मंगलवार, 8 सितंबर 2026

बिराज फाउंडेशन और गणेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नंदग्राम स्थित श्री राधाकुंज, गली नंबर-4 में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, लोगों ने उठाया स्वास्थ्य परामर्श का लाभ

  





मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। बिराज फाउंडेशन और गणेश अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नंदग्राम स्थित श्री राधाकुंज, गली नंबर-4 में वीके पैथकैयर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में फिजिशियन एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई। इस दौरान लंबाई, वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, पीएफटी, ईसीजी और हीमोग्लोबिन समेत विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को आवश्यक परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।

शिविर में डॉ. ललित, डॉ. इकरा, लोकेन्द्र, शिवानी, निधि मोहन सैनी और रीना समेत चिकित्सकीय टीम मौजूद रही।

बिराज फाउंडेशन के संस्थापक बिराज सिंह ने वीके पैथकैयर का आभार जताते हुए कहा कि संस्था और गणेश अस्पताल की ओर से समय-समय पर इस तरह के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं। इनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें