शनिवार, 5 सितंबर 2026

उद्यांचल यदुवंश कल्याण समिति के तात्वाधान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह धूमधाम से मनाया

  






मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद ।  उद्यांचल यदुवंश कल्याण समिति द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम व उल्लास के साथ 1 स्वरुप पार्क, किसान टिम्बर कंपनी परिसर, साहिबाबाद में मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकृष्ण पूजा एवं वंदना से हुई। करीब पैंतालीस बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें सुंदर भजन-कीर्तन, नृत्य और विभिन्न प्रस्तुतियां शामिल थीं।सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के लीलाओं एवं कृत्यों को  उपस्थित श्रोतागण  ने तालियां बजा बजाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री राम दुलार यादव वरिष्ठ समाज सेवी, संस्थापक संरक्षक व सलाहकार श्री एस एस प्रसाद, एवं अन्य उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग एवं वक्ताओं ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन तथा उनके प्रेरक संदेशों पर प्रकाश डाला।भाग लेने वाले सभी बाल कलाकारों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के लिए भोजन और प्रसाद की उत्तम व्यवस्था की गई। मंच संचालन कृष्णानंद/भानु प्रकाश यादव, सांस्कृतिक कार्यक्रम विनोद यादव/अजीत यादव, भंडारे का प्रबंधन महेंद्र यादव/ठाकुर प्रसाद जिसमें चावल/दाल में सुदर्शन यादव की साझेदारी रही I कार्यक्रम में सैंकड़ों महिलाओं पुरुषों एवं बच्चों के साथ गाजियाबाद के कई पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव सहित अनेक गणमान्य डॉ.संजय यादव, डा. सरोज यादव, श्रीमती फूलमति यादव, राजपति यादव, ले. कर्नल अर्जुन सिंह यादव (सेवा निवृत्त), धर्मेंद्र यादव, विश्वनाथ यादव, परमात्मा यादव, शिव दरस यादव, दीनानाथ यादव,  देवमन यादव, अजीत यादव, कैलाश, ठाकुर प्रसाद, शेष राम यादव, शैलेन्द्र राय, इत्यादि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें