साहिबाबाद दिनांक 10 अक्टूबर 2026 । समाजवादी पार्टी शिविर कार्यालय 1, स्वरुप पार्क जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में शनिवार को पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार व समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि “सांप्रदायिक सद्भाव दिवस” के रूप में मनाई गयी, कार्यक्रम में समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव शिक्षाविद मुख्य वक्ता भी शामिल रहे, स्मृति दिवस में शामिल सभी साथियों ने नेता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, तथा जोरदार नारे उनके सम्मान में लगा, देश, समाज में समता, समानता, बंधुता, समपन्नता बढ़ाने का संकल्प लिया, आयोजन इंजी0 धीरेन्द्र यादव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी चिन्तक राम दुलार यादव ने कहा कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर अगड़े, पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों को राजनीति में महत्वपूर्ण पद पर आसीन कर सम्मान से काम करने का अवसर प्रदान किया, वह सच्चे समाजवादी रहे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते उन्होंने गाँव, और किसान की सम्पन्नता के लिए बजट का 70% भाग आवंटित किया, देश में सांप्रदायिक सद्भाव कायम रहे जातिवादी और पाखंडी ताकतों को हतोत्साहित करते रहे, तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी उ0प्र0 की सरकार को कुर्बान कर दिया, हम उन्हें स्मरण करते हुए गर्व और गौरव का अनुभव करते है, वह समाजवाद के असली ध्वजवाहक है, शोषितों, वंचितों कमजोर वर्गों की आवाज रहे, वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गये, यातनाएं झेली, वह एक जुझारू, संघर्षशील, ”धरतीपुत्र” जमीनी नेता के रूप में जाने जाते है।
श्री यादव ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष पूरे होने के बाद भी देश जातिवाद, धार्मिक पाखंड, अशिक्षा, अज्ञानता, अहंकार से ग्रस्त है, सांप्रदायिक ताकतें लोकतंत्र और संविधान पर आक्रमण कर कमजोर करने में लगी है, अनेकता में एकता और धर्मनिरपेक्षता देश की शान है, उसमें पलीता लगाया जा रहा है, मंहगाई, बेरोजगारी, बेकारी, भ्रष्टाचार, झूठ, लूट से हर वर्ग त्रस्त है, इस व्यवस्था में परिवर्तन माननीय मुलायम सिंह यादव के समाजवादी विचारों से ही संभव है।
नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मरण करने वाले प्रमुख रहे, राम दुलार यादव, वीर सिंह सैन, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, राजपाल यादव, विजय मिश्र, विक्रम सिंह, हरिकृष्ण यादव, हरिशंकर यादव, कपिल कुमार, विकास कुमार, शिवम पाण्डेय, सरेश कुमार, प्रेमचंद पटेल, पुनीत कुमार, कल्पना आदि।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें