शनिवार, 2 मई 2026

आईसीएसई 10वीं में 91% अंक हासिल कर यष्टी गुप्ता ने बढ़ाया स्कूल व परिवार का मान

 



मुकेश गुप्ता

गाजियाबाद । मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर सफलता हासिल की जा सकती है—इस बात को साकार कर दिखाया है सेंट पॉल एकेडमी, राजनगर की छात्रा यष्टी गुप्ता ने। यष्टी ने आईसीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल अपने विद्यालय बल्कि अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है।

यष्टी के पिता अश्वनी केशरवानीने बताया कि बिना किसी ट्यूशन या कोचिंग के घर पर ही नियमित अध्ययन करते हुए यष्टी ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो तो सीमित संसाधनों में भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

यष्टी के पिता अश्वनी केशरवानी एक निजी कंपनी में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता संगीता केशरवानी अध्यापिका हैं। परिवार ने उनकी इस सफलता पर खुशी जताते हुए इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया। यष्टी गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना भविष्य में एक वैज्ञानिक बनने का है और वे आगे भी इसी समर्पण के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी। विद्यालय परिवार और शिक्षकों ने यष्टी की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।