेरे करन समाज कल्याण संगठन ने 51 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित और सम्मानित कर बहुत उत्तम कार्य किया है। देश के उत्तम भविष्य के लिए मैं सभी विद्यार्थियों को हमेशा सहयोग करने के लिए सदैव प्रस्तुत हूं।"

आगरा से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह, अखिल भारतीय करण समाज महासभा, ने कहा, "निकट समय में हम सभी विद्यार्थियों के लिए कैरियर काउंसिल बनाकर इनके भविष्य को संवारने का प्रयास करेंगे और मुख्य धारा में जोड़ेंगे।"

मेधावी विद्यार्थियों ने गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रोत्साहित किये जाने पर कन्डेरे करन समाज कल्याण संगठन की कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया और कहा कि, "यह बहुत अच्छा अवसर है कि हमारे उज्वल भविष्य के निर्माण में हमें सहयोग करने के लिए हमारा समाज कार्य कर रहा है।"

मेधावी विद्यार्थियों में, आदित्य, लक्षित भाटी, लक्षय भाटी, मीती गौड़, रितु पाल, जतिन सिंह, खुशी नागर, हार्दिक सिंधले, सीया करन, संजना सिंह, वरुण सिंह, सीमा, श्वेता सिंह, छवी करन, पवन, प्रदीप, संयुक्त फोटो होने तक प्रस्तुत रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें