गाजियाबाद । विधानसभा 56 के बहरामपुर स्थित, (नियर खुशबू हार्डवेयर, संदीप गार्डन) बालाजी वाली गली में ‘एकता सेवा समिति बहरामपुर’ द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य अतिथि अभिषेक गर्ग, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी ने शिरकत की।
इस श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन स्थल पर पहुँचने पर सेवादारों— बाल किशन, मनोज दास, जितेन्द्र प्रजापति, सतीश कुमार, प्रमोद ठाकुर, संदीप यादव एवं समस्त भक्तगण तथा स्थानीय निवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में परम पूज्य यशपाल जी महाराज (कथा व्यास, के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने के पश्चात मुख्य अतिथि अभिषेक गर्ग ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण करने से मन को शांति मिलती है और समाज में सद्भाव व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने 'एकता सेवा समिति' को इस भव्य व सुंदर आयोजन के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा कथा व्यास के भजनों एवं प्रवचनों का आनंद लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें