रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । सरदार पटेल ग्लोबल स्कूल सेक्टर 11प्रताप विहार गाजियाबाद में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा विकास प्राधिकरण आगरा के चीफ इंजीनियर के.के.बैसला रहे। श्री बैंसला जी ने सबसे पहले माता सरस्वती जी और भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्ज्वलित करके कार्य क्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने बच्चों के बनाए हुए माडल देखें और उनकी प्रशंसा भी की। बहुत से बच्चों से वार्ता भी की।
विशेष अतिथियों में एल एंड टी कंपनी के उत्तर भारत के हैड ए पी सिंह और गौतमबुद्ध नगर के प्रसिद्ध न्यूरो फिजिशियन और कुश डिवाइन अस्पताल दादरी के डायरेक्टर डा.सुनील अवाना व डेंटल सर्जन डॉ दानिश प्रमुख रहे। विधालय के प्रबंधक अजीत सिंह बैंसला, अध्यक्ष सुमित बैंसला, प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा देवी, कार्डिनेटर श्रीमती गीता राणा कोटि, अनिल भड़ाना , ओमप्रकाश यादव, महेन्द्र बैंसला, हरिओम बैंसला, बच्चन यादव , गजेन्द्र बैंसला , जय पाजी , देवी लाल , नदीम चौधरी , सुरेश गुरु सहित सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और आये हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। सादर





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें