बुधवार, 24 दिसंबर 2025

व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए: जिलाधिकारी



                     रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता

जिलाधिकारी गाजियाबाद रविंद्र कुमार माॅंदड़ की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक आहूत

गाजियाबाद । उ0प्र0 सरकार की मंशा के अनुरुप प्रदेश में आर्थिक, औद्योगिक विकास एवं राजस्व वृद्धि के साथ व्यापारिक गतिविधियों की सुचारु एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करने संकल्पना की अवधारणा के क्रियान्वयन हेतु जनपद गाजियाबाद में जिलाधिकारी गाजियाबाद  रविंद्र कुमार माॅंदड़ की अध्यक्षता में  व्यापार बंधु की बैठक का आयोजन किया गया तथा जिले के व्यापारियों की समस्याओं का संज्ञान लिया। व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी  ने व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि जिले में व्यापारीगण के सम्मुख आ रही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। किसी भी प्रकरण में कोई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। आयोजित व्यापार बंधु की बैठक का संचालन राज्य कर विभाग के  चन्द्र कांत भूषण, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर गाजियाबाद द्वारा किया गया। व्यापारी संगठनों द्वारा बैठक में शहर में सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण व ट्रैफिक से संबंधित समस्या, रमते राम रोड पर अवस्थित पक्का तालाब को औषधी तालाब में परिवर्तित करने, नगर निगम के प्रस्तावित हाउस टैक्स के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराने आदि बिन्दुओं को उठाया गया। उक्त बैठक के समापन में जिलाधिकारी  द्वारा संबंधित विभागो को निर्देशित किया गया कि व्यापारियों द्वारा बैठक में उठायी गयी समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। 

बैठक में जीएमडीआईसी श्रीनाथ पासवान, एसीपी ट्रैफिक जियाउद्दीन हक, जिला सूचना अधिकारी  योगेंद्र प्रताप सिंह,  राजेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर निगम गाजियाबाद, श्रीमति विनिता सिंह, ए०एल०सी० श्रम विभाग, श्रीमति सुजाता सिंह, संयुक्त आयुक्त (वि०अनु०शा०) राज्य कर गाजियाबाद रेंज-ए गाजियाबाद एवं व्यापारी संघ नेता अशोक भारती, प्रशांत सरैया, बाल किशन गुप्ता, वसीम अली, अजय चोपड़ा सहित विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, गाजियाबाद प्राधिकरण, खाद्य सुरक्षा के अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें