. मुकेश गुप्ता
गाजियाबाद ।पूर्व राज्य सभा सांसद डा अनिल अग्रवाल के जन्मदिन पर उनके कविनगर आवास पर साथियों एवं शुभचिंतकों का शनिवार को बधाई देने वालो का लगा तांता
जन्मदिन के शुभ अवसर पर डा अनिल अग्रवाल के आवास पर सुबह 11 बजे से लोगों का बधाई देने का शिलशिला शुरू हो गया था। सबसे पहले वो भगवान भोलेनाथ के दूधेश्वरनाथ मंदिर में जल चढाया और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अग्रवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डा अग्रवाल जी ने सभी का आत्मीय स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों और शुभचिंतकों का यह अपार स्नेह, आशीर्वाद एवं विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।
जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर आवास पर उत्साह एवं हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।












कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें