गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी जिला व महानगर संगठन, गाजियाबाद द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार आज ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एक विशाल जन आक्रोश महामार्च निकाला गया।
यह महामार्च अम्बेडकर पार्क, नवयुग मार्केट से प्रारंभ होकर गांधी पार्क, लोहिया नगर तक पहुंचा। मार्च में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा तथा मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं के विरोध में जोरदार आवाज उठाई।
जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने कहा कि मतदाता का वोट भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक शक्ति है। यदि किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाया जाता है अथवा उसके मतदान के अधिकार को प्रभावित किया जाता है, तो यह केवल प्रशासनिक त्रुटि नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा है।
समाजवादी पार्टी ने विशेष पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके माध्यम से बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पार्टी का आरोप है कि इसका प्रभाव विशेष रूप से पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक एवं विपक्षी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं पर पड़ रहा है।
महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव आयोग को भारतीय संविधान ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान होना आवश्यक है। उन्होंने वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त के कथित पक्षपाती रवैये पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा कि आज का यह आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं है, बल्कि मताधिकार, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। समाजवादी पार्टी जनता को जागरूक करने और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी तब तक संघर्ष जारी रखेगी, जब तक प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होती।
पार्टी नेतृत्व ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग अपनी कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार नहीं करता और मुख्य चुनाव आयुक्त अपने पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो यह आंदोलन जिला स्तर से लेकर प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक और व्यापक रूप लेगा।
महामार्च के गांधी पार्क, लोहिया नगर पहुंचने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नितिन त्यागी ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का वाचन किया और सभी से लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
पार्क के बाहर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
समाजवादी पार्टी जिला एवं महानगर संगठन, गाजियाबाद ने स्पष्ट किया कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से जनता के मताधिकार की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत करने का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
इस मार्च में जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव जिला महासचिव नितिन त्यागी महानगर महासचिव राजन कश्यप पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा पूर्व विधायक हाजि जाकिर पूर्व विधायक के के शर्मा राष्ट्रीय सचिव भुवन भास्कर जोशी प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग प्रदेश सचिव बाबू सिंह आर्या कर्मवीर जाटव ताहिर हुसैन वीरेंद्र जाटव , श्रवण त्यागी, महानगर अध्यक्ष युवजन सभा विक्की ठाकुर जितेंद्र जाटव नसीम खान लाल सिंह यादव जिले खान सलमानी अंशु ठाकुर असलम कुरैशी हरेंद्र कसाना संदीप प्रधान राजवीर सिंह जाटव कमलेश यादव अरुण यादव रविंद्र यादव किरण कालिया अब्बास हैदर हाजी नासिर अंसारी हाजी नूर हसन अनिल चौधरी रजत पोरवाल विक्रम यादव कैप्टन सतपाल जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा जितेंद्र यादव प्रवेश चौधरी संजीव चौधरी तमन्ना डबास, राजदेवी चौधरी, मनीषा त्यागी, ललिता गौतम, सुनीता पांचाल महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित मुकेश यादव नरेश बत्रा जयवीर सिंह जिला सचिव कृष्ण यादव प्रवीण प्रजापति मुस्तफा चौधरी जिला पंचायत सदस्य विकास यादव इकरामुद्दीन सिद्धार्थ बैसला सौदान गुर्जर आशा सचदेवा कमलेश चौधरी दिग्विजय देशवाल, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष आकाश अग्रवाल मोदीनगर विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धमा गाजियाबाद विधानसभा अध्यक्ष शाहनवाज खान, प्रदीप शर्मा सभासद, महबूब अंसारी , रवींद्र डबास पूर्व पार्षद, संजू चौधरी पार्षद, गौरव तिवारी, अवधेश मौर्य, आरिफ सलमानी, नगर अध्यक्ष मुरादनगर कुंवर शोएब चौधरी खोड़ा नगर अध्यक्ष लाल सिंह यादव मोदीनगर नगर अध्यक्ष सचिन दीक्षित लोनी नगर अध्यक्ष हसमुद्दीन इदरसी डसना नगर अध्यक्ष रिजवान मेवाती पतला नगर अध्यक्ष फारूक मलिक निवाड़ी नगर अध्यक्ष अजय शर्मा गफ्फार तोमर। तमन्ना डबास राष्ट्रीय सचिव महिला सभा अमन यादव राष्ट्रीय महासचिव योजन सभा शशि कश्यप अजय वाल्मीकि रवि जाटव सलीम तोमर बलराज कसाना कमरुद्दीन सैफी दीनू खान नवीन कश्यप उमेश कश्यप शाहरुख राजपूत सचिन खत्री मुकेश जाटव देवेंद्र जाटव दीपू रिंकू कश्यप अनुज गुर्जर फिरोज चौहान आल मलिक आदिल लाल साजिद सैफी इरशाद प्रधान लोनी सुरेंद्र यादव शिवानंद चौबे गौरव त्यागी विवेक त्यागी रिंकू वाल्मीकि राहुल शर्मा सर्वेश यादव खालिद बुखारी कर्मवीर जाटव राहुल पंडित वीरेंद्र सिंह जाटव प्रदीप गहलोत वीरेंद्र ढिकोलिया मनवीर वाल्मीकि मुजम्मिल खान मजीद ठाकरान सोनू पंडित यासमीन कौशल निसार कसर आरिफ कसर उपेंद्र यादव गुड्डू यादव विक्रांत पंडित मुजीबुर रहमान रमेश चंद एडवोकेट हैदर मलिक गुल मोहम्मद मोहसिन खान शाहिद अंसारी सोनू सैनी विक्रांत ठाकुर मोनू सेन अंकित कर्दम फुरकान कुरैशी, समीर खान, बाबा खान, वीरेंद्र त्यागी, रिजवान पावी,योगेश यादव केपी यादव सद्दाम अमराला हाशिम लोनी किशोर कुमार , अकरम सलमानी , कार्यालय प्रभारी राहुल रावत उपस्थित रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें