रिपोर्ट--मुकेश गुप्ता
जनपद में अनुभवयुक्त भ्रमण व विशेष जानकारियों के लिए आईएएस ट्रेनीज ने किया जिलाधिकारी व सीडीओ का आभार व्यक्त
गाजियाबाद । वर्ष 2025 आईएएस विंटर स्टडी के कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्विसेज के अंतर्गत चयनित आईएएस ट्रेनीज शिल्पा चौहान, आदिबा अनम, विशाल, त्रिलोक सिंह, रितिका चितलंगइया, खोट पुष्पराज नानासाहेब, कार्तिकेय कुमार, चौधरी श्रवण कुमार रेड्डी, आदित्या विक्रम अग्रवाल एवं अप्सरा एन द्वारा जिला प्रशासन के नेतृत्व में तीसरी विजिट के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, आई.ए.एस. गाजियाबाद अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में जनपद गाजियाबाद में स्थापित प्रथम कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर (सीएफसी) जो कि अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज गाजियाबाद में स्थापित है, का भ्रमण किया गया। विजिट के दौरान सीएफसी में स्थापित विभिन्न टेस्टिंग सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके उपरांत प्रशिक्षु आईएएस द्वारा साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित डाबर इंडिया लिमिटेड एवं अल्ट्रा इंटरनेशनल लिमिटेड का भ्रमण कर इन कंपनियों में तैयार किया जा रहे विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया तथा इकाई की मार्केटिंग तथा निर्यात के विषय में जानकारी प्राप्त की गई। उक्त इकाइयों में विजिट के दौरान श्रीमती रतिका गुप्ता, उपायुक्त उद्योग तथा संयुक्त आयुक्त उद्योग, गाजियाबाद श्रीनाथ पासवान उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी गाजियाबाद रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में व मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अभिनव गोपाल की उपस्थिति में प्रशिक्षु आईएएस के साथ वार्ता बैठक की गई, जिसमें उनके द्वारा औद्योगिक इकाइयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं के विजिट के संबंध में अपना फीडबैक एवं अनुभव साझा किया गया। आईएएस प्रशिक्षुओं द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद गाजियाबाद में उनका भ्रमण काफी अनुभवयुक्त रहा, जिसके लिए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग केंद्र गाजियाबाद की समस्त टीम का भी आभार व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा सभी आईएएस प्रशिक्षुओ को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बैठक का समापन किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें