रविवार, 18 अक्टूबर 2026

एमएलसी एवं स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न



                              मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद, 18 अक्टूबर 2026। समाजवादी पार्टी, जनपद गाजियाबाद के जिला एवं महानगर संगठन के तत्वावधान में आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, आरडीसी-4, राजनगर, गाजियाबाद पर एमएलसी एवं स्नातक चुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्नातक प्रत्याशी श्री परमिंदर भाटी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में चुनाव की तैयारियों, संगठन की भूमिका, मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने, अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं को जोड़ने तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट ने कहा कि एमएलसी एवं स्नातक चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करना चाहिए। स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाना, उनकी समस्याओं को समझना और संगठन की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

स्नातक प्रत्याशी  परमिंदर भाटी ने कहा कि स्नातक मतदाताओं के हितों, युवाओं के भविष्य, शिक्षा की गुणवत्ता और रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना आवश्यक है। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की।

महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट ने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय की अहम भूमिका होती है। महानगर एवं जनपद के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, ताकि चुनाव की तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

फैसल हुसैन एडवोकेट जिलाध्यक्ष,वीरेंद्र यादव एडवोकेट महानगर अध्यक्ष, जिला महासचिव नितिन त्यागी महानगर महासचिव राजन कश्यप एमएलसी स्नातक प्रत्याशी परमिंदर भाटी प्रदेश सचिव धर्मवीर डबास राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर भुवन भास्कर जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ताहिर हुसैन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह एडवोकेट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर सिंह महिला सभा प्रदेश उपाध्यक्ष राज देवी चौधरी महिला सभा जिला अध्यक्ष दुर्गेश चौधरी महानगर उपाध्यक्ष मनोज पंडित महानगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव युवजन सभा महानगर अध्यक्ष विक्की ठाकुर यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष इरफान अमानत चौधरी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष असलम कुरैशी अल्पसंख्यक सभा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास हैदर एससी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह गौतम पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश यादव छात्र सभा जिला अध्यक्ष अंशु ठाकुर अंबेडकर वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप प्रधान जिला सचिव कृष्ण यादव जिला सचिव सौदान गुर्जर छात्र सभा महानगर अध्यक्ष अरुण यादव विक्रांत पंडित बाबा खान खोड़ा नगर अध्यक्ष लाल सिंह यादव नसीम खान सुभाष सिंह एडवोकेट मास्टर नवीन शर्मा राम प्यारे यादव आरिफ सलमानी अकरम सलमानी महेंद्र यादव विश्वनाथ यादव शिव शंकर चौहान समीम खान गौरव कुमार चौधरी राहुल शर्मा गुल्लू चौधरी नवीन कुमार खालिद बुखारी मुजाहिद हुसैन जाकिर हुसैन मोहम्मद फारूक सिद्दीकी सुधीर कुमार शर्मा सोहनवीर सिंह रिजवान चौधरी राहुल रावत कार्यालय प्रभारी अत्ताउल्लाह खान

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें