गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं संम्भावित प्रत्याशी अभिषेक गर्ग ने विजयनगर स्थित सगर सम्राट जयंती समारोह में पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।इस मौके पर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही मिर्जापुर में किया समाजवादी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन प्रो०भुवन जोशी जी राष्ट्रीय सचिव समाजवादी पार्टी ने किया।
गाज़ियाबाद के विजय नगर स्थित सम्राट सगर चौक पर आयोजित सम्राट सगर जयंती समारोह के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजनों मे समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग (56 विधानसभा गाज़ियाबाद) ने मुख्य रूप से शिरकत की और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की।
इसके उपरांत सम्राट सगर चौक, विजय नगर से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में पधारे सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का सपा प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग की ओर से गर्मजोशी से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
वहीं, दूसरी ओर एक अलग सामाजिक पहल के तहत पार्षद फहीद चौधरी जी के संचालन में मिर्जापुर में नि:शुल्क समाजवादी मेडिकल कैंप का आयोजन अभिषेक गर्ग प्रदेश सचिव द्वारा किया गया। इस मेडिकल कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रो. भुवन जोशी जी द्वारा किया गया। इस कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में आम नागरिकों एवं जरूरतमंदों को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श व निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इन कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारियों, स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें