मंगलवार, 31 मई 2022

त्याग, प्रेम और समर्पण की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाईहोल्कर की जंयती मनाई


 


गाजियाबाद।त्याग, प्रेम और समर्पण की प्रतिमूर्ति लोकमाता अहिल्याबाईहोल्कर की जयंती  आज ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर में मनाई गई ।

 जंयती हरिओम बैसला जी के नेतृत्व मैं मनाई गई ।इस अवसर पर उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि   अहिल्याबाई होलकर, मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा इतिहास-प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं। उन्होने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया। इस मौके पर

अजित सिंह एडवोकेट, अनिल बैसला बी, के प्रजापति, राजसिंह प्रजापति परवीन नागर आदित्य बंसल दिनेश प्रजापति  नाम विजेंद्र नागर,ओमकार नागर, सुसील चौहान रामकुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

बुधवार, 11 मई 2022

सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री जरनल वी के सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

 

गाजियाबाद। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह का जन्मदिन मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जनरल वीके सिंह के जन्म दिन के अवसर पर मंगलवार को गाजियाबाद स्थित आवास पर सबसे पहले सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया था। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों द्वारा केक काटने एवं शुभकामनाएं देने का दौर शुरू हुआ। 

इस मौके पर महापौर आशा शर्मा, विधायक सुनील शर्मा, अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, डा. मंजू शिवाच, नंद किशोर गुर्जर, विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा एवं उनकी पूरी टीम ने जनरल वीके सिंह को बुके भेंट कर उन्हें जन्म दिन की शुभकामना दी। पूरे कार्यक्रम में करीब एक दर्जन से अधिक केक काटे गये

इस मौके पर महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता समरकूल, मंत्री संजीव चौधरी समेत महानगर की पूरी टीम मौजूद थी।


 इतना ही नहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बसंत त्यागी, अशोक मोंगा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, ब्रजपाल तेवतिया, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक तरुण शर्मा, भोजपुर ब्लाक प्रमुख सुचेता सिंह, मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा, रुद्र प्रताप सिंह, पूनम कौशिक, रेनू चंदेला, भाजयुमो अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, हिमांशु शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, अजय शर्मा, 

हापुड़ जिलाध्यक्ष उमेश राणा, एसडीएम विनय कुमार सिंह, सुधीर त्यागी, संदीप त्यागी, निशांत त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, संजीव शर्मा, प्रदीप चौधरी, देवेंद्र अग्रवाल, राजू छाबड़ा, सुभाष छाबड़ा, मनवीर नागर, पप्पू नागर, सुरेंद्र नागर, गुंजन शर्मा, सचिन सोनी, रवि वर्मा, प्रदीप चौहान, ऋषभ जैन, ओपी अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।



गाज़ियाबाद के संघ परिवार के बालक का हिंदू राष्ट्र नेपाल में अभिनंदन

 

नेपाल। नीतीश भारद्वाज (महाभारत सीरियल में भगवान कृष्ण) के कर कमलों से आपके बेटे ओजस ((13 वर्षीय)को सम्मान पत्र दिया गया।यह सम्मान का विषय नहीं है अपितु नई पीढ़ी के लिये प्रेरणा है कि अपने विद्यालय की सारी पढ़ाई करते हुये श्री मद्भागवत  गीता को सम्पूर्ण याद किया जा सकता है।

ओजस के गुरु और दादा जी श्री महेश चंद जी ने पहले स्वयं गीता पढ़ना और उच्चारण इस आयु में सीखा और उसके बाद सिखाना शुरू किया।नीतीश भारद्धाज जी ने स्वयं ओजस को सम्मान प्रतीक देकर हर्ष व्यक्त किया कि भारतीय हिन्दू संस्कृति का आधार स्तंभ गीता को कंठस्थ कर अपनी संस्कृति को पुष्ट करने का काम किया है। इस अवसर परवेद प्रकाश और रेवती कुमार राजपूत  का विशेष आशीर्वाद और सानिध्य से  मिला।।

रविवार, 8 मई 2022

ब्राईट फयूचर पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया म्रदर्स डे

 

गौतमबुद्धनगर। गाँव अच्छेजा के रायल सिटी में स्थित ब्राईट फयूचर पब्लिक स्कूल में रविवार को म्रदर्स डे बच्चों ने धूमधाम से मनाया।  इस मौके पर बच्चों नन्ने मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जे के जी  इन्टरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर जे के गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों की पहली शिक्षिका माँ होती है। माँ ही हमारे  अंधकार जीवन में रोशनी भरती है। श्री गौड़ ने कहा कि माँ से बड़ा कोई नहीं हो सकता है माँ का कर्ज कोई नहीं उतार सकता। 


इस मौके पर स्कूल के चैयरमैन सीए राजीव गर्ग ने कहा कि किसी के भी जीवन में माँ उसकी सर्वश्रेष्ठ और महत्वपूर्ण होती है कयोकि कोई भी उसके जैसा सच्चा और वास्तविक नहीं हो सकता है। 

स्कूल की डायरेक्टर ज्योत्सना गर्ग ने माऀ  के बारे में बताया कि माँ रखती नौ मास गर्भ में माँ तो प्रिय एक संसार है। माँ प्रिय तुलसी का बिरवा  माँ  करुणा ममता प्यार है।  माँ है तो, फिर क्या चिंता? माँ शिशु की, स्वयं जान है। माँ पद ,हिमगिरि सा ऊंचा माँ जीवन में अति महान है।  माँ निज में है,त्याग तपस्या माँ में भरा,वात्सल्य गहरा। माँ पूजनीया माँ वंदनीया है माँ चरणों में झुकता चेहरा है।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिसिंपल पूनम बाला, शिक्षिका शुवि, ममता, मोनिका, मोना, रशमी, सारिका, राजेन्द्र, प्रीति, ज्योति, अनामिका, निधि, निशा, सीमा, अनुपम आदि का सहयोग रहा और सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों की माताएं उपस्थित हुई।

शनिवार, 7 मई 2022

राष्ट्रीय वयापार मंडल ने समाजसेवी संजीव गुप्ता को दी बधाई

 



 गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व में पंडित अशोक भारतीय संजय गोयल विशाल जैन  अनिल मेहरा परमानंद सिंगल आदि पदाधिकारियों ने गाजियाबाद के प्रतिष्ठित समाज सेवी कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों में ऑक्सीजन सिलेंडर तथा अन्य सेवा से समाज समाज में अपनी छाप छोड़ने वाले उद्यमी समर कुल कंपनी के चेयरमैन भाजपा के महानगर कोषाध्यक्ष भाजपा नेता संजीव गुप्ता को उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया गाजियाबाद जाकर उनको पुष्प गुच्छ देकर बधाइयां शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य तरक्की की कामना करते हुए पंडित अशोक भारतीय ने उन्हेंं अपना आशीर्वाद दिया। 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जगत प्रकाश नड्डा द्वारा दिल्ली के ली मेडिसन होटल में सम्मानित किए जाने पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने संजीव गुप्ता को बधाई दी

गुरुवार, 5 मई 2022

आई जी एफ विश्व खेल गोवा में क्रोसबो इवेंट में भारत की अल्का ने बाजी मारी

 

गोवा। आई जी एफ विश्व खेल गोवा   में क्रोसबो इवेंट में भारत की अल्का ने बाजी मारी अल्का ने  300 में से 271 अंक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया जबकि भारत के ही राजकुमार ने 253 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे । यह जानकारी अधयक्ष अनिल कौशिक ने दी। उन्होंने बताया कि अन्य खिलाड़ियो में कर्नल संदीप मित्तल, अंश अनिल कौशिक, नमन सरीन, योगेश्वर, कनिका, राम सिसोदिया, आदि ने स्वर्ण पदक जीत कर भारत का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन गोआ के अंतेराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर ने फीता काट कर किया इस अवसर पर सेकड़ो लोग मौजूद रहे ।प्रतियोगिता का संचालन अनिल कौशिक के किया



यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के रूपेश कुमार 5वीं बार लगातार क्षेत्रीय अध्यक्ष निर्वाचित

 

लखनऊ। यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में रुपेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनीष दीक्षित को 18 वोटों से पराजित कर कर्मचारियों के बीच अपनी लोकप्रियता को क़ायम रखा है। वहीं क्षेत्रीय मंत्री के पद के चुनाव में सुभाष कुमार वर्मा को पुनः क्षेत्रीय मंत्री निर्वाचित किया गया है।क्षेत्रीय अध्यक्ष के चुनाव में 46 वोटों में से कुल 42 वोट पड़े। रुपेश कुमार ने 30 वोट पाकर विजय हासिल किया जबकि उनके प्रतिद्वंदी मनीष दीक्षित को 12 वोट मिले। क्षेत्रीय चुनाव में 50 कर्मचारी मिलकर एक वोटर का चुनाव करते हैं। इसी प्रकार 46 वोटर मिलकर एक क्षेत्रीय अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। चुनाव अधिकारी राम प्रकाश वर्मा यातायात अधीक्षक मुख्यालय ने चुनाव सकुशल संपन्न कराया एवं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।अपनी लोकप्रियता के कारण 5वीं बार क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होकर रुपेश कुमार एवं क्षेत्रीय मंत्री सुभाष कुमार वर्मा ने कर्मचारी नेताओं एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। रूपेश कुमार ने कहा कि रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन हमेशा कर्मचारियों के हित की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों की नौकरी का मुद्दा हो या संविदा कर्मचारियों के नियमित्तिकरण का मुद्दा या निगम को राजकीय रोडवेज घोषित करने का मुद्दा हो हम हमेशा कर्मचारियों की हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे।  

चुनाव कार्यक्रम में एनएन पांडे, वसीम सिद्दिकी,वीरेंद्र कुरील, एसपी सोनकर, रामानन्द सोनकर, आरपी सिंह, राजेश मिश्रा, जुबेर अहमद, आरसी वर्मा, बब्लू शेख, सुधीर कुमार, नरेंद्र सिंह, तालिब, विजय, ओम नरायन, शीतल प्रसाद, अशोक, सहित तमाम कर्मचारी नेता मैजूद रहे।

वैश्य सेवा संगठन (पंजी) का चतुर्थ वैश्य युवक -युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

 

गाजियाबाद। वैश्य सेवा संगठन (पंजी)गाजियबाद द्वारा अपना चतुर्थ परिचय सम्मेलन रविवार को बडी धूम धाम के साथ आई एम ए भवन राजनगर गाजियावाद में कोरोना नियमों का अनुपालन करते हुए मनाया गया ,जिसमें कोरोना में भीड को ध्यान में रखते हुए 160 पंजीकरण किये गये,पंजीकरण की संख्या का टारगेट निर्धारित था। इसलिए ज्यादा पंजीकरण नही किये गये लेकिन लोगों के फोन बराबर आ रहे थे कि हमारा पंजीकरण कर लो,और यह पंजीकरण आराम से 300तक हो सकते थे लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुये 160 पर ही बन्द करने पडे । 

यह जानकारी संगठन के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने दी । उन्होंने बताया कि सम्मेलन में अभिभावकों ने बढ चढ़ कर अपने प्रत्यासी बच्चों के साथ भाग लिया,विशिष्ट अथिति के रूप में श्री मति ममता गुप्ता ने बच्चों को सम्बोधित किया ममता गुप्ता जी वरिष्ठ समाज सेविका अंब नशा मुक्ति अभियान की अध्यक्षा हैं,काफी लोग उनसे प्रेरित होकर नशा छोड रहे हैं,अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ,संरक्षक दिनेश अग्रवाल, संरक्षक श्री मति रानू वैश्य तायल,हापुड के वरिष्ठ समाज सेवी विजेन्द्र गर्ग एंव पिलखुआ से अनुपम जिन्दल,मुख्य संयोजक डी सी बंसल,महामन्त्री अनुराग अग्रवाल ने टीम के साथ महाराजा अग्रसेन जी चित्र पर मालाअर्पण कर दीम प्रज्वलित किया । 

उसके उपरान्त मुख्य संपादक राकेश मित्तल कोषाध्यक्ष संजय गर्ग तथा संगठन मन्त्री राहुल कंसल,एंव संयुक्त महामन्त्री राजेश गुप्ता जी के द्वारा पुस्तिका विमोचन एंव पुस्तिका वितरण का कार्य सराहनीय रूप से किया गया,पंजीकरण के लिए  बुद्ध गोपाल गोयल ,अजय मित्तल जी,नवीन गोयल ,देशबन्धु गोयल,नवनीत गुप्ता ,विजेन्द्र गर्ग हापुङ वाले,अनुपम जिन्दल पिलखुआ,सुनिल बंसल,कोषाध्यक्ष संजय गर्ग,श्री मति रमा गुप्ता,सुनिता अग्रवाल,नेहा मित्तल,एंव भारती गर्ग  ने बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया,भोजन व्यवस्था में  सीताराम मित्तल,राजीव मित्तल,का योगदान रहा,हमारे वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रुप में यू० एस० गर्ग ,डी के मित्तल  उपस्थित रहे,मंच व्यवस्था एंव अन्य कार्यों में  रंजीत गुप्ता का योगदान रहा,इनके अतिरिक्त  नरेन्द्र गुप्ता नन्दी वरिष्ठ समाजसेवी। वैश्य सभा सैक्टर 23 के अध्यक्ष संदीप गुप्ता,वीरेन्द्र उर्फ वीरू भाई जिला अध्यक्ष व्यापार मण्डल,वरिष्ठ समाज सेवी एंव योगविद्य  रमेश मंगल अरूण गुप्ता समाज जी आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढाई ,मुख्य संयोजक डी सी बंसल ने बताया कि इस सम्मेलन की खास बात यह है कि यह गाजियाबाद या एन सी आर का सबसे कम खर्च वाला सम्मेलन है। 

यह सम्मेंलन ए सी ऑडिटोरियम में होता है ,रंगीन पुस्तक छ्पती है,बढिया भोजन की व्यवस्था होती है ,और ज्यादा एड भी नही लिए जाते हैं,अौर मान 1 लाख से भी कम खर्च में सम्मेलन होता है,तथा पूरी टीम का यथा योग्य सम्मान भी किया जाता है और सम्मस्त खर्च की व्यवस्था पदाधिकारीगण ही करते है,मंच पर आकर काफी बच्चों ने अपना परिचय दिया ,हमारी भगवान से प्रार्थना है कि जल्द से जल्द इन्हे अपने उचित जीवन साथी मिलें,एक बात और मेरा अपना अनुभव है कि मंच पर कोई रिश्ता तय नही होता है रिश्ते हमेशा सम्मेलन के बाद होते हैं क्योंकि आजकल बच्चे सिक्षित हैं सोंच समझकर ,परखकर रिश्ता करते है मैने कई सम्मेलन के बाद पेपर में पढ़ा कि 70 रिश्ते या50 रिश्ते हो गये जब लिस्ट मांगी जाती है तो कुछ नही होता है,सच्चाई भी यही है कि उस समय परिचय जरूर होते हैं लेकिन रिश्ते फाइनल नही होते ,जय अग्रसेन जी की                                     

बुधवार, 4 मई 2022

भारत विकास परिषद संवाद शाखा गाजियाबाद ने बाटी खिचड़ी

 

 गाजियाबाद।  भारत विकास परिषद संवाद शाखा गाजियाबाद द्वारा  अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य मे  मंगलवार को  साय: 7 बजे लायंस आई हॉस्पिटल  के मरीजो को भोजन (खिचड़ी) का वितरण किया गया।  यह जानकारी भारत विकास परिषद संवाद शाखा, ग़ाज़ियाबाद के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने दी उन्होंने बताया कि यह कार्यकम भी वरिष्ठ सदस्य श्रीमति इन्दु वार्ष्णेय व दीपक वार्ष्णेय के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इसमें डॉ अक्षिता गर्ग ने भी अपनी सेवाएं प्रदान की । श्री गुप्ता ने बताया कि भारत विकास परिषद संवाद शाखा गाजियाबाद समय समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है और भी सामाजिक कार्यक्रम आने वाले समय में करेगी