गाजियाबाद, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर संजीव कुमार गुप्ता एवं राजीव कुमार गुप्ता द्वारा कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संजीव गुप्ता ने सभी वरिष्ठ कर्मचारियों को पटका पहनाकर एवं माता रानी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और सभी को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अपने संबोधन में संजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि "हमारे बीच कुछ साथी ऐसे हैं जो पिछले 30 से 35 सालों से पूरी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और ईमानदारी के साथ समरकूल से जुड़े हुए हैं। इन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर समरकूल कंपनी को खड़ा किया है। समरकूल कंपनी सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि आप सभी की कंपनी है। आप सभी के सहयोग और समर्पण से ही आज समरकूल देश भर में अपना नाम रोशन कर रहा हैं।"
सम्मान पाकर भावुक हुए कर्मचारियों ने भी संजीव गुप्ता का हृदय से आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि वे आगे भी इसी ईमानदारी और निष्ठा के साथ समरकूल कंपनी और संजीव कुमार गुप्ता के साथ जुड़े रहेंगे, कहीं नहीं जाएंगे और मिलजुल कर समरकूल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
समारोह का वातावरण पूरी तरह से पारिवारिक और भावनात्मक रहा।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें