गाजियाबाद । अधिवक्ता परिषद ब्रज की गाजियाबाद इकाई द्वारा 24-25 अक्टूबर 2026 को पंडित दीनदयाल ऑटोडोरीयम में क्षेत्र अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे पन्द्रह सो से अधिक अधिवक्ता, जज आदि उपस्थित होगे।
यह जानकारी अधिकता परिषद की अध्यक्ष श्रीमति श्रद्धा चौहान ,महामत्री अरुण कुमार ,वरुण त्यागी उपाध्यक्ष, राजीव गुप्ता कोषाध्यक्ष आदि ने सयुंक्त रुप से प्रेसवार्ता मे दी।
उन्होंने बताया कि अधिकता परिषद जो विधि क्षेत्र में कार्य करने वाले विधिवेत्तागण एवं राष्ट्रवादी अधिवक्ताओं का एक ऐसा संगठन है जो समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय प्रदान किए जाने की चिंता करता है तथा न्यायिक व्यवस्था में सहजता तथा सुगमता आए निरंतर इस प्रयास में लगा रहता है. गाजियाबाद अधिकारी के अध्यक्ष श्रीमती द्वारा बताया गया कि इस आयोजन में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के सभी जनपदों तथा तहसीलों तथा सभी उच्च न्यायालय से लगभग 1200 से अधिक अधिवक्ता रहेंगे. उपस्थित अधिवक्ताओं के द्वारा सात सत्रों में विधि के सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी जिनमें एफ.सी.आर.ए. वक्फ अधिनियम, फॉरेंसिक साइंस एवं आर्टिफिशियल का वकालत में उपयोग जैसे तमाम बिंदुओं पर विधिक मंथन होगा. इस अधिवेशन में वक्ताओं के रूप में पटना तथा राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रहे सत्यानंद झा, गुजरात की गांधीनगर स्थित फोरेंसिक यूनिवर्सिटी से नरेंद्र चौधरी उत्तराखंड से राज्य महिला आयोग तथा बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षता श्रीमती गीता कंडवाल इसके अतिरिक्त मीडिया क्षेत्र से वरिष्ठ संवाददाता (आजतक) संजय शर्मा, सईद अंसारी जैसे अनेकों वक्ताओं का मार्गदर्शन इन विषयों पर अधिवक्ताओं को प्राप्त होगा. उनके द्वारा बताया गया कि इस अधिवेशन में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के भी राष्ट्रीय स्तर के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे
प्रेस वार्ता में इकाई महामंत्री अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि अधिवक्ता परिषद द्वारा इस प्रकार का क्षेत्र अधिवेशन प्रथम बार किया जा रहा है.
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से वरुण त्यागी, अनिमेष मित्तल, राजीव गुप्ता अशोक शर्मा, मोहनीश जयंत व अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें