गाजियाबाद । विधान परिषद सदस्य दिनेश कुमार गोयल लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रवास कर अपने पक्ष में वातावरण बनाने में जुटे है उसी क्रम में श्री गोयल आज बागपत पहुॅचें।
बागपत में पार्टी कार्यकताओं ने श्री गोयल जी का भव्य स्वागत किया और उन्हे आश्वासन दिया कि हम बागपत में अधिक से अधिक मतदान कराकर आपको अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाएगें।
श्री गोयल ने कहा की पहले भी भाजपा कार्यकताओं ने मतदाताओं के परिश्रम से यह सीट जीतकर माननीय नरेन्द्र मोदी जी और योगी आदित्यनाथ जी के हाथों को मजबूत किया था और इस बार भी आप सभी भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करेगें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री नीरज शर्मा, जी, पश्चिम क्षेत्रीय मंत्री श्री वरूण गोयल जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सूरजपाल गुर्जर जी, पूर्व विधायक श्री लोकेश दीक्षित जी, जिला संयोजक स्नातक श्री आत्माराम मौर्य जी, जिला महामंत्रीगण, विधानसभा संयोजक, मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारीगण एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें