गाजियाबाद । 56 ग़ाज़ियाबाद में भक्ति और उल्लास के माहौल के बीच उदल नगर में एक भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और पवित्र अनुष्ठान में सपा के प्रदेश सचिव श्री अभिषेक गर्ग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों द्वारा अभिषेक गर्ग का फूल-मालाओं और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।अभिषेक गर्ग ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश व क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और चहुंमुखी विकास के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने कहा कि "धार्मि
क आयोजन हमारी समृद्ध संस्कृति और आपसी भाईचारे की पहचान हैं। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संचार करते हैं।" उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजक समिति और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति व श्रद्धालु उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें