रविवार, 1 नवंबर 2026

वैश्य समाज सेवा समिति गाजियाबाद ने महाराजा अग्रसेन जी की 5150 वी जयंती पर गायत्री मंदिर मे यज्ञ का आयोजन किया

 




मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । वैश्य समाज  सेवा समिति गाजियाबाद द्वारा अग्रकुल  प्रवर्तक  महाराजा अग्रसेन जी की 5150  वी जयंती गायत्री मंदिर एफ ब्लॉक सेक्टर 9 विजय नगर गाजियाबाद में मनाई गई इस उपलक्ष में समिति ने शनिवार को एक यज्ञ का आयोजन किया गया नगर निगम पार्षद भगवत  गुप्ता का समिति के संयोजक अजय कुमार गोयल व कपिल गर्ग अध्यक्ष राजेश्वर दयाल जिंदल महासचिव  अन्य पदाधिकारी ने माला व  पटका पहनाकर तथा बुके देकर  उनका सम्मान किया। पार्षद भगवत गुप्ता व  गायत्री मंदिर के अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल  वैश्य समाज सेवा समिति के  वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता व कोषाध्यक्ष राधा रमन अग्रवाल एवं   ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया समिति के समस्त पदाधिकारी एवं उपस्थित लोगों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष उपस्थित होकर माल्यार्पण किया समिति के संयोजक अजय कुमार गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का चरित्र लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है महाराजा अग्रसेन समाजवादी सम्राट होने के नाते उन्होंने अपने राज्य में एक व्यवस्था लागू कर रखी थी जो भी व्यक्ति बाहर से अग्रोहा आएगा उसे प्रत्येक परिवार के द्वारा  एक मुद्रा व एक ईंट सहयोग स्वरूप दी जाएगी इस तरह बाहर से आकर अग्रोहा बसने वाले व्यक्ति को इन पैसों से मकान व व्यापार प्रारंभ करने में आसानी होगी यही महाराजा अग्रसेन जी का सिद्धांत था हमें उसका अनुसरण करना चाहिए कार्यक्रम के उपरांत  प्रसाद वितरण किया गया  समारोह  में  संयोजक अजय कुमार गोयल अध्यक्ष कपिल गर्ग  राजेश्वर दयाल जिंदल  महेंद्र गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधा रमन अग्रवाल कोषाध्यक्ष आरपी जैन राजेश गुप्ता  मनोज तायल लक्ष्मी नारायण सिंघल मुकेश गुप्ता योगेश मित्तल  दिनेश गोयल राम भूल शर्मा  पं  डी एन त्यागी  विवेक अग्रवाल  मुनीश गोयल आदि  समाज के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित हुए

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें