सोमवार, 15 दिसंबर 2025

भारत रतन चौधरी चरण सिंह चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

 




                          रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । सुभाष  युवा मोर्चा -संगठन द्वारा आयोजित द्वितीय भारत रत्न चौधरी चरण सिंह चित्रकला प्रतियोगिता परमहंस पब्लिक स्कूल सेक्टर 23 संजय नगर गाजियाबाद में आज संपन्न हुई ।

चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ नरेंद्र चौधरी द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में लगभग 170 बच्चों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया।

भारत रत्न चौधरी चरण सिंह चित्रकला प्रतियोगिता  पांच वर्गों में आयोजित की गयी ।प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण करते समय मुख्य अतिथि  पूर्व आईएएस  वी के पंवार ने कहा कि चित्रकला के माध्यम से एक मुक व्यक्ति भी अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त कर सकता है यह एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा खूब पढ़ा लिखा और एक अनपढ़ व्यक्ति भी अपने भावों को सबके समक्ष प्रस्तुत कर सकता है जो व्यक्ति सैद्धांतिक रूप से विभिन्न मुद्दों को नहीं समझ पाता वह व्यक्ति भी एक चित्र के माध्यम से उन बातों को समझ सकता है ।आज चित्रकला के क्षेत्र में उभरते हुए चित्रकारों के रूप में विद्यार्थियों का सुनहरा भविष्य है मेरी सभी शुभकामनाएं हैं सभी बच्चे आने वाले समय में अपना परचम लहराऐं एवं विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉक्टर लाल रत्नाकर ने कला साहित्य के ऊपर प्रकाश डालते हुए बच्चों को कला के महत्व को समझाया और बताया कि विश्व पटेल पर व्यावसायिक रूप से भी कला का यह क्षेत्र कितना उपयोगी है, बहुत बड़े-बड़े कलाकारों की पेंटिंग करोड़ों करोड़ों रुपए में बिकती हैं और कला के माध्यम से किसी भी विषय पर की गई अभिव्यक्ति अन्य सब साधनों के मुकाबले ज्यादा बेहतर होती है पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सुभाष युवा मोर्चा के संस्थापक सत्येंद्र यादव ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चौधरी चरण सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनकी तरह आगे बढ़ने का आग्रह किया कि किस प्रकार कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस एवं चौधरी चरण सिंह सर्वोत्तम शिखर तक पहुंचे अगर आप ईमानदारी से मेहनत करेंगे तो भविष्य आपका सुनहरा होगा।पुष्कर वितरण समारोह में प्रतिभागियों को डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती हैं ।विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता नरेंद्र नंदी ने बालकों का हौसला बढ़ाने का आह्वान किया ।इस अवसर पर शिक्षाविद अमरदत्त शर्मा, किसान नेता सुधीर चौधरी, नरेंद्र चौधरी, नरेंद्र कुमार एड राजीव गौतम, श्रीमती वंदना चौधरी एडवोकेट बबीता डगर आदि ने भी संबोधित किया।

प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग जो कक्षा एक से कक्षा 5 तक आयोजित किया गया में रिया को प्रथम पुरस्कार, दिया वर्मा को द्वितीय पुरस्कार, अंशिका अरोड़ा को तृतीय पुरस्कार, एवं जानवी, अनन्या, माही कौशिक, कृतिका एवं गौरी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। द्वितीय वर्ग जो कक्षा 6 से कक्षा 8 तक का था में शुभम भारती को प्रथम पुरस्कार, अर्जुन गिरी को द्वितिय पुरस्कार, उत्कर्ष कुमार को तृतीय पुरस्कार, प्रदान किया गया एवं वंशिका, स्वाति झा, कृष्णा, आयुषी, प्राची शाक्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। तृतीय वर्ग जो कक्षा 9 एवं कक्षा 10 में आयोजित किया गया उक्त में हर्ष को प्रथम पुरस्कार, शाहनवाज को द्वितीय पुरस्कार, नूपुर सैनी को तृतीय पुरस्कार एवं कपिल शर्मा, लकी, चेतना पवार, अंशिका वर्मा, एवं अनुराग को सांत्वना पुरस्कार दिया। गया एवं चतुर्थ वर्ग जो कक्षा 11 कक्षा 12 में आयोजित किया गया में शोएब को प्रथम पुरस्कार सोनल वर्मा को द्वितीय पुरस्कार और अंकुश को तृतीय पुरस्कार दिया गया इसके अलावा एक ओपन वर्ग में अभिभावकों का भी आयोजित किया गया , उक्त में भी अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

 पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य रूप से दीपक वर्मा ,मनोज कुमार शर्मा होदिया ,राम गणेश यादव ओमप्रकाश भोला ,सुनील दत्त, रविन्द्र भारती शैलेंद्र श्रीवास्तव ,निशांत त्यागी , जेपी यादव, आरती शुक्ला, सियाराम यादव, राजेंद्र गौतम ,राजेंद्र यादव, शैलेंद्र भारती, अध्यापिका अमृता चौधरी रेखा चौधरी , रश्मि त्यागी, संजय श्रीवास्तव, ललन पांडे, प्रवीण चौधरी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

ब्रांच हापुड़ के संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन, 135 रक्तदाताओ ने निःस्वार्थ भाव से किया रक्तदान

 


                    रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद / हापुड़ । मानवमात्र के कल्याणार्थ सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एंव निरंकारी राजपिता रमित जी के दिव्य मार्गदर्शन द्वारा ब्रांच हापुड़ में संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा, संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन किया गया जिसमें मिशन के 135 श्रद्धालु भक्तों ने निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया। रक्त संग्रहित करने हेतु लाला लाजपत राय मेडिकल मेरठ व गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली के ब्लड बैंक की टीम डॉक्टरों सहित वहां उपस्थित हुई। 

इस शिविर में प्यारे लाल शर्मा अस्पताल मेरठ के वरिष्ठ सलाहकार  डॉ रविन्द्र गोयल ने पहुंचकर सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया और जनकल्याण को समर्पित उनकी सच्ची सेवा भावना के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा करी। 

कार्यक्रम के अंत में संयोजक उदयराज द्वारा रक्तदान शिविर में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों सहित रक्तदाताओं, डॉक्टर एवं उनकी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन समूचे देश में रक्तदान करने में सदैव अग्रणी रहा है। मिशन द्वारा अभी तक 1833 रक्तदान शिविरों के आयोजन से लगभग 14,46,883 यूनिट ऑफ ब्लड एकत्रित किया जा चुका है। निरंकारी मिशन समाज उत्थान के लिए भी समय -समय पर अनेक परियोजनाओं को संचालित कर निरंतर निष्काम सेवाएं निभा रहा है। लोक कल्याण की भावना से युक्त यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है।

रशियन प्रतिनिधिमंडल का परमार्थ निकेतन मे आगमन, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने किया स्वागत

 

                              सत्ता बन्धु

परमार्थ निकेतन में भारत यात्रा का आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक समापन

ऋषिकेश, उत्तराखंड, 15 दिसम्बर। भारत की लगभग 15 दिनों की विविधतापूर्ण यात्रा के उपरांत रशियन प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा का भावपूर्ण विराम हिमालय की गोद में, माँ गंगा के पावन तट पर स्थित विश्वविख्यात परमार्थ निकेतन आश्रम में किया। यह यात्रा-विराम केवल एक ठहराव नहीं, बल्कि आत्मिक शांति,       सांस्कृतिक संवाद और आध्यात्मिक अनुभूति का सजीव अनुभव बन गया।

हिमालय की शांत वादियों में स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम स्वयं में साधना, सेवा, करुणा और शांति का जीवंत प्रतीक है। जैसे ही रशियन प्रतिनिधिमंडल आश्रम परिसर में प्रविष्ट हुआ, परमार्थ निकेतन के वातावरण की दिव्यता, गंगाजी की निर्मल धारा और हिमालय के मौन सान्निध्य ने सभी को गहराई से आत्मिक रूप से स्पर्श किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि भारत की यात्रा के दौरान उन्होंने अनेक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आधुनिक स्थलों का भ्रमण किया, किंतु परमार्थ निकेतन में उन्हें जो आंतरिक शांति और दिव्यता का अनुभव हुआ, यह वास्तव में अद्वितीय है।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज जी के सान्निध्य में पहुँचते ही प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सहज ही शांति और संतोष का अनुभव किया। स्वामी जी के स्नेहिल व्यवहार, सरल व्यक्तित्व और गहन विचारों ने सभी को गहराई से प्रभावित किया। अपने संवाद में स्वामी जी ने जीवन को सकारात्मक दृष्टि से देखने, सेवा भाव को दैनिक जीवन में अपनाने और आध्यात्म को केवल विचार नहीं, बल्कि व्यवहार में उतारने का संदेश दिया।

स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने कहा कि आज की वैश्विक चुनौतियों, चाहे वे पर्यावरणीय हों, सामाजिक हों या मानसिक, का समाधान केवल बाहरी विकास में नहीं, बल्कि आंतरिक जागरूकता और करुणा में निहित है। उन्होंने भारत की सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुए बताया कि “वसुधैव कुटुम्बकम्” का भाव आज के विश्व के लिए अत्यंत प्रासंगिक है, जहाँ संपूर्ण मानवता एक परिवार के रूप में एक-दूसरे के प्रति उत्तरदायी है।

पूज्य स्वामी जी के प्रेरणादायक शब्दों ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि मां गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि जीवनदायिनी चेतना हैं। उन्होंने गंगा की पवित्रता, स्वच्छता और संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि माँ गंगा की रक्षा करना केवल भारत का नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता का दायित्व है। उन्होंने कहा कि “जब हम प्रकृति की रक्षा करते हैं, तब वास्तव में हम अपने भविष्य की रक्षा करते हैं।”

रशियन प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने यह भी साझा किया कि भारत की इस यात्रा में उन्हें भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और जीवन-दर्शन को गहराई से समझने का अवसर मिला, और परमार्थ निकेतन में बिताया गया समय उनकी इस यात्रा का सबसे भावनात्मक और आत्मिक पड़ाव रहा। उन्होंने कहा भविष्य में भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और मानवीय संवाद और अधिक सुदृढ़ होगा।

रशियन दल के प्रमुख मिखाइल अस्लोव ने कहा कि पूज्य स्वामी जी के सान्निध्य में बैठकर उन्हें जीवन का उद्देश्य क्या है, जीवन का वास्तविक अर्थ क्या है, हम क्यों हैं और जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे करेंकृइन सभी गहन जिज्ञासाओं के स्पष्ट व सार्थक उत्तर प्राप्त हुए।

इस अवसर पर परमार्थ निकेतन की ओर से प्रतिनिधिमंडल को स्मृति-चिह्न स्वरूप रूद्राक्ष का पौधा भेंट किए गए और उनके उज्ज्वल भविष्य व मंगल यात्रा की कामना की गई। 

इस अवसर पर रशियन दल के प्रमुख मिखाइल अस्लोव, यूलिया, अन्ना और सदस्य उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि परमार्थ निकेतन आकर उन्हें जीवन का वास्तविक उद्देश्य, जीवन का सच्चा लक्ष्य और आत्मिक संतुलन का बोध हुआ। यहाँ आकर जीवन से जुड़ी अनेक जिज्ञासाओं का समाधान मिला तथा आत्मचिंतन, शांति और सकारात्मक दिशा प्राप्त हुई, जिसने उनके दृष्टिकोण को गहराई से रूपांतरित कर दिया।

गाजियाबाद बधिर महिला फाउंडेशन की जिला अध्यक्ष उमा डी सिंह चुनी गई

                     रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद बधिर महिला फाउंडेशन में उमा डी सिंह निर्विरोध चुनी गई। संस्था के राकेश मार्ग कार्यालय पर चुनाव रखा गया जिस में पूरा पैनल निर्विरोध चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में चेयरमैन पुष्प तेवतिया, अध्यक्ष उमा डी सिंह, उपाध्यक्ष आरती आर्य, विभूति, जर्नल सेकेट्री अंजू बंसल, ज्वाइंट सेकेट्री सुनेना सिंह, कोषाध्यक्ष गीता, सदस्य अंजू श्रीवास्तव, निशा जैन, सलाहकार ईशा बंसल निर्विरोध चुनी गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष पुष्पा तेवतिया व गाजियाबाद बधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष पार्षद नीरज गोयल सीताराम बाजार वालों ने नवनिर्वाचित कमेटी को फूल देकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी मूक बधिर महिलाओं को न्याय व अधिकार दिलवाने का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 1493 भवनों के आनलाइन पंजीकरण आज से शुरू--नंद किशोर कलाल


                      रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । जीडीए उपाध्यक्ष  नंद किशोर कलाल की सख्ती अब असर दिखाने लगी है। निजी विकासकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस/एलआईजी श्रेणी के भवनों के निर्माण में हो रही देरी को लेकर प्राधिकरण द्वारा अपनाए गए कड़े रुख के बीच आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक अवसर सामने आया है।

निजी विकासकर्ता मैसर्स एसजीएस कन्स्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की परियोजना एसजीएस सिटी-1 एवं सिटी-2 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत निर्माणाधीन दुर्बल आय वर्ग (EWS) के कुल 1493-1493 भवनों के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकेगा। इससे लंबे समय से किफायती आवास की प्रतीक्षा कर रहे पात्र आवेदकों को सीधा लाभ मिलेगा।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि वर्तमान में दुर्बल आय वर्ग के प्रति भवन का अंतिम मूल्य ₹4.98 लाख निर्धारित किया गया है। इस राशि में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ₹1.50 लाख तथा राज्य सरकार द्वारा ₹1.00 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस प्रकार कुल ₹2.50 लाख की अनुदान राशि घटने के बाद प्रति फ्लैट आवंटी को केवल ₹1.98 लाख का ही वहन करना होगा, जिससे यह योजना आमजन के लिए अत्यंत किफायती बन जाती है। परियोजना की वास्तविक लागत के आधार पर नियमानुसार इसमें आंशिक कमी अथवा वृद्धि संभव है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की अवधि 15.12.2025 से 15.01.2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित समयावधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी, पात्रता शर्तें, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य दिशा-निर्देश गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिसे देखकर आवेदक आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि अन्य निजी विकासकर्ताओं को भी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस/एलआईजी श्रेणी के भवनों के निर्माण एवं समयबद्ध आवंटन के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस पूरे प्रकरण की प्रभावी निगरानी के लिए प्राधिकरण सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जो निजी विकासकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा कर रही है।

श्री कलाल ने दोहराया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं किफायती आवास उपलब्ध कराना है, ताकि “सबके लिए आवास” का संकल्प वास्तविक रूप में धरातल पर उतर सके।

भीमाबाई पार्क विजयनगर मे श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन 16 दिसंबर को गाजियाबाद में

 



                       रिपोर्ट- मुकेश कंसल

गाजियाबाद । हर वर्ष की भांति श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की असीम कृपा से चतुर्थ वार्षिक श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का भव्य आयोजन मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। यह दिव्य संकीर्तन कार्यक्रम भीमराव अंबेडकर पार्क, विजय नगर थाने के सामने, गाजियाबाद में सायं 4:15 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा।

यह जानकारी शयाम प्रेमी व सरक्षक विकास बंसल व अजय सिंह राघव ने दी।उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश के जाने-माने भजन गायक एवं कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। कार्यक्रम में श्री हाऊ विलास जी महाराज, श्री शीतल पाण्डेय जी, सुश्री कोमल शर्मा जी, श्री मुरली मनोहर शरण जी, श्री विजय राजपूत जी, श्री हरविंद वाणी जी, श्री शंकर अनुराग जी सहित अनेक प्रतिष्ठित कलाकार भक्ति रस से भक्तों को सराबोर करेंगे। कार्यक्रम में श्री श्याम निशान यात्रा भी निकाली जाएगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगी।

श्री बंसल ने बताया कि महोत्सव के आयोजन में रूद्र अवतार श्री बालाजी महाराज सेवा दल की प्रमुख भूमिका है। आयोजकों ने समस्त श्याम प्रेमियों व नगरवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संकीर्तन महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब व फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के श्रद्धालु भी बाबा श्याम के भजनों का आनंद ले सकेंगे।

रविवार, 14 दिसंबर 2025

ब्रहमपुत्र एन्क्लेव में बाबा खाटू श्याम के कीर्तन में उमड़ा भक्तों का सैलाब

 



                        रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । ब्रहमपुत्र एन्क्लेव, सेक्टर-10, सिद्धार्थ विहार में रविवार, 14 दिसंबर को ब्रहमेश्वर मंदिर समिति द्वारा ​सोसाइटी के ध्वजारोहण स्थल पर बाबा खाटू श्याम के भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के भक्तजनों ने जमकर हिस्सा लिया और बाबा श्याम के भजनों पर झूमते हुए भक्तिभाव में डूब गए।

​यह कार्यक्रम समस्त सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया और क्षेत्र में अत्यंत ही भव्य और सफल रहा। सोसाइटी के निवासियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया, जिससे एक सुंदर और आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हुआ।

​बाबा श्याम के इस कीर्तन में रामा इवेंट गाजियाबाद राहुल शर्मा ,गायक,राघव दास महाराज वृरान्दावन,अनामिका शर्मा ,कपिल उपाध्याय,अंकुर जानकी ने भजनों का गुणगान किया। इस मौके पर सोसाइटी के सभी पदाधिकारीगण सम्मिलित रहे। विशेष रूप से सोसाइटी की महिलाओं ने इस भक्तिमय आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। उनकी उपस्थिति और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को और अधिक जीवंत बना दिया।

​भजन संध्या में मुख्य रूप से उपस्थित अध्यक्ष:  धर्मेंद्र गुर्जर,​उपाध्यक्ष: आनंद मिश्रा,सचिव:  शैलेन्द्र सिंह,उपसचिव:  विपिन उमराव,कोषाध्यक्ष:  सी.वी. शर्मा,महेश सिंह मुकेश गुप्ता,अमित सिहंल, प्रंशात गुर्जर आदि उपस्थित हुए। आयोजित यह कीर्तन देर शाम तक चला, जिसमें बाबा के मधुर भजनों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ब्रहमेश्वर मंदिर समिति, ब्रहमपुत्र एनक्लेव, सेक्टर 10, सिद्धार्थ विहार ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025

जीडीए उपाध्यक्ष ने एलआईजी/ईडब्ल्यूएस आवास देने मे देरी करने वाले निजी विकासकर्ताओं पर कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश-सचिव राजेश कुमार सिंह



 

                         रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष  नंद किशोर कलाल को जन सुनवाई के दौरान लगातार यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कई निजी विकासकर्ताओं द्वारा एलआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवनों का कब्जा समय पर नहीं दिया जा रहा है। इस गंभीर मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण सचिव  राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसका उद्देश्य ऐसे सभी निजी विकासकर्ताओं की पहचान कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में सचिव  राजेश कुमार सिंह ने देरशाम अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की, जिसमें सभी जोन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उन निजी विकासकर्ताओं की सूची तैयार करें जो एलआईजी/ईडब्ल्यूएस भवनों का कब्जा देने में अनावश्यक देरी कर रहे हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि पूरे मामले की निगरानी कर आवश्यक कार्यवाही तय की जा सके। सचिव ने यह भी कहा कि इस प्रक्रिया की कड़ाई से मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि आवंटियों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रत्येक निजी प्रोजेक्ट में एलआईजी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैटों का समय पर निर्माण और कब्जा सौंपना अनिवार्य है। हाल के समय में कई बिल्डरों द्वारा कब्जा देने में देरी की शिकायतें बढ़ी हैं, जो नियमों के विपरीत है और कमजोर वर्ग के आवंटियों के हितों को प्रभावित करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जीडीए जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए यह सख्त कदम उठाया है।

जीडीए शहर में नियोजित विकास, अवैध निर्माण पर रोक, और होमबायर्स के हितों की संरक्षण हेतु लगातार प्रभावी कदम उठा रहा है। एलआईजी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवास सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए प्राधिकरण ने साफ किया है कि देरी के दोषी पाए जाने पर निजी विकासकर्ताओं के विरुद्ध प्रोजेक्ट अनुमोदन रोकने, कंप्लीशन सर्टिफिकेट न जारी करने, या अन्य प्रशासनिक कार्रवाई करने से भी परहेज़ नहीं किया जाएगा।

बार एसोसिएशन गाजियाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जनपद न्यायालय परिसर में सम्पन्न






                       रिपोर्ट--- मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद ।  आज शाम बार एसोसिएशन गाजियाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह जनपद न्यायालय परिसर में सम्पन्न हुआ. नवनिर्वाचित अध्यक्ष  ब्रह्मदेव त्यागी, उपाध्यक्ष  आदेश  गर्ग सचिव  वरुण त्यागी व कोषाध्यक्ष खुशनुमा परवीन सहित सभी अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को जनपद न्यायाधीश  विनोद सिंह रावत ने शपथ दिलाई. मंच पर दाएं से आदेश गर्ग उपाध्यक्ष , ब्रह्मदेव त्यागी अध्यक्ष , मैं ,जनपद न्यायाधीश  विनोद सिंह रावत   परिवार न्यायालय के प्रमुख  मृदुल कुमार मिश्रा और एमएसीटी कोर्ट के प्रमुख  संजय वीर सिंह मंचासीन थे.मैं भी वर्ष 1983और 1985 में इस बार एसोसिएशन का अध्यक्ष रह चुका हूं. मेरी अध्यक्षता में बार एसोसिएशन की गोल्डन जुबली मनाई गई . जिसमें भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह मुख्य अतिथि और पूर्व कानून मंत्री श्री शांतिभूषण ने अध्यक्षता की थी. न्यायमूर्ति जस्टिस एचआर खन्ना सुरसिडीड न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय और प्रशासनिक न्यायाधीश पी एस गुप्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद शामिल हुए . अगले कार्यकाल में मेरे प्रयासों से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा गाजियाबाद 70 वकीलों की नीति नगर सेक्टर 23 में एचआईजी आवास आबंटित कराए थे. इस कार्यक्रम में  मुझे विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था.

        इस अवसर पर बार एसोसिएशन के 7 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को जनपद न्यायाधीश के द्वारा सम्मानित कराया  गया।

कांग्रेस अध्यक्ष अजयराय, सर्राफा कारोबारी की हुई हत्या पर शौक प्रकट करने पहुंचे मोदीनगर


 

                         रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

  गाजियाबाद ।  कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा  के साथ मोदीनगर क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को कहा कि जंगल राज मचा पड़ा है उत्तर प्रदेश में और बुलडोजर वाले बाबा किसी अन्य कार्य में ही व्यस्त नजर आ रहे हैं अभी हाली मे ही मोदीनगर में एक बुजुर्ग सुंनार स्वर्गीय गिरधारी लाल सोनी  को सुबह 8:30 बजे उन्हीं  की मिर्ची की फंकी मार कर  चाकू से ताबड़तोड़ बरकार 80 /82 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई जिनके घर पर मोदीनगर जाकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शोक व्यक्त किया उचित जांच कर दोषियों को सजा मौत की मांग की और ऐसी घटनाओं की पूर्णावर्ती दोबारा ना हो ऐसी उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तर प्रदेश पुलिस से मांग की  उसके पश्चात BLO जो मोदीनगर के निवासी थे जिनकी ड्यूटी उनके निवास स्थान से काफी दूर साहिबाबाद लगा दी गई थी उसके बावजूद उनके ऊपर मानसिक प्रताड़ना कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का दबाव होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई दोनों जगह प्रदेश माननीय अजय राय जी गाजियाबाद जिला अध्यक्षसतीश शर्मा जी बृजेश सेन सुनील शर्मा जिला कमेटी के पदाधिकारी दिवंगत परिवारों से मिले और शोक व्यक्त किया 

उसके पश्चात भोजपुर मे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती नीरज प्रधान प्रजापति के यहां 14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान  में होने वाली महारैली की तैयारी के लिए बैठक की गई तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ दिल्ली पहुंचने का आवाहन किया गया सतीश शर्मा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कोऑर्डिनेटर राजकुमार पंडित महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डोली त्यागी मोदीनगर की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज प्रजापति जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब कुरैशी तथा छतरी जाटव शहर कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश सेन सुनील शर्मा विशाल वशिष्ठ सेवादल के ध्वजवाहक सुरेश दोसा अश्वनी त्यागी पवन कौशिक आबिद अली आदि शामिल रहे

आईपीईसी और सी-डैक के बीच एमओयू, उभरती तकनीकों में संयुक्त शोध व नवाचार को मिलेगी मजबूत दिशा


रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

साहिबाबाद । इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज ने तकनीकी सहयोग, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान सी-डैक के सेंटर हेड एवं साइंटिस्ट ‘जी’ जितेन्द्र सिंह तथा इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार सोलंकी द्वारा साइन किया गया।

एमओयू का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स , इंटरनेट ऑफ एवरीथिंग, साइबर सिक्योरिटी, सॉफ्टवेयर टेक्नॉलजी, ई-गवर्नेंस, स्मार्ट सिटी सॉल्यूशंस सहित आधुनिक और उभरती तकनीकों के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त शोध, विकास और तकनीकी हस्तांतरण को बढ़ावा देना है।

निदेशक डॉ. अनिल कुमार सोलंकी ने कहा कि यह साझेदारी उद्योग और शिक्षा जगत के बीच एक मजबूत पुल का काम करेगी। दोनों संस्थान मिलकर तकनीकी समाधान विकसित करने, नवाचार को बढ़ावा देने, रिसर्च को मजबूत करने और नई पीढ़ी के छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों में प्रशिक्षित करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने बताया कि यह समझौता आधुनिक तकनीकों के वास्तविक उपयोग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए क्षमता निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर सी-डैक की ओर से अपूर्व कोहली (वैज्ञानिक ‘ई’), अरविंद कुमार (वरिष्ठ सलाहकार—नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन), देवदत्त ससमला (वैज्ञानिक ‘एफ’), डॉ. प्रियंका जैन (वैज्ञानिक ‘एफ’), सुनील कुमार (वैज्ञानिक ‘ई’), अनूराग राजपूत (वैज्ञानिक ‘डी’), ऋचा चौधरी तथा डॉ. शोयब अली उपस्थित रहे।

वहीं इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डीन एकेडमिक्स डॉ. अमित जैन तथा डॉ. पूजा त्रिपाठी ने कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की।

आईपीईसी और सी-डैक के बीच इस महत्वपूर्ण एकेडमिक-इंडस्ट्री सहयोग से छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षकों को हाई-एंड तकनीकों के वास्तविक उपयोग, प्रशिक्षण और अनुसंधान के नए अवसर मिलेंगे, जिससे क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकी इकोसिस्टम को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

परमार्थ निकेतन आये इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड पदाधिकारीगण, स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर हुई चर्चा

 


                           सत्ता बन्धु

*💥 प्रधानमंत्री भारत नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री  हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में भारत ऊर्जा क्षेत्र की ऐतिहासिक प्रगति की राह पर अग्रसर*

* के. शैलेन्द्र  (कार्यकारी निदेशक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड), वनीत बंसल (मुख्य महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश), श्री स्वर्ण सिंह (उत्तराखंड प्रमुख, आईओसीएल),  राहुल दीक्षित (महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश आईओसीएल) तथा  मयंक कुमार (जिला नोडल अधिकारी, हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल) आदि अन्य अधिकारी परमार्थ निकेतन दर्शनार्थ आये

 ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन आश्रम आध्यात्मिक धरोहर के साथ वैश्विक संवाद का पवित्र केंद्र भी है। यहां आज इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ( आईओसीएल ) के वरिष्ठ पदाधिकारीगण दर्शनार्थ आये। 

इस अवसर पर के. शैलेन्द्र (कार्यकारी निदेशक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड),  वनीत बंसल (मुख्य महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश),  स्वर्ण सिंह (उत्तराखंड प्रमुख, आईओसीएल),  राहुल दीक्षित (महाप्रबंधक, उत्तर प्रदेश आईओसीएल) तथा  मयंक कुमार (जिला नोडल अधिकारी, हरिद्वार एवं पौड़ी गढ़वाल) आदि सभी अधिकारियों ने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट कर ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, सामाजिक उत्तरदायित्व, हरित भारत एवं वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने भारत के ऊर्जा क्षेत्र की प्रगति, वैश्विक नेतृत्व और आने वाले वर्षों की आकांक्षाओं पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए गए।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी जी के कुशल मार्गदर्शन में भारत का ऊर्जा क्षेत्र अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत सिर्फ उपभोक्ता राष्ट्र नहीं, बल्कि ऊर्जा परिवर्तन, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के वैश्विक मार्ग का नेतृत्व कर रहा है।


उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता होते हुए भी ऊर्जा संक्रमण में सबसे तेज और सबसे संतुलित प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश 2047 तक ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की दिशा में  दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है। बायोफ्यूल, एथेनॉल ब्लेंडिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की पहलें आज वैश्विक मंच पर चर्चित हैं। भारत ने एथेनॉल ब्लेंडिंग के लक्ष्य निर्धारित समय से पहले प्राप्त कर इतिहास रच दिया है।

स्वामी जी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में यह परिवर्तन केवल आर्थिक नहीं, बल्कि पर्यावरणीय, सामाजिक और राष्ट्रीय दृढ़ता का प्रतीक है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत की उन्नति का मार्ग केवल आर्थिक शक्ति नहीं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन, सांस्कृतिक समृद्धि और आध्यात्मिक चेतना से होकर गुजरता है। ऊर्जा क्षेत्र इस समन्वय का सुंदर और शक्तिशाली माध्यम है।

आईओसीएल टीम ने भी अपन सीएसआर कार्यों, ग्रीन मिशनों और राष्ट्रीय योगदान पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुये कहा कि भारत, विश्व में उभरती ऊर्जा महाशक्ति है। आज भारत हर क्षेत्र में जिस गति से आगे बढ़ रहा है, वह अद्भुत और प्रेरणादायक है।

स्वामी जी ने कहा कि आज भारत केवल उठ नहीं रहा बल्कि भारत विश्व को उठाने, मार्ग दिखाने और नई दिशा देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों में ऊर्जा के क्षेत्र में भारत को और ऊँचाइयों तक ले जाने में निश्चित रूप आप सब का योगदान महत्वपूर्ण है।

गुरुवार, 11 दिसंबर 2025

प्रदीप त्यागी सेवा संस्थान की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर आयोजित

 










                     रिपोर्ट-- मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदीप त्यागी सेवा संस्थान द्वारा उनकी 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर में 215 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

श्रद्धांजलि सभा में सांसद करण भूषण सिंह (कैसरगंज), पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव (जनता दल यूनाइटेड) के.सी. त्यागी,  मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर, शहर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद अनील अग्रवाल, पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी,पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉली त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष पति बसंत त्यागी, तपेश त्यागी,

 वीवीआईपी ग्रुप के एच.डी. प्रवीण त्यागी, रविंद्र त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, सुदन रावत, दीपक कांत गुप्ता, विवेक भाटी, पूर्व बार अध्यक्ष सुभाष त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अरुण त्यागी, वरिष्ठ नेता अमरजीत बीड़ी, शैलेन्द्र त्यागी, अजय त्यागी, हर्ष त्यागी, आयुष त्यागी, ककड़ा पार्षद मनोज त्यागी, अजय शर्मा, अमित त्यागी, वीरेंद्र त्यागी, डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी, पूर्व पार्षद सुनील चौधरी, माया देवी, महंत नरसिंहनानद गिरी, उदिता त्यागी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छठा संस्करण जल प्रहरी 2025 का हुआ आयोजन परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, आध्यात्मिक गुरू स्वामी चिदानन्द सरस्वती का पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, सीआर पाटिल, हेस्को के संस्थापक पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी हुए उपस्थित







                            सत्ता बन्धु

सुजलम भारत की दिशा मे एक पहल*

*🌺 अनिल सिंह,  मनोज पाण्डेय, संकेत चतुर्वेदी, अजय गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान

*🌺जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल योद्धाओं को जल प्रहरी सम्मान से किया पुरस्कृत

*💥राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तृतीय सरसंघचालक बालासाहब देवरस की जयंती एवं सुप्रसिद्ध सितार वादक पं रविशंकर जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धाजंलि

*🌺संयुक्त राष्ट्र बाल कोश दिवस की हार्दिक बधाई व ढेर सारी शुभकामनायें

*🌺इंटरनेशनल माउंटेन डे पर आइए संकल्प लें -पर्वतों की रक्षा ही भविष्य की रक्षा

*✨पर्वत बचेंगे तो मानवता बचेगी-स्वामी चिदानन्द सरस्वती

दिल्ली/ऋषिकेेश, 11 दिसम्बर। दिल्ली में नमामि गंगे और अन्य संस्थाओं द्वारा विशिष्ट अतिथियों के पावन सान्निध्य में आयोजित जल प्रहरी 2025 पहल राष्ट्र निर्माण, प्रकृति संरक्षण और मानवता का उत्थान का एक दिव्य आह्वान है। 

आज छठे संस्करण “जल प्रहरी 2025” का शुभारंभ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानन्द सरस्वती  के सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में हुआ। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री, सीआर पाटिल  और हेस्को के संस्थापक पर्यावरणविद पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी जी सहित अनेक माननीय मंत्रियों एवं माननीय सांसदों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जल-जागरण का एक सशक्त राष्ट्रीय आंदोलन है, जो भारत को “सुजलम-सुफलम, हरित-पवित्र” बनाने की दिशा में अबाध गति से आगे बढाने का एक दिव्य अभियान है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अपने संदेश में कहा कि जल केवल तत्व नहीं, जीवन का प्रथम मंत्र और धरती का प्राण है। जब तक जल सुरक्षित नहीं होगा, तब तक जीवन, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और सभ्यता सुरक्षित नहीं हो सकती।

स्वामी जी ने कहा कि स्वच्छता, सेवा, संवेदना और प्रकृति, संरक्षण हमारे राष्ट्रीय कर्तव्य हैं, जिन्हें भविष्य की पीढ़ियों के लिए निभाना अनिवार्य है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोश दिवस पर स्वामी जी ने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं, और पानी भविष्य का जीवन। यदि हम बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य देना चाहते हैं, तो जल संरक्षण सबसे पहली जिम्मेदारी है। जल को बचाना केवल पर्यावरण का कार्य नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों और भविष्य की सुरक्षा का कार्य है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत तब सुजलम होगा जब हर नागरिक जल का प्रहरी बनेगा। जब हम नदियों को मां समझकर उनका सम्मान करेंगे। जब हम प्रकृति को उपभोग नहीं, उपासना मानेंगे। उन्होंने सभी देशवासियों से आह्वान किया कि जल की हर बूंद में जीवन है। 

जब घर में पानी कम होता है तो हम घबरा जाते हैं, लेकिन जब धरती का पानी कम हो रहा है तो हम चुप हैं। यही हमारी सबसे बड़ी भूल है। जल संकट केवल पर्यावरणीय मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर प्रश्न है। खेतों की हरियाली से लेकर शहरों की रोशनी तक, सबका मूल आधार जल है। यदि जल खत्म हुआ, तो जीवन, विकास, व्यापार, कृषि सब समाप्त हो जाएगा इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक “जल प्रहरी” बने, एक ऐसा संरक्षक जो हर बूंद की रक्षा का संकल्प ले।

पंडित रविशंकर जी, संगीत, संस्कार और विश्व संस्कृति के सेतु थे। उनका जीवन भारतीय संगीत की आध्यात्मिकता, शुचिता और विश्व-बंधुत्व का अद्भुत उदाहरण था। उनके संगीत ने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति की अनंत गहराई और सौंदर्य का संदेश दिया।

श्री बालासाहब देवरस जी राष्ट्रजीवन के ऐसे उज्ज्वल दीप थे, जिन्होंने संगठन, सेवा और समर्पण को जीवन का आधार बनाया। उन्होंने समाज को जोड़ने, जागृत करने और राष्ट्रहित के लिए खड़ा करने की अद्भुत शक्ति जगाई। देवरस जी का विश्वास था कि सेवा ही सबसे बड़ा साधना मार्ग है और संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। ग्रामीण विकास, सामाजिक समरसता, शिक्षा और संस्कार के क्षेत्रों में उनकी दृष्टि कालातीत है। उनका जीवन संदेश देता है कि राष्ट्रभक्ति का वास्तविक अर्थ कर्तव्य, अनुशासन और सतत समाज-सेवा है। 

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी ने अपने संबोधन में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जल संरक्षण, जल प्रबंधन और स्वच्छ जल उपलब्धता केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। उन्होंने जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, अटल भू-जल योजना, कैंपेन फॉर वॉटर कंजर्वेशन जैसी योजनाओं के प्रभाव और प्रगति पर प्रकाश डाला। पाटिल जी ने कहा कि इन पहलों ने ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचाने, नदियों को पुनर्जीवित करने और भूजल स्तर सुधारने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने सभी नागरिकों से जल संरक्षण को राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

हेस्को के संस्थापक, पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी जी ने इंटरनेशनल माउंटेन डे के अवसर पर कहा कि पर्वत केवल भू-आकृति नहीं, बल्कि जल, जंगल, जैव-विविधता और मानव जीवन के आधार स्तंभ हैं। अनियंत्रित निर्माण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के कारण पर्वतीय पारिस्थितिकी गंभीर संकट में है। डॉ. जोशी जी ने कहा कि हिमालय जैसे पर्वत हमारी नदियों के स्त्रोत हैं और इनका संरक्षण सीधे मानव अस्तित्व से जुड़ा है। उन्होंने स्थानीय समुदायों, युवाओं और सरकार को पर्वतीय क्षेत्रों की असली जरूरतों को समझकर इको-फ्रेंडली विकास मॉडल अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सभी माननीय मंत्रियों और माननीय सांसदों ने जल प्रहरी कार्यक्रम के अवसर पर अपने विचार, सुझाव व जल संरक्षण पर विलक्षण विचार रखे।

नमामि गंगे, दिल्ली मेट्रो, इन्डियन आयल, हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, सिंघानिया यूनिवर्सिटीज़, एफ एच एंड आर ए, हर घर जल, जल जीवन मिशन, एएफसीओउनएस, अमर उजाला, सीईईडब्ल्यू, ब्रांड्स टू लाइफ आदि अनेक संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जल प्रहरी 2025 एक दिव्य पहल।

श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव “कला उत्सव”

 





                    रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में दिनांक 10 दिसंबर 2025 (बुधवार) को वार्षिकोत्सव “कला उत्सव” का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती धारिणी अरुण (रीजनल डायरेक्टर, सीबीएसई, नोएडा), विशिष्ट अतिथि श्रीमती निधि कुलपति (पूर्व मैनेजिंग एडिटर, एन.डी.टी.वी.) एवं श्रीमती श्वेता सिंह (इंडियन एथलीट – पिस्टल शूटर) द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।

विद्यालय की छात्राओं ने संस्कृति, साहित्य, संगीत एवं वास्तुकला पर आधारित विविध रंगारंग एवं मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। जिसमें नाट्य, गीत, कविताएँ, लोक संगीत, चित्रकला आदि प्रमुख आकर्षण रहे।

भगवान शिव की महिमा पर आधारित प्रस्तुति, कृष्ण लीला,  मीरा नृत्य, समूह-अभिनय, तथा नृत्य नाटिका ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया और सराहना प्राप्त की।

वार्षिक रिपोर्ट विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा जीवन मूल्यों की स्थापना हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष  दिनेश कुमार गोयल ने पिछले दो वर्षों (सत्र 2023–24 एवं 2024–25) में कक्षा 10 व 12 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं  में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सफलता अभिभावकों, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मैनेजर  ज्ञान प्रकाश गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षिकाओं, एवं मैनेजमेंट कमेटी के सभी सदस्य एवं श्री दिनेश गोयल (सोप वाले), मोहित गुप्ता एवं  शिवाक गर्ग आदि का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता की सराहना की।

अंत में उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बुधवार, 10 दिसंबर 2025

डा० अम्बेदकर जन-कल्याण परिषद् ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम का किया आयोजन


      

                         रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । अम्बेदकर पार्क लाजपत नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद के प्रांगण में डा0 अम्बेदकर जन-कल्याण परिषद् उ0 प्र0 द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न, दलितों, पिछड़ों, हर वर्ग के प्रताड़ितों की आवाज़, कानूनविद, अर्थशास्त्री बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर  के महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में समाजवादी विचारक, राम दुलार यादव शिक्षाविद संस्थापक/अध्यक्ष लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट मुख्य वक्ता के रूप में शामिल रह डा0 अम्बेदकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया, तथा उनके विचार पर चलने का संकल्प लिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्याम नारायण ने किया, संचालन जगन्नाथ प्रसाद, आयोजन लालता प्रसाद ने किया ।

         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी विचारक शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेदकर ने जो उपेक्षा, पीड़ा, दर्द, अपमान, अपने जीवन में अकल्पनीय यातना झेली, संविधान निर्माण कर ऐसी व्यवस्था की, कि देश में स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, न्याय हर वर्ग का मौलिक अधिकार बना, लेकिन धार्मिक पाखंड, रुढ़िवाद, कुरीतियों के कारण आज भी आजादी के 78 वर्ष बाद भी देश में विषमता, भेदभाव, नफ़रत, असहिष्णुता, भय का वातावरण बना हुआ है, हिन्दू धर्म में व्याप्त कुप्रथाओं और सड़ी-गली व्यवस्था के कारण उन्होंने कहा कि “मै हिन्दू पैदा हुआ हूँ, यह मेरे बस में नहीं था, लेकिन मै हिन्दू मरूँगा नहीं” बौद्ध धर्म लाखों अनुयायियों के साथ स्वीकार कर लिया” | महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें हम स्मरण करते है कि आप ने अपमानित हो, कष्ट सहकर करोड़ों लोगों के जीवन में प्रकाश की किरण फैला सम्मानजनक जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया ।

      उन्होंने कहा कि आज 21वीं शदी में भी देश में विषमता, भय, नफ़रत का वातावरण बना हुआ है, संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित कर जनता के अधिकारों पर कुठाराघात किया जा रहा है, लूट, झूठ, भ्रष्टाचार में हम विश्व के 180 देशों में 96वें स्थान पर, प्रसन्नता रिपोर्ट सूचकांक में 126वें स्थान, नेपाल और भूटान से भी पीछे है, प्रेस की स्वतंत्रता में 159वें स्थान पर विश्व के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर हमारे देश में है, देश ने जी0डी0पी0 का 19% कर्ज विदेशों से ले रखा है, जिस कारण देश में मंहगाई, बेरोजगारी, बेकारी, गरीब, अमीर की खांई बढती जा रही है, बाबा साहेब अम्बेदकर कानूनविद, शिक्षाविद ही नहीं बेजोड़ अर्थशास्त्री भी थे, मै दावे के साथ कहना चाहता हूँ कि डा0 अम्बेदकर के विचार के ध्वजवाहक बनकर ही देश का भला हो सकता है, और विकसित भारत बन सकता है ।

          सैकड़ों साथियों ने बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया,  प्रमुख रहे, राम दुलार यादव, श्याम नारायण, जगन्नाथ प्रसाद, मुनीव यादव, हुकुम सिंह, लालता प्रसाद, सीताराम, सूर्यनाथ प्रसाद, रमेश गौतम, वी0 पी0 जाटव, सुभाष यादव, रामेश्वर यादव, राजेन्द्र सिंह, ब्रह्म प्रकाश आदि ।

                                                                                                                

 

                                                                                                             

गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में ‘पिंक सेफ्टी ड्राइव’ के तहत गुड टच-बैड टच पर जागरूकता सत्र सम्पन्न हुआ

 





                         रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । BIRAJ FOUNDATION (Blissful Initiative for Rural Advancements Journey) द्वारा संचालित ‘पिंक सेफ्टी ड्राइव’ के अंतर्गत मंगलवार को गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में 10 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की लगभग 200 छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को ‘गुड टच और बैड टच’ के अंतर को समझाना तथा स्वयं की सुरक्षा के प्रति सजग बनाना था।

कार्यक्रम की मुख्य ट्रेनर डॉ. मोनिशा शर्मा ने छात्राओं को सरल भाषा में बताया कि कौन-सा स्पर्श सुरक्षित है और कौन-सा असुरक्षित। उन्होंने कहा, “आजकल टीनएज लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ज्यादातर मामलों में बच्चे शर्म या डर के कारण चुप रह जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि हम उन्हें शुरू से ही सही-गलत की पहचान सिखाएं और ‘नो’ कहने की हिम्मत दें।”

सत्र में इंटरैक्टिव गतिविधियों, कहानियों और रोल-प्ले के जरिए बच्चों को समझाया गया कि:

अगर कोई असहज स्पर्श करे तो तुरंत विश्वसनीय वयस्क को बताएं।

अपनी प्राइवेट बॉडी पार्ट्स की सुरक्षा खुद की जिम्मेदारी है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों पर सतर्क रहें।

आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1098 (चाइल्डलाइन) और 112 (पुलिस) का इस्तेमाल करें।

स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती डा० भावना यादव और प्रोग्राम कॉर्डिनेटर श्रीमती गीता ने BIRAJ फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा, “हमारी लड़कियां अब ज्यादा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम हर स्कूल में नियमित रूप से होने चाहिए।”

BIRAJ फाउंडेशन की संस्थापक बिराज कुमार सिंह ने बताया कि पिंक सेफ्टी ड्राइव के तहत आने वाले दिनों में गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों के कई और स्कूलों में ऐसे सत्र आयोजित किए जाएंगे ताकि हर बच्ची सुरक्षित और सशक्त महसूस कर सके। 

कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को ‘माई सेफ्टी प्रॉमिस’ कार्ड वितरित किए गए, जिसमें उन्होंने खुद की सुरक्षा के लिए कुछ नियम लिखकर प्रतिज्ञा ली।

अंत में श्री बिराज ने ये भी बताया कि इस पूरे कार्यक्रम में विशेष रूप से गणेश हॉस्पिटल का मुख्य योगदान भी रहा

मंगलवार, 9 दिसंबर 2025

गुरूनानक कन्या इंटर कॉलेज मे 36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता भव्य और ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न






                         रिपोर्ट-- मुकेश गुप्ता

 गाजियाबाद । बेसिक शिक्षा विभाग, गाजियाबाद द्वारा आयोजित 36वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य आयोजन दिनांक 09 दिसंबर 2025 को श्री गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज, लोहिया नगर, गाजियाबाद में प्रातः 11 बजे अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि  सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं गाजियाबाद के खेल ध्वज के ध्वजारोहण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ. पी. यादव तथा संचालन श्रीमती पूनम शर्मा द्वारा प्रभावी रूप से किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी क्रीड़ा प्रभारी  राजकुमार (जिला व्यायाम शिक्षक) एवं श्रीमती प्रीति सिंह (जिला व्यायाम शिक्षिका) ने सफलतापूर्वक निभाई जनपद के पाँचों ब्लॉकों के बालक और बालिकाओं ने विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अद्भुत कौशल, अनुशासन और जोश का प्रदर्शन किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्य अतिथि  सुनील शर्मा  ने कहा कि बच्चे राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। खेल और संस्कृतिक गतिविधियाँ उनके जीवन में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास करती हैं। आज गाजियाबाद के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से सिद्ध कर दिया है कि वे राज्य ही नहीं, देश का गौरव बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। मैं बेसिक शिक्षा विभाग गाजियाबाद और सभी शिक्षकों को बधाई देता हूँ कि उन्होंने बच्चों को इतना उत्कृष्ट मंच दिया।” जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  ओ. पी. यादव ने अपने संबोधन में कहा कि “गाजियाबाद की शैक्षिक और क्रीड़ा क्षमता अद्वितीय है। विद्यार्थी तभी आगे बढ़ते हैं जब उन्हें अवसर, दिशा और प्रोत्साहन मिलता है। आज का यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और समर्पण का सशक्त प्रमाण है। सभी क्रीड़ा शिक्षकों, ब्लॉक अधिकारियों, समन्वयकों, अभिभावकों और आयोजन टीम का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं और हम इसे और मजबूत करते रहेंगे।” अपने प्रभावशाली संबोधन में सतीश कुमार पांडे ने कहा कि “यह प्रतियोगिता केवल खेल नहीं, बल्कि बच्चों के सपनों, साहस और प्रयासों का उत्सव है। जो बच्चे जीते हैं, वे प्रेरणा बनते हैं, और जो भाग लेते हैं, वे सीखते हैं—यही खेल भावना की सबसे बड़ी जीत है। मैं सभी प्रतिभागियों, विजेताओं और आयोजन टीम को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई देता हूँ।” कार्यक्रम में अनेक सम्मानित अधिकारी एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से— सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद  सतीश कुमार पांडे, महानगर अध्यक्ष सेल्फ फाइनेंस प्रोग्रेसिव स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन गाजियाबाद  नरेन्द्र कुमार बिल्लू, अनुज त्यागी, सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी विकास कुमार बघेल,ज1मुना प्रसाद (खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, मुरादनगर),  इश्क लाल (खंड शिक्षा अधिकारी भोजपुर),  सर्वेश कुमार (खंड शिक्षा अधिकारी लोनी),  विश्वजीत राठी (खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र), डॉ. अभिषेक यादव (खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र), सुश्री महिमा दयाल (खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक भोजपुर), श्रीमती कविता चौहान (खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक रजापुर), डॉ. राकेश कुमार (जिला समन्वयक समेकित शिक्षा), श्रीमती रुचि त्यागी (जिला समन्वयक MIS),  टिंकू कशल (जिला समन्वयक MDM), विश्वास गौतम, कुणाल मुदगल, श्रीमती सिंपल चौधरी, श्री अनुभव गुप्ता, श्रीमती विनीता त्यागी, देवाकुर, राजकुमार, श्रीमती प्रीति सिंह, नरेश कुमार, अशोक कुमार, इमरान आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

पूरा आयोजन ऊर्जा, अनुशासन और उत्साह का ऐसा संगम रहा जिसने गाजियाबाद के शैक्षिक–क्रीड़ा क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की।