मंगलवार, 23 दिसंबर 2025

आरकेजीआईटी गाजियाबाद में विज्ञान प्रदर्शनी TECH EXPO 5.0 का भव्य आयोजन,

 



                      रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

50 स्कूलों के 400 से अधिक छात्रों की ऑफलाइन एवं ऑनलाइन सहभागिता

गाजियाबाद । गाजियाबाद स्थित राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RKGIT) में दिनांक 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) को TECH EXPO 5.0 – विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन STEAM (Science, Technology, Engineering, Arts & Mathematics) आधारित नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

इस टेक एक्सपो में 50 से अधिक स्कूलों के 400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने ऑफलाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से सहभागिता की। विद्यार्थियों द्वारा कुल 150 से अधिक मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें उनकी रचनात्मकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तकनीकी कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनी में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी, मेडिकल एप्लिकेशन्स, ऊर्जा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, बेस्ट-आउट-ऑफ-वेस्ट तथा स्टार्ट-अप आधारित प्रोजेक्ट्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

प्रतियोगिता को जूनियर एवं सीनियर दो श्रेणियों में आयोजित किया गया। सीनियर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, विजय नगर, गाजियाबाद को ₹15,000, द्वितीय पुरस्कार विद्यापन ग्लोबल स्कूल, गाजियाबाद को ₹10,000 तथा तृतीय पुरस्कार महर्षि दयानंद विद्यापीठ, गोविंदपुरम, गाजियाबाद को ₹5,100 की धनराशि प्रदान की गई।

जूनियर श्रेणी में प्रथम पुरस्कार डीएवी इंटर कॉलेज, बागपत को ₹7,100, द्वितीय पुरस्कार सूरवेन इंटरनेशनल स्कूल, मोदीनगर को ₹5,100 एवं तृतीय पुरस्कार छाया पब्लिक स्कूल, मोदीनगर को ₹2,100 प्रदान किए गए।


इसके अतिरिक्त, दोनों श्रेणियों में तीन-तीन Outstanding Performance Awards भी दिए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  आलोक तिवारी, मैनेजिंग डायरेक्टर, NICSI, भारत सरकार एवं  संजय कुमार शाही, निदेशक/वैज्ञानिक-एफ, MNRE, भारत सरकार रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। अतिथियों ने विद्यार्थियों में नवाचार की भावना विकसित करने और आत्मनिर्भर भारत की सोच को सशक्त बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर 10 उद्योग विशेषज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कॉलेज के वाइस चेयरमैन  अक्षत गोयल, ग्रुप एडवाइज़र डॉ. लक्ष्मण प्रसाद, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. डी.के. चौहान, निदेशक डॉ. बी.सी. शर्मा, डीन (अकादमिक्स) डॉ. आर.के. यादव, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. एच.जी. गर्ग सहित सभी विभागाध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही। TECH EXPO 5.0 ने स्कूल और उच्च शिक्षा के बीच नवाचार आधारित सेतु का कार्य किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें