रविवार, 4 अक्टूबर 2026

नेहरू क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं आमजन को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं-नंदकिशोर कलाल,उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने सदर विधायक संजीव शर्मा के साथ किया स्थलीय निरीक्षण, स्वच्छता एवं अनुरक्षण व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश




 

मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद।  गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने आज प्रातः 08:00 बजे विधायक संजीव शर्मा एवं प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ नेहरू क्रिकेट स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में खिलाड़ियों, युवाओं एवं आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता, अनुरक्षण तथा अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।

सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे क्षेत्रीय लोगों से विधायक  संजीव शर्मा ने सीधे संवाद किया। लोगों ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं में मौजूद विभिन्न कमियों और असुविधाओं को लेकर अपनी समस्याएं एवं नाराजगी सामने रखी। विधायक जी ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुना और जीडीए उपाध्यक्ष श्री नंदकिशोर कलाल जी के साथ मौके पर ही उसके समाधान को लेकर चर्चा की।

उपाध्यक्ष ने स्टेडियम परिसर की स्वच्छता एवं अनुरक्षण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए संबंधित अनुरक्षण एजेंसी को नियमित साफ-सफाई, समुचित रख-रखाव एवं उच्च गुणवत्ता के अनुरक्षण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जीडीए वीसी ने

निरीक्षण के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि अनुरक्षण एजेंसी द्वारा लीज के संबंध में प्राधिकरण में जमा कराई गई धनराशि के सापेक्ष स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं आमजन के हित में आवश्यक विकास एवं जनसुविधा संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाने के निर्देश दिए हैं।


इसके अंतर्गत स्टेडियम में निम्न प्रमुख कार्य कराए जाएंगे—

- वॉकिंग ट्रैक का निर्माण एवं सुधार

- ओपन जिम की स्थापना

- स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण

- स्टेडियम को प्लास्टिक-मुक्त क्षेत्र के रूप में विकसित करना

- उद्यान एवं हरित क्षेत्रों का विकास

- ड्रेनेज सिस्टम का सुधार एवं सुचारु संचालन

- शौचालयों की मरम्मत एवं आवश्यक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण

- वॉटर कूलर की स्थापना

उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यों के लिए अभियंत्रण अनुभाग द्वारा शीघ्र प्राक्कलन तैयार कर नियमानुसार निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराई जाए, ताकि चयनित एजेंसी के माध्यम से कार्यों को यथाशीघ्र प्रारंभ कराया जा सके।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूर्ण कराए जाएं। स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों, युवाओं एवं आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है।

उपाध्यक्ष  ने स्टेडियम परिसर को स्वच्छ, हरित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक जनसुविधाओं से युक्त खेल परिसर के रूप में विकसित किए जाने पर विशेष जोर दिया, जिससे नेहरू क्रिकेट स्टेडियम शहर के खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए बेहतर खेल एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रमुख केंद्र बन सके।

इस अवसर पर जीडीए से पीयूष सिंह,गाँधी नगर मंडल अध्यक्ष वरुण नागर,  क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जाटव, पार्षद नीरज गोयल, अनुज मित्तल,व्यापारी नेता राजू छाबड़ा,विक्की वोहरा, भूषण सूरी, मनोज भाटी, मिक्की,राहुल भूटानी, उमेश भाटी,राकेश गर्ग, सचिन मयंक,आशुतोष शर्मा,मनु वशिष्ठ, राजीव सिंघल सहित अनेक व्यापारी और क्षेत्रीय प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।











कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें