दिनेश गोयल को दोहरी बधाई देने वालों का लगा तांता
गौतमबुद्ध नगर से सहारनपुर तक के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
गाजियाबाद। विधान परिषद सदस्य एवं शिक्षाविद दिनेश कुमार गोयल पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है आज पार्टी ने दोबारा विधान परिषद स्रनातक का प्रत्याशी घोषित किया है। उनके समर्थकों के लिए खुशियां लेकर आया। आज ही उनका जन्म दिन था और आज ही भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दूसरी बार विधान परिषद की मेरठ सहारनपुर स्नातक सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया।
शिक्षाविद दिनेश कुमार गोयल भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता होने के साथ ही समाजसेवी भी है। वे अनेकों धार्मिक, शिक्षण एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं।
- वेतन को खर्च करते हैं गरीब बच्चों की शिक्षा पर
दिनेश कुमार गोयल जब पहली बार विधान परिषद सदस्य बनें थे उसके बाद ही उन्होंने घोषणा की थी कि वे एमएलसी के रूप में मिलने वाले वेतन में से कोई पैसा नहीं लेंगे और वेतन को गरीब बच्चों की शिक्षा पर खर्च करें।
दूर दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं के भोजन और ठहरने का करते हैं प्रबंध
दिनेश कुमार गोयल के पास समस्या लेकर दूर दराज के जिलों से कार्यकर्ता आते हैं, उनके लिए भोजन और रात होने पर रुकने का प्रबंध भी वे करते हैं। आने वालों को पहले भोजन करवाते हैं उसके बाद उनकी समस्या पूछते हैं।
- पिछले एक वर्ष से कर रहे हैं चुनाव की तैयारी
श्री गोयल पिछले एक वर्ष से चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने अपने कॉलेज में वार रुम बनाया हुआ है जहां 50 से ज्यादा कर्मचारी और कार्यकर्ता लगातार मतदाताओं के सम्पर्क में रहते हैं।
गोयल के अलावा अन्य भी थे दावेदार
विधान परिषद सीट के लिए भाजपा में कई अन्य दावेदार भी थे। इनमें पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, वरुण गोयल आदि के नाम शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें