शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

वोट चोरी और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ 4 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी का महामार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग


मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी जिला महानगर संगठन द्वारा आगामी 4 अक्टूबर को 'वोट चोरी और वोट बचाएं, लोकतंत्र बचाएं' मुहिम के तहत एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर की जा रही धांधली को उजागर करना और लोकतंत्र विरोधी ताकतों को बेनकाब करना है। संगठन ने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त के पक्षपाती रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की है। इस संबंध में आज एक प्रेस वार्ता समाजवादी पार्टी कार्यालय 4 आर.डी.सी राजनगर गाजियाबाद में आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से जनता के सबसे बड़े संवैधानिक अधिकार 'वोट' पर डाका डाला जा रहा है। विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के नाम पर विपक्षी विचारधारा वाले मतदाताओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर गायब किए जा रहे हैं। यह सिर्फ एक तकनीकी गड़बड़ी नहीं, बल्कि लोकतंत्र की सीधे तौर पर हत्या है


आज हम आपके माध्यम से देश और प्रदेश की जनता के सामने एक बेहद गंभीर और डराने वाली सच्चाई रखने आए हैं। हमारा लोकतंत्र आज इतिहास के सबसे बड़े संकट से गुजर रहा है। जनता जिसे चुनना चाहती है, उसका वोट डालने से पहले ही 'वोट चोरी' की एक बड़ी साजिश के तहत काट दिया जा रहा है। चुनाव आयोग, जिसे भारतीय संविधान ने एक स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था बनाया था,आज वह सत्ता पक्ष के एक औजार की तरह काम कर रहा है। हाल ही में विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के नाम पर जो खेल खेला गया है, उसने यह साबित कर दिया है कि निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद अब खत्म होती जा रही है। लाखों वैध मतदाताओं, विशेषकर हमारे समाजवादी समर्थकों, वंचितों और अल्पसंख्यकों के नाम सूचियों से हटा दिए गए हैं।

हमारी मांग सीधी और साफ है— जिसने लोकतंत्र की शुचिता को कलंकित किया है, उस मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, वे तुरंत इस्तीफा दें!

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार, इस डिजिटल डकैती और प्रशासनिक तानाशाही के खिलाफ आगामी 4 अक्टूबर को समाजवादी जिला/ महानगर संगठन सड़कों पर उतरने जा रहा है। हम एक विशाल मार्च निकालेंगे। हम जनता को जगाएंगे और उनके वोट के अधिकार को बचाएंगे। यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं,बल्कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान और देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक हर नागरिक को उसकासाफ-सुथरा वोटिंग अधिकार वापस नहीं मिल जाता। जिला एवं महानगर समाजवादी पार्टी संगठन गाजियाबाद समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि 

4 अक्टूबर को होने वाला यह मार्च दमनकारी नीतियों के खिलाफ शंखनाद है। पार्टी जनता के हर एक वोट की रक्षा के लिए संकल्पित है। यदि चुनाव आयोग ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस्तीफा नहीं दिया, तो यह आंदोलन जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक और उग्र रूप लेगा। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट जिला महासचिव नितिन त्यागी महानगर महासचिव राजन कश्यप राष्ट्रीय सचिव भुवन भास्कर जोशी राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग प्रदेश सचिव बाबू सिंह आर्य प्रदेश सचिव अलाउद्दीन अब्बासी वरिष्ठ सपा नेता रमेश यादव एडवोकेट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रवण कुमार त्यागी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताहिर हुसैन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर सिंह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह एडवोकेट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा रोहिल्ला प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा राज देवी चौधरी अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव गुल मोहम्मद मंसूरी जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी युवजन सभा महानगर अध्यक्ष विक्की ठाकुर यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष रविंद्र यादव छात्र सभा जिला अध्यक्ष अंशु ठाकुर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश यादव व्यापार सभा जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष रजत पोरवाल एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह गौतम खोड़ा नगर अध्यक्ष लाल सिंह यादव जिला सचिव सौदान गुर्जर जिला सचिव कृष्ण यादव अजय कुमार महानगर सचिव जितेंद्र जाटव मंजू खान महानगर सचिव विशाल ठाकुर महानगर सचिव सुमित महानगर सचिव अंकित कर्दम महानगर सचिव सत्य प्रकाश विधानसभा उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव सोहनवीर जाटव रिजवान चौधरी अत्ताउल्लाह खान कुलदीप ठाकुर मोनू चौहान आरिफ कसार कसार साजिद सैफी सोनू सैनी ,आदिल लाला आदि लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें