रिपोर्ट- मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद ।आज राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय मेरठ रोड पर किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 123 वी जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई । सबसे पहले हवन किया गया फिर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी को माल्या अर्पण किया गया।
फिर सबने मिलकर चौधरी चरण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की चौधरी चरण सिंह जी के रास्तों पर चलने वाले सभी नेतागणों ने संकल्प लिया।
उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलेंगे और उनके जो काम अधूरे रह गए हैं उनको हम सब लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत जी के साथ मिलकर पूरे करेंगे।
राष्ट्रीय लोकदल के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने उनकी नीतियों को याद किया । आज के कार्यक्रम का आयोजन जिला व महानगर कमेटी के द्वारा आयोजित किया गया ।
इस मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इंद्रजीत सिंह टीटू ( सदस्य अर्बन कमेटी उत्तर प्रदेश)राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब अली प्रदेश महासचिव रविंदर चौहान प्रदेश सचिव ओडि त्यागी पूर्व मेयर आशु वर्मा अजय पाल प्रमुख जिला महासचिव प्रदीप त्यागी युवा महानगर अध्यक्ष तुषार कौशिक युवा जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह राजेंद्र चंदेल संजीव अरोड़ा दिनेश शर्मा कृष्णपाल डायरेक्टर राहुल खानपुर अरुण शर्मा नीरज चौधरी तरुण चौधरी मनोज राठी अरुण दहिया वीर सिंह सलेमाबाद योगेश चौधरी जान मोहम्मद सुशील शर्मा नीरज पवार राखी सिंधु ऋषि उपाध्याय श्वेता गुप्ता बबीता अरोड़ा जाकिर चौधरीआदि उपस्थित हुए।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें