शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

श्री विजय रामलीला कमेटी (रजि.) पुराना विजयनगर गाजियाबाद का हुआ हवन पूजन के साथ उद्घाटन

  






मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । पुराना विजयनगर गाजियाबाद में श्री विजय रामलीला कमेटी पिछले 62 वर्षों से लगातार रामलीला का मंचन करती आ रही है. इसी परिपेक्ष में कल रात्रि रामलीला का उद्घाटन हवन पूजन के साथ किया गया.

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट ने बताया कि पुराना विजयनगर में श्री विजय रामलीला कमेटी की स्थापना 1965 में हमारे दादाजी प्रेरणास्रोत श्रद्धेय स्व. श्री कंछीलाल प्रधान जी के द्वारा किया गया था, तब से आज तक लगातार पुराना विजयनगर रामलीला मैदान में रामलीला का मंचन होता चला आ रहा है. रामलीला में अपने क्षेत्र के ही कलाकार होते हैं, हम बाहर से मंडली बुलाकर रामलीला नहीं करते. यहां पर रामभक्त जमीन पर बैठकर रामलीला का श्रवण करते हैं. अनुभवी और पुराने कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन कराया जाता है. 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा और रावण मेघनाथ कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा और 21 अक्टूबर को राम भरत के मिलन की झांकी सोभा यात्रा निकाली जायेगी व शहर के सम्मानित आगंतुकों का स्वागत भी किया जाएगा. हमारी रामलीला कमेटी में समाज के सभी सदस्य बड़ चड़ कर भाग लेते हैं. हमारी रामलीला में सभी कलाकार बहुत शिक्षित हैं, जहां राम एडवोकेट है, वहीं लक्ष्मण बी.बी.ए. का छात्र हैं. सीता बी टेक की छात्र है तो हनुमान ग्रेजुएट हैं. रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण सभी ग्रेजुएट है, और जॉब करते हैं. रामलीला से बहुत युवा साथी जुड़े हुए हैं. इससे पता चलता है कि रामलीला का भविष्य उज्जवल हैं. य़ह युवा पीढ़ी इस रामलीला को और भी आगे लेकर जायेगी. 


इस अवसर पर रामलीला के अध्यक्ष लेखराज माहौर एडवोकेट, महामंत्री शिवकुमार शिबू, संरक्षक जॉनसन मेसी, अजय पाल, राम सिंह नेता जी, ठाकुर शंकर सिंह, ठाकुर राजपाल मास्टर जी, ठाकुर राजेश सिंह, डायरेक्टर हेमराज माहौर, घनश्याम माहौर, चौब सिंह, मनोहर सिंह कुशवाहा, विमल माहौर, भोला माहौर, मातृशक्ति बबीता, अंशु शर्मा, सुनीता, संगीता, मूलो देवी, उषा, चंचल माहौर, शीला देवी, देवकी देवी, वर्षा, असलम खान, सुरेश कोरी, गौरव सिसोदिया, शेर सिंह कोरी, संदीप कनौजिया, आदेश कोरी, गिरिराज माहौर, प्रेमचंद पाल, बंशीधर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष पवन माहौर, अमन माहौर, अभिनव प्रधान, प्रणीत, तुषार, लक्ष्य माहौर, पवन शर्मा, रोहित जोशी, आचार्य अखिलेश मिश्र, शिवाकांत द्विवेदी, सारांश द्विवेदी, विशाल माहौर, सतीश कोरी, केशव कोरी, नानक चंद, महेश कोरी रावण, मुकेश कोरी, चमन माहौर, विजय सक्सेना, यश, दीपांशु, तुषार, विराट माहौर, रविन्द्र, डॉ राकेश, डॉ सुभाष, रोशन लाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह रेलवे वाले, कुलवंत सिंह आदि उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें