गाजियाबाद । विजयनगर मिलट्री ग्राउंड स्थित श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी में शुक्रवार को मंचन में रावण वेदवती संवाद से लेकर श्रवण कुमार के प्रसंगों की लीला हुई। मंचन में रावण, कुंभकरण और विभीषण तीनों भाई भगवान ब्रह्मा जी को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या करने वन में गए। रावण ने अपने दसों सिर अर्पित करने का संकल्प लिया। उसकी कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी प्रकट हुए और उसे शक्तिशाली होने का वरदान दिया। कुंभकरण की तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी वरदान देने आए। देवी सरस्वती की प्रेरणा से उसने इंद्रासन के स्थान पर निद्रासन माँग लिया और उसे दीर्घ निद्रा का वरदान मिला। विभीषण ने धर्म और भगवान की भक्ति माँगी। ब्रह्मा जी ने उसे आशीर्वाद दिया। वहीं, दूसरे प्रसंग में श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता के परम भक्त थे। वे अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थयात्रा कराने निकले। एक दिन प्यास लगने पर वे सरयू नदी से जल भरने गए। उसी समय राजा दशरथ शिकार करने आए थे। जल भरने की आवाज सुनकर उन्होंने उसे हिरण समझकर शब्दभेदी बाण चला दिया। बाण श्रवण कुमार को लगा और वे घायल होकर गिर पड़े। उन्होंने राजा दशरथ को अपने माता-पिता की प्यास के बारे में बताया। राजा दशरथ जल लेकर उनके माता-पिता के पास पहुँचे और सारी बात बताई। पुत्र-वियोग में दुखी माता-पिता ने राजा दशरथ को पुत्र-वियोग का श्राप दिया। मंचन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष गिरीश मेहता, सहसंयोजक बाबूराम गौतम, देवेंद्र त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र अग्रवाल, सुनील कुमार शर्मा, सहसचिव रवि कौशिक, उपाध्यक्ष अरविंद कौशिक, विकास त्यागी, मनोज नागर मौजूद रहे।
प्रदीप वर्मा
प्रचार मंत्री
श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी ट्रस्ट
विजयनगर



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें