रविवार, 11 अक्टूबर 2026

श्री रामलीला समिति राजनगर मे गुरु के आदेश पर प्रभु राम ने किया राक्षसों का वध,पाषाण बनी अहिल्या का किया उद्धार का किया मंचन

 





                              मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । श्री रामलीला समिति राजनगर की ओर से चल रहे श्री रामलीला महोत्सव में गुरु विश्वामित्र द्वारा राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को राक्षसों से यज्ञ की रक्षा करने हेतु साथ ले जाने का आग्रह करते हैं। साथ ही ताड़का वध तथा अहिल्या उद्धार का प्रसंग प्रस्तुत किया गया।

      ॠषि वशिष्ठ के आश्रम में चारों भाई शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात वापस अयोध्या लौटते हैं। उसके बाद गुरु विश्वामित्र अयोध्या नरेश दशरथ से दोनों राजकुमारों राम और लक्ष्मण को उनके साथ भेजने का आग्रह करते हैं, क्योंकि मारीच और सुबाहु आदि  राक्षस उनके यज्ञ को भंग कर देते थे। राजा दशरथ पहले संकोच करते हैं कि यह सुकोमल राजकुमार राक्षसों का सामना कैसे कर पाएंगे, लेकिन बाद  में स्वीकृति दे देते हैं। पिता से आज्ञा लेकर दोनों भाई गुरु विश्वामित्र के आश्रम में आकर यज्ञ की रक्षा करने हेतु राक्षसों से युद्ध करते हैं। यज्ञ की पवित्रता बनाए रखने के लिए युद्ध के दौरान दोनों भाई ताड़का का वध कर देते हैं ।

प्रभु राम जब वन से गुजर रहे हैं तब उनके चरणों का स्पर्श पाषाण बनी अहिल्या को प्राप्त होता है तो जीवित हो उठती है। राम उसे अपना आशीर्वाद देकर आगे बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही गंगा लीला की प्रस्तुति की गई।

समिति की ओर से मुख्य अतिथि आईएएस संतोष यादव का पटका पहना कर तथा स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस मौके पर रामलीला समिति के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक जितेन्द्र यादव (पूर्व विधायक), अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, महामंत्री दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष आर के  शर्मा, आर एन पाण्डेय, राजीव मोहन , विनीत शर्मा, एस एन अग्रवाल , अमरीश त्यागी, राजीव त्यागी, स्थानीय पार्षद प्रवीन चौधरी, सुभाष शर्मा, मुकेश मित्तल, विनोद गोयल, राजीव गुप्ता, महावीर बंसल, राधेश्याम सिंघल, बृजमोहन सिंघल, के पी गुप्ता, रेखा अग्रवाल सौरभ गर्ग  , जीपी अग्रवाल,

मोतीलाल गर्ग, सुन्दर लाल यादव, मदन लाल हरित,  मुख्य सलाहकार अनिल कुमार क्वालिटी स्टील वाले, डॉ आरके मित्तल , आलोक मित्तल, मनीष वशिष्ठ, आकाश वशिष्ठ, मुकेश शर्मा, श्रीचंद चौहान, वीरेन्द्र सारस्वत, गोल्डी सहगल, ओमप्रकाश भोला , विजय लुम्बा,  संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, डॉ आरके पोद्दार एवं डॉ मधु पोद्दार,भूपेंद्र चित्तौडिया, जय सिंह, महेश मित्तल, आदित्य कौशिक, आयुष मित्तल, मनोज सिंह, जुगनू ठाकुर, गुरविंदर सहित राजनगर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें