रविवार, 1 नवंबर 2026

विभु बंसल के जन्मदिन पर आवास पर की साथियों एवं शुभचिंतकों का बधाई देने का लगा तांता






















                              मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । आज जन्मदिन के शुभ अवसर पर पिलखुवा नगर पालिका चैयरमैन विभु बंसल  के पिलखुवा व कविनगर गाजियाबाद स्थित आवास, जवाहर बाजार, रेलवे रोड पर दिनभर बधाई देने वाले साथियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभु बंसल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विभु बंसल जी ने सभी का आत्मीय स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों और शुभचिंतकों का यह अपार स्नेह, आशीर्वाद एवं विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर आवास पर उत्साह एवं हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें