मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । आज प्रताप विहार व विजयनगर मण्डलों की सयुक्त बैठक रोजबैल पब्लिक स्कूल मे जो कि मंयक गोयल महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में एम.एल.सी स्नातक चुनाव की बैठक में सम्मिलित होकर सम्मानित स्नातक मतदाताओं से संवाद किया तथा आगामी 23 अक्टूबर 2026 को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर प्रदीप चौहान महामंत्री, पार्षद भगवत प्रसाद गुप्ता अन्य पार्षदगण एवं पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के लिए सभी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने तथा अपने परिचितों एवं परिवारजनों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया।आपका एक वोट, सशक्त नेतृत्व और विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें