रिपोर्ट-मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद । काईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 22 दिसंबर 2025 को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया जिसमें श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में गेशना गुप्ता 11 C ,सांशी गोयल 11D,हलीमा हुसैन 11 D ने द्वितीय ,तथा क्विज प्रतियोगिता में
शुभी तिवारी 11 C ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम शर्मा जी ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कठिन विषयों को सरलता और मनोरंजक तरीके से सीखने में मदद करते हैं।
इसी क्रम में गणित विभागाध्यक्षा उपप्रधानाचार्या श्रीमती पूजा श्रीवास्तव जी ने बच्चों के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि बार-बार अभ्यास करके हम गणित को अपना मित्र बना सकते हैं। विद्यालय के मैनेजर ज्ञान प्रकाश गोयल जी ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर गणित अध्यापिका श्रीमती ईशा बंसल भी उपस्थित रहीं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें