रविवार, 1 नवंबर 2026

सपा महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगते हुए रामलीला ग्राउंड दिल्ली पहुंचे





मुकेश गुप्ता

     गाजियाबाद 1, नवम्बर 2026 । समाजवादी पार्टी शिविर कार्यालय 1, स्वरूप पार्क साहिबाबाद के प्रांगण में हजारों लोगों ने वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगते हुए रामलीला ग्राउंड दिल्ली के लिए प्रस्थान किया, इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी साथियों आप लोगों में जो अदम्य साहस और उत्साह है उससे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार तथा देश की सरकार हिल गई है, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा तथा वोट चोरी कर जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है तथा देश में 13 करोड़ मतदाताओं के वोटर लिस्ट से नाम काट दिए गए, यह अलोकतांत्रिक और जनता को प्रदत्त मताधिकार पर कुठाराघात है, अब भारत की जनता किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी तथा हर वर्ग के लोगों ने मन बना लिया है, वोट चोरी से सत्ता पर काबिज सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, तथा मांग की कि चुनाव आयुक्त में जरा भी शर्म और भारत के संविधान में आस्था है तो उन्हें स्वयं त्यागपत्र दे देना चाहिए, इस महारैली के माध्यम से हम सभी समाजवादी साथी चुनाव आयुक्त के त्यागपत्र की मांग करते हैं, य़ूपी गेट पर वीरेन्द्र यादव एडवोकेट और उनके हजारों साथियों को रोकना अलोकतांत्रिक है, पूरी झड़प के साथ वेरिकेटिंग हटा रामलीला मैदान समाजवादियों ने कूच  किया।

     महारैली को प्रस्थान किया प्रमुख रहे, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट, मनोज पंडित, तेजराम यादव एडवोकेट, एस0 एस0 प्रसाद, शिव शंकर, चिंतामणि यादव,रामप्यारे यादव, शिवानन्द चौबे, हुकुम सिंह, अनिल मिश्र, फौजुद्दीन, माजिद ठाकरान, अमृत लाल चौरसिया, सत्यवीर सिंह यादव, कमलेश यादव, वीर सिंह सेन, के0 के0 सिंह, इंजीनियर धीरेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह, शिशिर यादव, विश्वनाथ, कृष्णानंद, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र यादव, गुड्डू यादव, हाजी मोहम्मद सलाम, प्रेमचंद पटेल, विक्रम सिंह, उपेंद्र यादव, अवधेश यादव, अनुभव यादव एडवोकेट आदि।


                                                                                        


                                                                                  

                                                                                

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें