गाजियाबाद । नगर निगम की अन्यायपूर्ण नीतियों के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन को आज सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी ने अपना समर्थन दिया, पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने रामानुज मार्केट के अध्यक्ष अजय कुमार गर्ग को पार्टी की तरफ से समर्थन पत्र सौंपते हुए बताया कि रमते राम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट के B और D ब्लॉक के व्यापारी नगर निगम की अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी मजबूती से उनके साथ खड़ी है और आगे का जो भी कार्यक्रम तय किया जाएगा उसमें सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी नगर निगम मनमानी कर रहा है जनहित के फैसले लेने की बजाय वह जन विरोधी फैसले ले रहा है
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज शर्मा होदिया ने कहा कि प्रदेश में जो भाजपा की सरकार चल रही है उसे अब 2027 के विधानसभा चुनाव में हराना है व्यापारी भाजपा के खिलाफ है और इस बार सभी मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगे गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा गाजियाबाद के व्यापारियों के हित में सुभाषवादी पार्टी मजबूती से खड़ी है
धरना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे जिसमें मुख्य रूप से राजेंद्र यादव, दीपक वर्मा राम नरेश ठाकुर, शिव कुमार शर्मा, उमेश पांडे महेश मित्तल अजय गर्ग एडवोकेट अरविंद गौतम विनय मिश्रा विनय मित्तल भीष्म गिरी प्रदीप शर्मा भारत बजाज जयप्रकाश विनोद भाई बिट्टू भाई मोहनलाल जी चौधरी साहब विक्की जैन सोनू भाई बहन संगीत लता मनोज जैन आनंद प्रकाश अमित कुमार अनिल जैन आदि सभी व्यापारी उपस्थित रहे



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें